Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 14 March 2026 || 03:06
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»मुख्यमंत्री नीतीश और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने जारी किया संपत्तियों का ब्योरा, नीरज सिंह सबसे अमीर मंत्री
    Headline

    मुख्यमंत्री नीतीश और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने जारी किया संपत्तियों का ब्योरा, नीरज सिंह सबसे अमीर मंत्री

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 1, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Patna News:  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने नए साल पर बुधवार को संपत्तियों का ब्योरा साझा किया है। नीतीश के पास सिर्फ 21 हजार 52 रुपये नकद हैं। मुख्यमंत्री के पास एक इको स्पोर्ट्स गाड़ी है, जिसकी कीमत 11,32,753 रुपये है। उनके पास एक लाख 71 हजार रुपये का स्वर्ण आभूषण है। नीतीश कुमार के पास कुल मिलाकर 16 लाख 97 हजार 741 रुपये की चल संपत्ति मौजूद है।

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बहुत ज्यादा अमीर उनके कई मंत्री हैं। सबसे अमीर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री नीरज कुमार सिंह हैं। उनकी कुल संपत्ति 13.98 करोड़ रुपये है। इसमें उनकी पत्नी की संपत्ति भी शामिल हैं। सबसे गरीब खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता हैं। उनके पास 65.18 लाख रुपये की संपत्ति है। उन पर 53.17 लाख रुपये का सरकारी बकाया है।

    मुख्यमंत्री के पास दिल्ली के संसद विहार कॉ-ऑपरेटिव ग्रुप हाउसिंग में 1000 वर्ग फीट का फ्लैट है, जिसकी कीमत 01 करोड़ 48 लाख रुपये बताई गई है। नीतीश कुमार के पास गाय और बछड़े की संख्या में कमी हुई है। साल 2023 की तुलना में एक गाय और एक बछड़ा कम हुआ है। नीतीश के पास 12 गाय और 9 बछड़े की जानकारी सार्वजनिक की है। इनकी कीमत 01 लाख 45 हजार रुपये बताई गई है। नीतीश के पास कंप्यूटर, एसी, एयर कूलर, सिलाई मशीन, वाशिंग मशीन, गोदरेज का ओवेन, ओटीजी और एक्सरसाइज साइकिल है।

    जमीन के मामले में सम्राट चौधरी करोड़पति

    उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जमीन के मामले में करोड़पति हैं। अचल संपत्ति गैर कृषि योग्य जमीन 4 करोड़ 87 लाख रुपये की है जबकि एग्रीकल्चर लैंड जमीन की कीमत 03 करोड़ 41 लाख बताई है। सम्राट चौधरी राइफल भी रखते हैं। इसकी कीमत 4 लाख रुपये है। सम्राट चौधरी के पास 400 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत 28 लाख रुपये है। उनकी पत्नी के पास 500 ग्राम सोना, जिसकी कीमत 35 लाख और चांदी 2 किलोग्राम है। इसकी कीमत 8 लाख रुपये है। बेटी के पास 300 ग्राम सोना, जिसकी कीमत 9 लाख रुपये और सवा किलो चांदी, जिसकी कीमत 6 लाख रुपये है।सम्राट चौधरी ने शेयर मार्केट में भी पैसे लगाए हैं। 14 लाख रुपये से अधिक की राशि रिटायरमेंट फंड आदि में लगा रखी है। जीवन बीमा 10 लाख 32 हजार रुपये की कराई जबकि 9.60 लाख रुपये पीपीएफ में इन्वेस्ट किया है।

