Bhagalpur News: जिले के बरारी थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में दो छात्राओं ने फंदे से झुलकर आत्महत्या कर ली। पहली घटना थाना क्षेत्र के खंजरपुर स्थित सद्भावना लॉज की है। जहां डीलएड की पढ़ाई कर रही छात्रा ने आत्महत्या कर ली। मरने वाले की पहचान बांका जिला के बभगामा निवासी स्वीटी कुमारी (23) के रूप में की गई है। इधर घटना के बाद उनके रूममेट और अन्य सहयोगियों ने सोमवार सुबह पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्वीटी को फंदे से उतार कर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रूममेट ने नाम न छापने के शर्त पर बताया कि दो दिन पहले स्वीटी घर पर गई थी। वहां पर खाना बनाकर खिलाया थे। उसके बाद मृतका स्वीटी को आज सुबह कहा कि क्लास करने कोचिंग करने भागलपुर जाना पड़ेगा। उसके बाद उसके रुम मेट के परिजन द्वारा स्कूटी से उन्हें भागलपुर पहुंचाया गया था। ट्यूशन से आने के बाद जब रूम में कोई नहीं था तब स्वीटी ने खुदकुशी कर लिया । जब 12:00 बजे के बीच हम रूम पहुंचे तो उन्हें फंदे से लटका हुआ शव देखा। मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को नीचे उतारा। पुलिस ने मृतका के परिजन को घटना की जानकारी दी। मामले को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।
जीएनएम की छात्रा ने पंखे से लटक दी जान
वहीं दूसरी घटना में थाना क्षेत्र स्थित डीआईजी आवास के समीप एक लॉज में जीएनएम की छात्रा ने पंखे से झूल कर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि मृतका अपने बहन साक्षी के साथ किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करती थी। मृतका की बहन साक्षी सुबह जब नहाने के लिए गई तो इधर फंदे से झूलकर उसने आत्महत्या ली। जब साक्षी वापस आई तो कमरे में फंदे से लटकता हुआ कंचन का शव देखा। उसके बाद साक्षी ने घटना की जानकारी मकान मालिक को दिया। इधर, सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मकान मालिक सहित अन्य लोगों ने उन्हें फंदे से उतारकर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतका भागलपुर पुलिस बल में तैनात कांस्टेबल की बहन है। मरने वाले की पहचान धोरैया थाना क्षेत्र निवासी रामाशीष मांझी के पुत्री कंचन कुमारी (22) के रूप में की गई है। घटना के पीछे का कारण को लेकर परिजन कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं। हालांकि कंचन ने खुदकुशी क्यों किया इसका स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है। इधर, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


