Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 31 July 2026 || 08:43
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»“रणनीति बना नशे के कारोबार की कसें नकेलः मुख्य सचिव”, कहा -“लोग पोस्ते की खेती से दूर हों, इसके लिए उचित आमदनी का विकल्प दें”
          Headline

          “रणनीति बना नशे के कारोबार की कसें नकेलः मुख्य सचिव”, कहा -“लोग पोस्ते की खेती से दूर हों, इसके लिए उचित आमदनी का विकल्प दें”

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 20, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          “सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर पोस्ते की खेती करनेवालों पर कार्रवाई सुनिश्चित करें”

           

          “अभियान चलाकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करें”

          Ranchi News:

          मुख्य सचिव  अलका तिवारी ने कहा है कि सभी संबंधित विभाग नशे के कारोबार पर रणनीति बना कर नकेल कसें। उन्होंने निर्देश दिया कि पोस्ते की खेती, उसकी फसल से अफीम का उत्पादन और वितरण मार्ग पर पैनी नजर रखें। उन्होंने कहा कि पोस्ते की खेती से ज्यादा आमदनी होने के कारण ही लोग इसमें संलग्न होते हैं। वे जेल जाने तक से नहीं डरते। इसे लेकर पोस्ते की खेती से लोगों को निरुत्साहित करने और कृषि विभाग से मिलकर आमदनी का वैकल्पिक साधन उपलब्ध कराने की जरूरत है। वह शुक्रवार को सचिवालय में पोस्ते की खेती पर रोकथाम को लेकर गृह विभाग द्वारा आयोजित बैठक को संबोधित कर रही थीं।

          उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार से जुड़े लोगों की पहचान करने, धर-पकड़ करने के साथ ज्यादा जरूरी है कि उन्हें सजा दिलाने के बिंदू पर भी फोकस करें। नशे के कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर ही हम मुकम्मल सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ज्यादातर पोस्ते की खेती जंगल में जलाशयों के पास होती है। वन विभाग जिला प्रशासन से समन्वय बनाकर ऐसे स्थलों को चिह्नित करे और फसलों को नष्ट करने के साथ इसकी खेती से जुड़े लोगों पर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही जंगल की खाली जमीन पर पौधरोपण आदि के माध्यम से वन विभाग पोस्ते की खेती करनेवालों को हतोत्साहित करे।

          उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार पर जन जागरूकता के माध्यम से भी नकेल कसा जा सकता है। इसके लिए हर स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाए। खासकर पंचायती राज विभाग को इसमें शामिल कर उनके संसाधनों का उपयोग जागरूकता अभियान में काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। उन्होंने कतिपय शहरों में ड्रग्स की बढ़ती लत पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि जागरूकता अभियान में शिक्षा विभाग को जोड़ कर स्कूल स्तर से नशे के खिलाफ माहौल बनाने की जरूरत है। इस पर भी रणनीति बना कर कार्य करने पर उन्होंने बल दिया।

          उसके पहले बैठक में पोस्ते की खेती से प्रभावित जिलों चतरा, खूंटी, हजारीबाग, लातेहार, पलामू, रांची, चाईबासा और सरायकेला-खारसावां जिले के पुलिस अधीक्षकों और उपायुक्तों ने पोस्ते की खेती पर नकेल कसने की कार्रवाई से अवगत कराया। साथ ही आगे की रणनीति भी बतायी। एनडीपीएस की ओर से पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से नशे के कारोबार पर विस्तृत प्रकाश डाला गया और उसकी रोकथाम के उपायों पर सुझाव साझा किया गया। बैठक में गृह सचिव श्रीमती वंदना डाडेल और डीजीपी अनुराग गुप्ता ने भी कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये। बैढक में पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे एवं वन विभाग के सचिव अबूबकर सिद्धकी भी उपस्थित थे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Chief Secretary Alka Tiwari drug business
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          एसीबी का बड़ा एक्शन, रिश्वतखोर महिला थाना प्रभारी 50 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ी गई

          July 30, 2026

          गढ़वा शिक्षक हत्याकांड का खुलासा:चश्मा कारोबारी निकला मास्टरमाइंड ,प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

          July 30, 2026

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बांकीपुर उपचुनाव में 34.16% मतदान, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे,25 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद

          एसीबी का बड़ा एक्शन, रिश्वतखोर महिला थाना प्रभारी 50 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ी गई

          गढ़वा शिक्षक हत्याकांड का खुलासा:चश्मा कारोबारी निकला मास्टरमाइंड ,प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

          श्रावणी मेला शुरू, सुल्तानगंज में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब ‘बोल बम’ के जयकारों से गूंजा 105 किमी कांवरिया पथ

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.