    विजय कुमार सिन्हा से अमीर उनकी पत्नी

    उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की कुल संपत्ति 7.93 करोड़ की है। इनकी पत्नी सुशीला देवी इनसे ढाई गुणा अमीर हैं। इनके पास राइफल और रिवाल्वर है। पुणे, बाढ़, मोकामा, लखीसराय, पटना के एग्जीबिशन रोड, कदमकुआं, पटेल नगर, न्यू पुनाईचक, कुम्हरार, रानीपुर जमीन और मकान हैं। विजय कुमार सिन्हा के पास शिव इंटरप्राइजेज का मालिकाना हक है। उन्होंने 10 लाख रुपये शेयर मार्केट में इन्वेस्ट किया है। उनकी पत्नी ने भी शेयर मार्केट में 35.67 लाख रुपये निवेश किया है। विजय सिन्हा ने तीन बैंकों में 3.50 लाख रुपये जबकि पत्नी दो बैंक में 22.13 लाख रुपये डिपॉजिट किए हैं।

    समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी की कुल संपत्ति 2.79 करोड़ है। अचल संपत्ति 1.97 करोड़ और चल संपत्ति 82.34 लाख है। नकदी के मामले उनसे अधिक नकदी उनकी पत्नी के पास है। सहनी के पास 10,064 तो उनकी पत्नी के पास 10,7,978 रुपये हैं। मदन सहनी को गाड़ियों का शौक है। उनके पास 7 लाख की इंडिगो, दस लाख की स्कॉर्पियो और 24 लाख रुपये की एमजी हेक्टर गाड़ी है।

    परिवहन मंत्री शीला मंडल ने अपनी कुल संपत्ति 2.62 करोड़ बताई है। उनकी अचल संपत्ति 2.20 करोड़ है। भौआड़ा मधुबनी में 1.25 करोड़ की जमीन है जबकि पटना के मैनपुरा में 45 लाख रुपये की 900 वर्ग फुट जमीन है। परिवहन मंत्री के पास खुद की कोई गाड़ी नहीं है।

    ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी और उनकी पत्नी पर साढ़े तीन करोड़ से अधिक का कर्ज है। मंत्री से अधिक पत्नी के पास संपत्ति है। मंत्री ने विभिन्न बैंकिंग संस्थानों में 73 लाख जमा किए हुए हैं तो पत्नी के नाम पर 87 लाख जमा है। खुद के पास 200 ग्राम सोना व स्टोन तो पत्नी के पास 800 ग्राम स्टोन है।

    आईटी मंत्री संतोष कुमार सुमन के खुद के पास स्कॉर्पियो तो पत्नी के नाम पर इनोवा कार है। इनके पास 250 ग्राम सोना, 500 ग्राम चांदी तो पत्नी के पास 475 ग्राम सोना और एक किलो चांदी है। मंत्री के पास 5.25 एकड़ जमीन है। महकार, गोदावरी, खिजरसराय और पटना के कंकड़बाग में आवासीय मकान है। मंत्री के पास 95 लाख की चल संपत्ति और एक करोड़ 73 लाख की अचल संपत्ति है।

    नीतीश कुमार का कार्यकाल

    पहला कार्यकाल : 3 मार्च, 2000-10 मार्च, 2000

    दूसरा कार्यकाल : 24 नवंबर, 2005-24 नवंबर, 2010

    तीसरा कार्यकाल : 26 नवंबर, 2010-17 मई, 2014

    चौथा कार्यकाल : 22 फरवरी, 2015-19 नवंबर, 2015

    पांचवां कार्यकाल : 20 नवंबर, 2015-26 जुलाई, 2017

    छठा कार्यकाल : 27 जुलाई, 2017-नवंबर, 2020

    सातवां कार्यकाल : 16 नवंबर, 2020-2022

    आठवां कार्यकाल : 9 अगस्त, 2022-28 जनवरी, 2024

    नौवां कार्यकाल : 28 जनवरी, 2024 से वर्तमान —

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Cabinet colleagues Chief Minister Nitish details of properties
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026

    रामनवमी में डीजे प्रतिबंध पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायक वेल में उतरे

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Gas Cylinder Shortage India : रोजाना 75 लाख बुकिंग… गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर केंद्र सरकार सख्त

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.