Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 July 2026 || 03:19
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»झारखंड एटीएस और दिल्ली की स्पेशल सेल ने झारखंड से अलकायदा का संदिग्ध आतंकी को किया गिरफ्तार
          Headline

          झारखंड एटीएस और दिल्ली की स्पेशल सेल ने झारखंड से अलकायदा का संदिग्ध आतंकी को किया गिरफ्तार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 10, 2025Updated:January 10, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची के चान्हो थाना क्षेत्र के चितरी गांव से शुक्रवार को अलकायदा के संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। स्पेशल सेल दिल्ली और एटीएस झारखंड टीम ने कांड संंख्या 301/24 में आरोपित शाहबाज अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। झारखंड एटीएस के एसपी ऋषभ झा शाहबाज अंसारी के गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह को उसे गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

          देश की खिलाफत करने और गंभीर आतंकी साजिश रचने को लेकर दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों और अलग-अलग राज्यों की पुलिस की मदद से वर्ष 2024 में झारखंड, दिल्ली और राजस्थान में बड़ी कार्रवाई की थी। झारखंड पुलिस के एटीएस ने अलकायदा इन इंडियन सब कॉटिनेंट के आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया था जबकि राजस्थान में ट्रेनिंग ले रहे छह संदिग्धों को भी गिरफ्तार किया था, जिसमें अधिकांश झारखंड के रहने वाले थे। मामले में शाहबाज अंसारी फरार चल रहा था।

          इसी बीच झारखंड एटीएस और दिल्ली की स्पेशल सेल को यह सूचना मिली कि शाहबाज अंसारी अपने गांव चितरी आया हुआ है, जो रांची लोहरदगा के बॉर्डर पर स्थित है। जानकारी मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में अब तक झारखंड के रांची के बरियातू से डॉ इश्तियाक अहमद, हजारीबाग से फैजान अहमद, चान्हो से मो. मोदब्बीर, मो. रिजवान, मुफ्ती रहमतुल्लाह मजहिरी, मतिउर रहमान, एनामुल अंसारी और लोहरदगा के कुडू से इलताफ अंसारी को गिरफ्तार किया गया है।

          पिछले वर्ष गिरफ्तार संदिग्धों में रांची के एक निजी अस्पताल में कार्यरत डॉ. इश्तियाक अहमद को मास्टरमाइंड के तौर पर चिह्नित किया गया था। उस दौरान दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया था। जांच में आए तथ्यों के आधार पर 23 अगस्त, 2024 को एटीएस के साथ संयुक्त टीम ने दबिश दी। सबसे पहले हजारीबाग से एटीएस की टीम ने फैजान अहमद को गिरफ्तार किया। इसके बाद दिल्ली पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर रांची के बरियातू जोड़ा तालाब के अल हसन रेसीडेंसी में एटीएस की टीम ने दबिश दी, जहां से एटीएस की टीम ने इश्तियाक को गिरफ्तार किया था।

          16 अगस्त, 2024 को एटीएस की टीम ने लोहरदगा में कुडू के हेंजला कौवाखाप गांव में छापेमारी की थी। एटीएस की टीम यहां अलताफ उर्फ इल्ताफ की तलाश में पहुंची थी लेकिन वह घर में नहीं मिला। छापेमारी के दौरान उसके घर से दो हथियार और कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए थे। इस दौरान शाहबाज के घर पर भी छापेमारी की गई थी लेकिन वह फरार मिला था। इससे पहले भी झारखंड एटीएस ने राज्य की राजधानी रांची, हजारीबाग समेत लोहरदगा में एक दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की थी और चार संदिग्ध को गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही इस मॉड्यूल के सरगना डॉ इश्तियाक अहमद को रांची के बरियातू से अरेस्ट किया था। वही फैजान उर्फ मुन्ना को हजारीबाग से जबकि मो रिजवान और मुफ्ती रहमतुल्लाह को रांची के चान्हो से गिरफ्तार कर दिल्ली के स्पेशल टीम अपने साथ ले गई थी।चर्चा है की शाहबाज अंसारी का अल-कायदा के कई टाप मोस्ट लीडर से सीधा सम्बन्ध है।शाहबाज झारखंड मे अपने संगठन से युवा की टोली को जोड़ने का भी काम कर रहा था ।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Delhi's special cell Dr. Ishtiaq Ahmed is the mastermind Jharkhand News Suspected Al-Qaeda terrorist
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.