Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 28 April 2026 || 05:54
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»एक दिवसीय बिहार दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी ने कहा पूरे देश में जातिगत जनगणना होनी चाहिए 
          Headline

          एक दिवसीय बिहार दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी ने कहा पूरे देश में जातिगत जनगणना होनी चाहिए 

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 18, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Patna: Congress leader and LoP in the Lok Sabha Rahul Gandhi being garland during the’ Karykrta Sammelan’ at Sadaqat Asharam, in Patna, Saturday Jan 18, 2025 Photo/ Aftab Alam Siddiqui
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Patna News:  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि बिहार पेपर लीक का सेंटर बन गया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में जातिगत जनगणना होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने बजट में पिछड़े समुदाय के प्रतिनिधित्व पर भी सवाल उठाया।
          एक दिवसीय बिहार दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी पटना के बापू सभागार में ‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे देश में जाति जनगणना कराने बाद विकास उसी के अनुसार होना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा, इससे पता चलेगा कि किसकी कितनी आबादी है। नौकरशाही, शैक्षणिक संस्थानों और निजी कंपनियों में उनकी कितनी भागीदारी है। साथ ही उन्होंने कहा कि अंबानी और अडानी को सत्ता दे दी गई है।

          राहुल गांधी ने बजट में पिछड़े समुदाय के प्रतिनिधित्व पर सवाल उठाया और कहा, केंद्र सरकार के 90 वरिष्ठ अधिकारी देश के बजट पर निर्णय लेते हैं। इनमें दलितों, आदिवासियों, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यकों की भागीदारी 10 प्रतिशत भी नहीं है जबकि भारत की आबादी में इन वर्गों की हिस्सेदारी 90 प्रतिशत है।

          लोकसभा में विरोधी दल के नेता राहुल गांधी ने कहा कि इस किताब (भारत के संविधान) में कहां लिखा है कि भारत की सारी संपत्ति सिर्फ दो-तीन लोगों के हाथ में चली जानी चाहिए। आज के भारत में विधायकों और सांसदों के पास कोई शक्ति नहीं है। जब मैं पिछड़े समुदाय, दलितों, आदिवासियों से ताल्लुक रखने वाले भाजपा सांसदों से मिलता हूं, तो वे कहते हैं कि हमें पिंजरे में डाल दिया गया है।

          कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि हम चाहते हैं कि जैसे गंगा का पानी हर जगह बहता है, वैसे ही संविधान की विचारधारा भी देश के हर व्यक्ति, हर संस्थान तक पहुंचे। भारत के हर संस्थान से डॉ. बीआर अंबेडकर, भगवान बुद्ध और महात्मा गांधी की विचारधारा को मिटाया जा रहा है।इससे पहले राहुल गांधी आज सुबह पटना के जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां बिहार कांग्रेस प्रमुख अखिलेश प्रसाद सिंह और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान गर्दनी बाग धरनास्थल पर कांग्रेस नेता के नेता राहुल गांधी ने 70वीं एकीकृत संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (सीसीई) 2024 (बीपीएससी) के अभ्यर्थियों से मुलाकात की, जो दोबारा परीक्षा की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं ।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          caste census Constitutional Security Conference Leader of Opposition in Lok Sabha and Congress MP Rahul Gandhi one day bihar tour
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बंगाल चुनाव के अंतिम दिन पीएम मोदी का वादा—भर्ती, रोजगार और विकास पर जोर

          April 27, 2026

          प्रचार के अंतिम दिन Mamata Banerjee का कोलकाता में मेगा रोड शो, पांच सीटों से गुजरी रैली

          April 27, 2026

          बोकारो ट्रेजरी घोटाला: फर्जी वेतन निकासी में CID की बड़ी कार्रवाई: एसपी ऑफिस के अकाउंट सेक्शन में तैनात होमगार्ड जवान गिरफ्तार,1 करोड़ से ज्यादा ट्रांजेक्शन का खुलासा

          April 27, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बंगाल चुनाव के अंतिम दिन पीएम मोदी का वादा—भर्ती, रोजगार और विकास पर जोर

          प्रचार के अंतिम दिन Mamata Banerjee का कोलकाता में मेगा रोड शो, पांच सीटों से गुजरी रैली

          बंगाल चुनाव: दूसरे चरण का प्रचार खत्म, 29 अप्रैल को वोटिंग,142 सीटों पर मतदान, 3.21 करोड़ मतदाता तय करेंगे बंगाल का भविष्य

          बोकारो ट्रेजरी घोटाला: फर्जी वेतन निकासी में CID की बड़ी कार्रवाई: एसपी ऑफिस के अकाउंट सेक्शन में तैनात होमगार्ड जवान गिरफ्तार,1 करोड़ से ज्यादा ट्रांजेक्शन का खुलासा

          सोशल मीडिया से शुरू हुआ प्यार, फिलिपींस की लड़की बनी भागलपुर की बहू,हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.