Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 12 September 2026 || 15:10
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»रांची दोहरा हत्याकांड: जमीन विवाद में चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या, छह लोग हिरासत में
          Headline

          रांची दोहरा हत्याकांड: जमीन विवाद में चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या, छह लोग हिरासत में

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 5, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Ranchi News:  रांची के नगड़ी में मंगलवार रात हुए दोहरे हत्याकांड के पीछे जमीन विवाद की वजह सामने आ रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा द्वारा गठित एसआईटी ने इस हत्याकांड में संलिप्तता के संदेह में छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक मनोज कच्छप की बहन प्रीति ने बताया कि वह घर में खाना खा रही थी, तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई। जब वह घटनास्थल पर पहुंची, तो देखा कि बुधराम मुंडा और मनोज कच्छप जमीन पर गिरे हुए थे। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

          घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, अपराधियों ने महज तीन से चार मिनट के भीतर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। आशंका है कि वे काफी समय से दोनों पर नजर रख रहे थे। उन्होंने सरस्वती पूजा विसर्जन के बाद भीड़ कम होते ही हमला किया।
          एसएसपी ने बुधवार को बताया कि दोहरे हत्याकांड मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया गया है, सभी से पूछताछ की जा रही है। जमीन से लेकर आपसी रंजिश तक हर पहलुओं पर जांच की जा रही है।

          उल्लेखनीय है कि मंगलवार की रात स्कूटी सवार दो अपराधियों ने नगड़ी थाना क्षेत्र के कतरपा गांव में बुधराम मुंडा और मनोज कच्छप की गोली मारकर हत्या कर दी थी। दोनों मृतक चाचा-भतीजा थे। अब तक की जांच के अनुसार जमीन विवाद की वजह से हत्या को अंजाम दिया गया है।

          दोहरे हत्याकांड को लेकर आक्रोशितों लोगों ने किया सड़क जाम

          दोहरे हत्याकांड मामले को लेकर बुधवार को आक्रोशित लोगों ने  नगड़ी में सड़क जाम कर दिया । सड़क जाम होने के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। ।लोग आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अभिषेक राय अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा कर जाम हटवाने का प्रयास कर रहे हैं।

          double murder land dispute Ranchi News
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          गयाजी में 25 सितंबर से पितृपक्ष मेला, 70 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने की तैयारी,73 स्वास्थ्य शिविर और 24 घंटे कंट्रोल रूम

          September 12, 2026

          बगोदर में हथियार के बल पर घर में परिवार को बंधक बनाकर 1.20 लाख नकद और जेवरात लूटे

          September 11, 2026

          धनबाद में किशोरी का दो हिस्सों में बंटा शव मिलने से सनसनी,जंगल में पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

          September 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          गयाजी में 25 सितंबर से पितृपक्ष मेला, 70 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने की तैयारी,73 स्वास्थ्य शिविर और 24 घंटे कंट्रोल रूम

          बगोदर में हथियार के बल पर घर में परिवार को बंधक बनाकर 1.20 लाख नकद और जेवरात लूटे

          धनबाद में किशोरी का दो हिस्सों में बंटा शव मिलने से सनसनी,जंगल में पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

          नवादा के नरहट से दो माह पूर्व अपह्त महिला का कंकाल कोडरमा घाटी से बरामद, ऐसे खुला हत्या का राज

          ब्रिक्स सम्मेलन आज से, पुतिन-मोदी की होगी अहम मुलाकात, 7 साल बाद भारत आएंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.