Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 15 March 2026 || 03:31
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»महाकुंभ के अमृत स्नान में अफवाह और भगदड़; बड़ी संख्या में लोग हताहत, राहत-बचाओ अभियान शूरू
    Headline

    महाकुंभ के अमृत स्नान में अफवाह और भगदड़; बड़ी संख्या में लोग हताहत, राहत-बचाओ अभियान शूरू

    बड़ी संख्या में लोग हताहत, राहत और बचाओ अभियान शूरू; अप्रत्याशित भीड़ और भगदड़ के कारण घटना घटी
    adminBy adminJanuary 29, 2025Updated:January 29, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    प्रयागराज (महाकुंभ) : लोगो के भीड़ और दबने के कारण सांस रूकती गई, लोग एक के ऊपर एक गिरते गए, जब भीड़ लोगों को रौंदते हुए आगे बढ़ी तो सुनाई दी। केवल चीखें, प्रयागराज भगदड़ का वह भयावह मंजर भयावह नजर आ रहा था। प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान मौनी अमावस्या स्नान से पहले बड़ा हादसा हो गया। संगम तट पर देर रात करीब 3 बजे श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू हो गई, जिससे भगदड़ मच गई। इस हादसे में अब तक लगभग 30 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

    100 से ज्यादा एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं,राहत बचाओ अभियान शुरू

    भगदड़ की सूचना मिलते ही प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। 40 से ज्यादा एंबुलेंस तुरंत मौके पर भेजी गईं, जो घायलों को लेकर केंद्रीय अस्पताल रवाना हुईं। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि भगदड़ के बाद वहां अफरातफरी का माहौल बन गया था, लोग अपनों को ढूंढते हुए इधर-उधर भाग रहे थे। वहीं श्रद्धालुओं का कहना है कि हमलोग संगम नहाने जा रहे थे। अचानक से भीड़ टूट पड़ी। लोग जमीन पर एक के ऊपर एक गिरने लगे और भीड़ उन्हें रौंदती चली गई। इस दौरान चीख पुकार के बीच बूढ़े और बच्चे कुचले जा रहे थे, लेकिन भीड़ बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गई। ऐसे में कई परिवार दब गए। एक पीड़ित ने बताया कि मैं पागलों की तरह अपने लोगों को ढूंढने लगा। मैं खुद उसी भीड़ में दब गया, लेकिन किसी तरह निकला और अपन परिवार को निकाला।

    एक महिला ने बताया कि हम लोगों के बीच में बाहर के कुछ लोग घुस आए और धक्का देते हुए आगे चले गए। हम चिल्ला रहे थे। पुलिस और प्रशासन को मदद के लिए बुला रहे थे। कोई नहीं आया। सीआरपीएफ वाले भी वहां नहीं थे। मेरे पति को अस्पताल ले गए हैं, कोई सूचना नहीं है। कर्नाटक के बेलगाम से आई महिला विद्या साहू ने बताया कि हम लोग जा रहे थे। उल्टी दिशा से लोग झुंड में आए और सबको दबाते हुए निकल गए। हम लोग खंभे की तरफ दब गए। हम लोग दो बस में आए थे। अभी हमारे पांच लोग नहीं मिल रहे हैं।

    अमृत स्नान स्थगित, अखाड़े लौटे साधु संत

    भगदड़ की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने अखाड़ों से अपील की कि वे मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान स्थगित कर दें। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने कहा, “हम प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है, इसलिए हमने आज स्नान नहीं करने का फैसला किया है। अब सभी 13 अखाड़े 3 फरवरी को वसंत पंचमी पर स्नान करेंगे।”

    पीएम मोदी ने सीएम योगी से जानकारी ली

    इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात कर पूरी स्थिति की जानकारी ली। पीएम मोदी ने राहत एवं बचाव कार्यों को तेज करने और घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता देने के निर्देश दिए।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया घटनाक्रम में

    एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि भीड़ अचानक बेकाबू हो गई और भगदड़ मचते ही लोग भागने लगे। इस दौरान कई श्रद्धालु जमीन पर गिर गए और भीड़ उन्हें कुचलते हुए निकल गई। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक कई श्रद्धालुओं की जान जा चुकी थी।

    अफरातफरी के बाद स्थिति नियंत्रण में

    प्रशासन का कहना है कि स्थिति अब नियंत्रण में है और संगम क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से संयम बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

    Read More : मुख्यमंत्री ने पूर्णिया के विकास के लिए किया 581 करोड़ की योजनाओं की उद्घाटन व शिलान्यास

    Read More : नेशनल स्कूल बैंड कॉम्पटीशन- 2025 में पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल करने वाली पूर्वी सिंहभूम की बैंड टीम ने की सीएम से मुलाकात

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    प्रयागराज भगदड़ प्रयागराज महाकुंभ प्रयागराज में मौतें प्रयागराज में सुरक्षा इंतजाम प्रयागराज मौनी अमावस्या प्रयागराज राहत अभियान प्रयागराज हादसा 2025 भगदड़ मचने का कारण महाकुंभ हादसा संगम तट पर हादसा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Badshah Titri Song Controversy : लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

    March 14, 2026

    लातेहार में 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईयां समेत दो गिरफ्तार, AK-47 और नकदी बरामद

    March 14, 2026

    Gas Cylinder Shortage India : रोजाना 75 लाख बुकिंग… गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर केंद्र सरकार सख्त

    March 13, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jasprit Bumrah को भी पड़ने लगी है मार… पाकिस्तानी सेलेक्टर की बेतुकी बयानबाजी

    Badshah Titri Song Controversy : लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

    Youth Drug Addiction in Jharkhand : विधानसभा में उठा युवाओं में बढ़ती नशे की लत का मुद्दा, विशेष टास्क फोर्स की मांग

    Jharkhand के 155 IAS अफसरों की संपत्ति का खुलासा, कई के पास अलग-अलग राज्यों में जमीन और मकान

    लातेहार में 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईयां समेत दो गिरफ्तार, AK-47 और नकदी बरामद

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.