Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 6 November 2026 || 13:40
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»एटीएस ने तीन बदमाशों को हथियार के साथ पकड़ा
          Headline

          एटीएस ने तीन बदमाशों को हथियार के साथ पकड़ा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 15, 2024No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Ranchi News:  आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों में बिहार के सिवान जिले के जिरादेई थाना क्षेत्र निवासी अभय कुमार मिश्रा उर्फ उर्फ मास्टर, रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र निवासी अब्दुल करीम और हजारीबाग के बड़का गांव निवासी प्रमोद कुमार साव शामिल हैं। इनके पास से दो पिस्टल, दो गोली और छह मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

          एटीएस के एसपी ऋषभ झा ने रविवार को बताया कि पुलिस मुख्यालय ने राज्य में संगठित अपराधिक गिरोहों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई करने का निर्देश आतंकवाद निरोधी दस्ते को दिया है। इसी क्रम में रंगदारी के लिए जान मारने की धमकी के आरोप में दर्ज रातू थाना (काण्ड संख्या 360/24) को डीजीपी के आदेश पर 12 दिसंबर को एटीएस थाना (काण्ड संख्या 08/24) दर्ज किया गया।

          एसपी ने बताया कि इस मामले के अनुसंधान के क्रम में संदिग्ध अभय कुमार मिश्रा से पूछताछ की गई। पूछताछ में यह बात प्रकाश में आई कि अभय कुमार मिश्रा ने बरियातू थाना क्षेत्र में रहने वाले पत्थर व्यवसायी शैलेन्द्र प्रताप नारायण सिंह उर्फ अनूप सिंह को भी जान से मारने की धमकी देकर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इस संबंध में बरियातू थाना में गत 10 दिसंबर को मामला दर्ज कराया गया था। पूछताछ में एटीएस टीम को एक महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई कि अब्दुल करीम नामक व्यक्ति के पास हथियार है। इस सूचना पर पिठोरिया थाना और एटीएस टीम ने संयुक्त छापेमारी कर अब्दुल करीम के घर से दो पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किया। साथ ही अब्दुल करीम को गिरफ्तार किया गया।

          एसपी ने बताया कि एटीएस टीम ने पाण्डेय गिरोह के सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध लगातार छापेमारी कर रही है। इस क्रम में भदानीनगर (काण्ड संख्या 223/24) के अप्राथमिकी आरोपित प्रमोद कुमार साव को हजारीबाग और एटीएस टीम ने संयुक्त छापेमारी कर गिरफ्तार किया। आरोपित प्रमोद साव हजारीबाग जिला के बड़कागांव थानाक्षेत्र में घटित हत्या, फायरिंग की घटना का वांछित अपराधी था।

          एसपी ने बताया कि अब्दुल करीम के खिलाफ पिठौरिया थाने में पूर्व से मामला दर्ज है। जबकि प्रमोद कुमार साव के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य अपराध से जुड़े छह मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।

          anti terrorism squad Jharkhand News Organized criminal gangs
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          गिरिडीह के यूको बैंक में दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती, 4 करोड़ के जेवरात और 12 लाख नकद लूटकर फरार हुए अपराधी

          November 5, 2026

          थाने से 100 मीटर दूर सामान के पैसे मांगने पर खूनी वारदात, दुकान में बंद कर दुकानदार को ज/लाया

          November 5, 2026

          बोकारो के कथारा कोलियरी में दर्दनाक हादसा, कोयले के मलबे में दबकर तीन महिलाओं ने गंवाई जान

          November 5, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          गिरिडीह के यूको बैंक में दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती, 4 करोड़ के जेवरात और 12 लाख नकद लूटकर फरार हुए अपराधी

          थाने से 100 मीटर दूर सामान के पैसे मांगने पर खूनी वारदात, दुकान में बंद कर दुकानदार को ज/लाया

          बोकारो के कथारा कोलियरी में दर्दनाक हादसा, कोयले के मलबे में दबकर तीन महिलाओं ने गंवाई जान

          पलामू में ACB ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते होमगार्ड कार्यालय के मुंशी को किया गिरफ्तार

          घूमने के बहाने तीन लड़कियों को ले गए युवक, फिर जो हुआ उसने पूरे इलाके को हिला दिया…

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.