Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 16:45
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»राज्य के सर्वांगीण विकास में सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष की भूमिका अहम: मुख्यमंत्री
    Headline

    राज्य के सर्वांगीण विकास में सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष की भूमिका अहम: मुख्यमंत्री

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 10, 2024Updated:December 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ranchi News:  झारखंड विधानसभा के छठे सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को रवींद्रनाथ महतो के विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदन को संबोधित किया। हेमंत सोरेन ने सबसे पहले रविंद्र नाथ महतो को फिर से विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी।

    मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास में सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष की भूमिका अहम है। उन्होंने विपक्ष से आग्रह किया कि इस चुनाव के दौरान राज्य की जनता ने जो निर्णय सुनाया है, उस निर्णय का सम्मान करें। साथ ही कहा कि महान विभूतियों के सपने को सकार करने में भूमिका निभानी चाहिए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि ये लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंदिर है। यह देश के महान विभूतियों के समर्पण और त्याग का परिणाम है। कहीं न कहीं हमारे इस लोकतंत्र का लोहा पूरी दुनिया मानता है। अलग-अलग रंग, बोली, सभ्यता-संस्कृति एक साथ मिलकर एक समूह में रहकर अपनी हर समस्या का समाधान करते हैं। आज उन महान विभूतियों के विचारों को देश आजाद होने से अब तक सम्मान करते आये हैं। उनके विचारों को अपने कंधों पर लेकर निरंतर इस लोकतंत्र को और मजबूत करने में लगे हैं।

    मुख्यमंत्री ने रवींद्र नाथ महतो को बधाई देते हुए कहा कि आपकी अध्यक्षता में पंचम विधानसभा सत्र सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आपने बहुत ही सहनशीलता और संवेदनशीलता के साथ सदन को चलाया। सदन में पक्ष-विपक्ष होते हैं। दोनों की बीच आपने संतुलन और गरिमा को बनाये रखा। निश्चित रूप से आपने सदन की गरिमा को और मजबूत रखने में अहम भूमिका अदा की है। इसके लिए उन्होंने स्पीकर के प्रति अभार प्रकट किया।

    उन्होंने कहा कि इसी प्रकार सबने सर्वसम्मति से आपको षष्टम विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में चुना है। उम्मीद और भरोसा है कि षष्टम विधानसभा भी पूर्व सत्रों की तरह हम सब मिलकर इस राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए इस मंदिर में एकत्रित होंगे और हम सब मिलकर इस राज्य के बेहतरी के लिए मिलकर आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे।

    विपक्षी सदस्यों को थोड़ा अधिक अवसर दें: बाबूलाल मरांडी

    भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक बाबूलाल मरांडी ने रवींद्रनाथ महतो के विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से अपील करते हुए कहा कि विपक्षी सदस्यों को थोड़ा अधिक अवसर दें। नवनिर्वाचित सदस्यों को भी सदन में भरपूर अवसर दें। इससे राज्य की ज्वलंत समस्याओं की पहचान और समाधान में सरकार को भी मदद मिलेगी।

    मरांडी मंगलवार को सदन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कोई भी विधायक सदन में मामला उठाये तो उसका समाधान हो। सदन के कस्टोडियन के नाते सभी को अवसर दें। इससे नये विधायकों में आत्मविश्वास पैदा होगा।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Chief Minister Hemant Soren Jharkhand Legislative Assembly speaker of the assembly
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.