Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 17 March 2026 || 18:57
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»फिलीपिंस की चार्लिन ने हिन्दू रीति से मोतिहारी के अमृत के साथ रचाई शादी
    Headline

    फिलीपिंस की चार्लिन ने हिन्दू रीति से मोतिहारी के अमृत के साथ रचाई शादी

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 8, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Motihari News: किसी ने सच ही कहा है,कि मोहब्बत जाति,धर्म और मुल्क की सरहदे नही देखता यह तो सभी सीमाओ को पार कर जाता है। ऐसा ही मोहब्बत का एक मामला बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में सामने आया है, जहां फिलीपींस की रहने वाली 28 वर्षीय चार्लीन मोतिहारी पहुंची और अपने प्रेमी अमृत श्रीवास्तव (33) के साथ सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध गई। दोनों की शादी 7 फरवरी को पूरे हिंदू रीति-रिवाज से मोतिहारी शहर के होटल रामसन प्लाजा में संपन्न हुआ।

    मौके पर चार्लीन के माता-पिता और परिजन के साथ अमृत श्रीवास्तव के परिजन काफी खुश नजर आये। विदेशी बहू मिलने के बाद अमृत के माता काफी प्रसन्न दिखी। बता दे कि दुल्हन बनी चार्लीन अपने परिवार के साथ 4 फरवरी को मोतिहारी पहुंची थी।दरअसल जिले के चकिया प्रखंड के चिंतामनपुर गांव के अमृत श्रीवास्तव पिछले 5 साल से दुबई में रहकर पढ़ाई कर रहे थे, जिसके बाद वे दुबई में ही एक कंपनी में नौकरी करने लगे,जहां एक होटल में उनकी मुलाकात चार्लीन से हुई।फिर दोनों के बीच प्यार परवान चढने लगा। फिर दोनों लिव-इन में रहने लगे। लगभग तीन साल से अमृत और चार्लीन लिव-इन में रह रहे थे। इसके बाद दोनों ने अपने परिजनों की सहमति से शादी करने का फैसला लिया।

    दुल्हे अमृत श्रीवास्तव ने बताया कि एक होटल में पहली नजर में ही उन्हें चार्लीन से प्यार हो गया लेकिन उन्हें अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में काफी समय लगा। करीब 1 साल बाद उन्होंने चार्लीन के सामने अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। जिसके बाद चार्लीन ने प्यार की सहमति दे दी। 2024 में दोनों ने अपने अपने परिजनो को इसकी जानकारी दी तो के परिवारों ने उन्हें शादी करने की इजाजत दे दी। लेकिन 2024 में अमृत के पिता उमेश श्रीवास्तव का निधन गया, इसलिए विवाह कुछ महीनों के लिए टालना पड़ा।इसके बाद 7 फरवरी को शुभ मुहर्त में भव्य शादी समारोह का आयोजन किया गया।शादी में दुल्हन चार्लीन की पसंद के अनुसार तैयारियां की गई। चार्लीन ने शादी के पूर्व शिव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की फिर विधिवत आम महुआ विवाह के बाद शादी को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडितो ने संपन्न कराया। मौके पर दुल्हन चार्लिन ने कहा कि भारत की शादी परंपरा बहुत ही अच्छा है। जिसने मुझे काफी प्रभावित किया है।वही चार्लिन की दादी ईयूनास,पिता मैगनोलिया और मां रोमेन भी शादी समारोह से खूब-खुश दिखे और भारतीय शादी परंपरा के सभी विधि में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Motihari Philippines They tied the knot by taking seven rounds
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Bihar राज्यसभा चुनाव में एनडीए का क्लीन स्वीप, 5वीं सीट पर ऐसे मारी बाजी

    March 16, 2026

    लातेहार में 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईयां समेत दो गिरफ्तार, AK-47 और नकदी बरामद

    March 14, 2026

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    कमर्शियल जहाजों को सुरक्षा दे रही Indian Navy, दुनिया के 6 समुद्री इलाकों में तैनात किए युद्धपोत

    Bihar राज्यसभा चुनाव में एनडीए का क्लीन स्वीप, 5वीं सीट पर ऐसे मारी बाजी

    होर्मुज से लौट रहा गैस टैंकर, Jamshedpur के बेटे की राह देख रहा परिवार

    Dhanbad News : अपराधी प्रिंस खान गैंग के गुर्गों का पुलिस एनकाउंटर, दो को पैर में लगी गोली, तीसरे का टूटा पैर

    रिलीज से पहले विवादों में घिरी रणवीर सिंह की Dhurandhar 2, सिख समुदाय ने भेजा लीगल नोटिस

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.