Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 25 July 2026 || 06:18
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»लूटकांड में रांची के सोनार सहित चार गिरफ्तार,  लूट का सामान बरामद
          Headline

          लूटकांड में रांची के सोनार सहित चार गिरफ्तार,  लूट का सामान बरामद

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 8, 2024Updated:December 8, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Palamu News:  पुलिस ने23 अक्टूबर की देर रात पांकी थाना क्षेत्र के गजबोर गांव में कृष्णा सोनी के घर हुए लूटकांड का उद्भेदन करते हुएरांची के सोनार सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के सिमलिया निवासी शत्रुघ्न कुमार शामिल है। शत्रुघ्न लूट का माल खरीदने में पकड़ा गया है। इस गिरोह के तीन अपराधी पहले से जेल में हैं। रविवार को संवाददाता सम्मेलन में एसपी रिष्मा रमेशन ने बताया कि 23 अक्टूबर की देर रात पांकी थाना क्षेत्र के गजबोर गांव में कृष्णा सोनी के घर में छह अपराधी घुसे थे। इस दौरान सोना, चांदी के जेवर और रूपया को लूटकर फरार हो गए थे।

          एसपी ने बताया कि अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी लेस्लीगंज के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। गैंग के सदस्य उपेंद्र कुमार उर्फ उपेंद्र विश्वकर्मा (29) के अपने घर ढूब गांव आने की जानकारी मिली थी। शनिवार को पुलिस की टीम ढूब गांव पहुंचीं और उपेंद्र को गिरफ्त में ले लिया। पूछताछ में उपेंद्र ने अपने साथियों की जानकारी दी।

          इसके बाद गैंग के सरगना ढूब गांव के ही रहने वाले सतीश राम उर्फ सतीश चन्द्रवंशी (35), पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के पगार खुर्द निवासी छोटू कुमार सिंह (24) और रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के सिमलिया गांव के रहने वाले शत्रुघन कुमार वर्मा (34) पुलिस के हाथ लग गए। शत्रुघन के घर से लूटा गया जेवर को गलाने के बाद बनाया गया गोला मिला है। लूट के जेवर को गलाकर सोने का गोला बनाया गया था। साथ ही लूटा गया दो मोबाईल, ताला तोड़ने के लिए उपयोग किया गया औजार मिला है। एक देशी कट्टा, दो गोली मिली है।

          एसपी ने बताया कि गैंग का सरगना सतीश 13 साल से लूटपाट कर रहा है। इसके ऊपर बरवाडीह, रांची के सुखदेवनगर, पांकी, पाटन, सदर थाना में सात मामले दर्ज हैं। सतीश पंजाब में रहकर काम करता है। लूटपाट के लिए आता है और लूट के बाद फिर पंजाब भाग जाता है। फिलहाल अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए आया था। वहीं छोटू पर बरवाडीह और पिपराटांड़ थाना में आधा दर्जन केस दर्ज है। छोटू रांची में रहकर ई-रिक्शा चलाता है। लूट का प्लान बनने पर रांची से आ जाता था।

          इस मामले में शामिल तीन अपराधी एक सप्ताह पहले ही अलग – अलग कांड में गिरफ्तार होकर जेल चले गए हैं। सतबरवा थाना क्षेत्र के पोंची गांव का रहने वाला गुलशन कुमार विश्वकर्मा कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा गैंग के साथ जुड़ा हुआ है। चैनपुर इलाके में क्रशर प्लांट पर रंगदारी मांगने गया था। इसी दौरान एक दिसंबर को वह गिरफ्तार हो गया। पांकी के केरकी माड़न का रहने वाला गुड्डू भुईयां उर्फ परमेंद्र राम को आर्म्स एक्ट और 17 सीएलए में दो दिसंबर को लातेहार के हेरहंज थाना ने गिरफ्तार किया। लेस्लीगंज के नौरंगा गांव के रहने वाले देवराज भुइयां को सात दिसंबर को सदर थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी में गिरफ्तार किया है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Jharkhand Police Palamu News Robbery
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.