Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 19 May 2025 || 22:59
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न पुरस्कार’ से नवाजे जायेंगे 33 खेल सितारे पांच जनवरी को मिलेगा अवार्ड
    Headline

    जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न पुरस्कार’ से नवाजे जायेंगे 33 खेल सितारे पांच जनवरी को मिलेगा अवार्ड

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ranchi News:  उम्मीद फाउंडेशन के तत्वावधान में पांच जनवरी 2025 को “जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कार 2024” का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन रांची के आड्रे हाउस में होगा, जहां राज्य के 33 उत्कृष्ट खिलाड़ियों और उनके कोचों को सम्मानित किया जाएगा। गुरुवार को मोहराबादी मैदान स्थित निजी रेस्टोरेंट में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उम्मीद फाउंडेशन के कोर कमेटी ने पुरस्कृत होने वाले खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की। इस बार कुल पांच श्रेणी में पुरस्कार दिए जायेंगे। इनमें जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न पुरस्कार, जयपाल सिंह खेल पुरस्कार, गुरु सिलवानुस डुंगडुंग पुरस्कार, गुरु द्रोणाचार्य अवॉर्ड, झारखंड खेल रत्न पुरस्कार आदि शामिल हैं।

    इस मौके पर फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष रितेश उरांव ने बताया कि इन पुरस्कारों का उद्देश्य उन खिलाड़ियों को पहचान और प्रोत्साहन देना है, जिन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में झारखंड का नाम रोशन किया है। इस कार्यक्रम में राज्य के खिलाड़ियों, कोच एवं खेल को बढ़ावा देने वाली संस्थाओं को पुरस्कृत किया जाएगा। संस्था के खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रदीप मिर्धा ने कहा कि उम्मीद फाउंडेशन हर साल ऐसे खिलाड़ियों को सम्मानित करता है, जिन्होंने खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। झारखंड में खेलों की अपार संभावनाएं हैं, और हमारी संस्था इन प्रतिभाओं को निखारने के लिए लगातार प्रयासरत है।

    फाउंडेशन की महिला विंग की केंद्रीय अध्यक्ष संगीता तिर्की ने कहा कि हमारी महिला खिलाड़ियों ने न केवल राज्य बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है। उम्मीद फाउंडेशन महिलाओं को खेल के प्रति जागरूक करने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए विशेष प्रयास कर रहा है।

    फाउंडेशन के संस्थापक सचिव निरंजन भारती ने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर आयोजित यह समारोह खिलाड़ियों और कोचों के सम्मान का प्रतीक है। यह हमारे खेल जगत के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। फाउंडेशन के अध्यक्ष सोनू खलको ने कहा कि उम्मीद फाउंडेशन झारखंड में खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का प्रतीक बन चुका है। हमारी योजना गांव-गांव जाकर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सामने लाने और उनकी जरूरतों को सरकार तक पहुंचाने की है। सम्मानित किए जाने वाले खिलाड़ियों में दीपिका कुमारी, अंकिता भगत, ब्यूटी डुंगडुंग, हॉकी में संगीता कुमारी, बाबूलाल हेंब्रम,मनीष मुंडा, अभिषेक लकड़ा,आलोक लकड़ा, शीला कुमारी स्नेहा थापा जैसे नाम शामिल हैं। साथ ही, इन खिलाड़ियों को तैयार करने वाले कोचों को भी सम्मानित किया जाएगा।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Jaipal Singh Munda Sports Awards Jharkhand News Umeed Foundation
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    सिर्फ घुसपैठिए नहीं, आईएएस और कांग्रेस विधायक भी बनवा रहे फर्जी दस्तावेज – बाबूलाल मरांडी

    May 19, 2025

    गढवा में आकाशीय बिजली गिरने से विधायक प्रतिनिधि के पुत्र सहित तीन की मौत

    May 19, 2025

    एसीबी की टीम ने तीन हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व उप निरीक्षक को किया गिरफ्तार

    May 19, 2025
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    सिर्फ घुसपैठिए नहीं, आईएएस और कांग्रेस विधायक भी बनवा रहे फर्जी दस्तावेज – बाबूलाल मरांडी

    गढवा में आकाशीय बिजली गिरने से विधायक प्रतिनिधि के पुत्र सहित तीन की मौत

    एसीबी की टीम ने तीन हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व उप निरीक्षक को किया गिरफ्तार

    शादी समारोह में आयी किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,पहरेदारी करने वाले दो युवक सहित पांच गिरफ्तार

    करीब 1 करोड़ के अफीम के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरोह के तीन गिरफ्तार, पकड़े गए तस्करों में एक राजद का जिलाध्यक्ष

    © 2025 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.