Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 28 October 2026 || 01:01
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»घरेलू विवाद और अंधविश्वास में भाई ने चचेरे भाई को टांगी से मारकर की ह/त्या , मां जख्मी, आरोपी गिरफ्तार 
          Headline

          घरेलू विवाद और अंधविश्वास में भाई ने चचेरे भाई को टांगी से मारकर की ह/त्या , मां जख्मी, आरोपी गिरफ्तार 

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 18, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Palamu News:  जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र के रजहरा के ठाकुरटोला में घरेलू विवाद और अंधविश्वास में एक युवक ने अपने चचेरे भाई की हत्या कर दी। मामले में तेज धारदार टांगी से मारकर हत्या की गयी है। बीच बचाव करने पर मृतक की मां रेणू देवी जख्मी हो गयी। उसके हाथ में 11 टांके लगाए गए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को घटना के कुछ देर बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार दोपहर एमआरएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम किया गया। आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

          मृतक युवक की पहचान रोहित चौहान (20) के रूप में हुई है, जबकि आरोपित युवक साहिल चौहान (20) है। बताया जाता है कि दोनों भाइयों के बीच अंधविश्वास एवं घरेलू मामले को लेकर विवाद चला आ रहा था। पिछले दिनों दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी। मामला थाना तक पहुंचा था। थाना स्तर पर समझौता करके दोनों युवकों को घर भेज दिया गया था। आगे से मारपीट नहीं करने की हिदायत दी गई थी।

          इसी बीच शुक्रवार शाम साहिल चौहान ने रोहित चौहान को देखते ही उस पर तेज धारदार टांगी से वार किया। बीच बचाव करने पर उसकी मां का हाथ जख्मी हो गया। हालांकि बाद में जख्मी हालत में रोहित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मौके पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चिंटू कुमार मौके पर पहुंचे। छानबीन करते हुए आरोपित युवक साहिल चौहान को मौके से गिरफ्तार किया। इस संबंध में रोहित चौहान की मां के जरिये एफआईआर दर्ज की गई है।

          आरोपित को शक था कि चचेरे भाई और उसके परिजन तंत्र-मंत्र कर उसकी भांजी को मार डाला है। साहिल की भांजी की कुछ माह पहले किसी वजह से मौत हो गई थी। साहिल को तभी से शक था कि उसकी मौत के पीछे रोहित और उसके परिजनों का हाथ है। इधर, थाना प्रभारी चिंटू कुमार ने बताया कि आरोपित साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो भांजी की मौत के बाद और भी बढ़ गया था। यह घटना अंधविश्वास का परिणाम है।

          Domestic disputes and superstitions Nawabazar Police Station area Palamu News
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर चांद के दीदार में आ सकती है बाधा, बारिश का अनुमान

          October 27, 2026

          पलामू MMCH में नवजात का श/व लेकर घूमता दिखा कु/त्ता, DC-SP पहुंचे अस्पताल,CCTV ने खोला पूरा राज….

          October 27, 2026

          बिहार विधान परिषद चुनाव: तिरहुत से भाजपा के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, दरभंगा में जनसूराज की जीत तय

          October 27, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर चांद के दीदार में आ सकती है बाधा, बारिश का अनुमान

          पलामू MMCH में नवजात का श/व लेकर घूमता दिखा कु/त्ता, DC-SP पहुंचे अस्पताल,CCTV ने खोला पूरा राज….

          बिहार विधान परिषद चुनाव: तिरहुत से भाजपा के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, दरभंगा में जनसूराज की जीत तय

          नशे की गिरफ्त में आई नई पीढ़ी तो बर्बाद हो जाएगा बिहार: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

          सहरसा में 72 हजार रुपये घूस लेते आवास सहायक को निगरानी ने किया गिरफ्तार,प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त के लिए मांग रहा था रिश्वत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.