Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 12 September 2026 || 02:51
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 67.49 प्रतिशत मतदान, कई दिग्गज नेताओं ने किया मतदान 
          Headline

          झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 67.49 प्रतिशत मतदान, कई दिग्गज नेताओं ने किया मतदान 

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 20, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Ranchi News:  झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में बुधवार को 38 सीटाें पर मतदान संपन्न हाे गया। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ नेहा अरोड़ा ने बताया कि 38 सीटों पर शाम पांच बजे तक लगभग 67.49 प्रतिशत मतदान हुआ है। इनमें बोकारो में 60.97, देवघर में 72.46, धनबाद में 63.39, दुमका में 71.74, गिरिडीह में 65.89, गोड्डा में 67.24, हजारीबाग में 64.41, जामताड़ा में 76.16, पाकुड़ में 75.88, रामगढ़ में 71.98, रांची में 72.01 और साहिबगंज में 65.63 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस चरण में कई दिग्गज नेताओं ने वाेट डाला। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को अपने गांव तिसरी प्रखंड के कोदाईबांध में स्थित बूथ पर मतदान किया।

          वोटिंग से पहले बाबूलाल मरांडी मंदिर गए और बाबा भोलेनाथ पर जलार्पण किया। पूजा-अर्चना करने के बाद अपनी माता का आशीर्वाद लेते हुए बूथ केंद्र पहुंचे और मतदान किया। वोटिंग के बाद पत्रकारों से बातचीत में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पहले चरण के बाद दूसरे चरण के मतदान की जो जानकारी मिल रही है, उसके अनुसार झारखंड की जनता अब परिवर्तन का मन बना चुकी है। प्रदेश में एनडीए गठबंधन की सरकार बन रही है। एनडीए के समर्थन में जन समर्थन दिख रहा है। उन्होंने कहा कि लोग हेमंत सोरेन सरकार की कार्यशैली से लोग खासे नाराज भी हैं।

          देवघर में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने दावा किया झारखंड में पूर्ण बहुमत के साथ उनकी सरकार बन रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड में पहले बार भाजपा अपने दम पर सरकार बनाने जा रही है।

          पूर्व डिप्टी मुख्यमंत्री और महेशपुर झामुमो के प्रत्याशी स्टीफन मरांडी ने मतदान किया। उन्होंने कहा कि संथाल परगना में 18 में 16 सीटें जीतेंगे। दुमका में नलिन सोरेन ने वोट डाला। उन्होंने कहा कि झारखंड में उनकी ही सरकार बनेगी। मतदान के बाद नलिन सोरेन ने कहा कि वे हमेशा से ही सबसे पहले वोट करने वालों में से एक रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि झारखंड में एक बार फिर उनकी सरकार बनने जा रही है।

          गोड्डा में महगामा से कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडेय ने मतदान किया। उन्होंने कहा कि अपने घरों से बाहर निकलें और मतदान करें। आपका एक वोट लोकतंत्र को सशक्त बना सकता है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बोकारो इंप्लाइज कोऑपरेटिव हाउस कंस्ट्रक्शन सोसाइटी लिमिटेड के कार्यालय में स्थित मतदान केंद्र संख्या 198 में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि झारखंड में विकास के नाम पर वोट मांगा गया है और झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों के लिए विकास किया गया है, उसी के आधार पर जनता फिर से हमें चुन रही है और हमारी सरकार बन रही है।

          गिरिडीह विधानसभा सीट पर जेएमएम प्रत्याशी सुदिव्य कुमार ने मतदान किया। पत्नी के साथ सुदिव्य कुमार उत्क्रमित मध्य विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पहुंचे और मताधिकार का प्रयोग किया। बोकारो विधायक सह एनडीए प्रत्याशी बिरंची नारायण ने बूथ संख्या 131 आदर्श उच्च विद्यालय सोनाटांड़ में मतदान किया। इस दौरान उनकी पत्नी नीना नारायण भी मौजूद थी। उन्होंने कहा कि जनता मुझ पर विश्वास करती है। जनता के साथ मेरा रिश्ता बहुत ही अच्छा है। इस कारण मुझे पूरी उम्मीद है कि मुझे जनता का प्यार मिलेगा और जीत होगी।

          assembly elections Jharkhand Elections
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बगोदर में हथियार के बल पर घर में परिवार को बंधक बनाकर 1.20 लाख नकद और जेवरात लूटे

          September 11, 2026

          धनबाद में किशोरी का दो हिस्सों में बंटा शव मिलने से सनसनी,जंगल में पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

          September 11, 2026

          नवादा के नरहट से दो माह पूर्व अपह्त महिला का कंकाल कोडरमा घाटी से बरामद, ऐसे खुला हत्या का राज

          September 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बगोदर में हथियार के बल पर घर में परिवार को बंधक बनाकर 1.20 लाख नकद और जेवरात लूटे

          धनबाद में किशोरी का दो हिस्सों में बंटा शव मिलने से सनसनी,जंगल में पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

          नवादा के नरहट से दो माह पूर्व अपह्त महिला का कंकाल कोडरमा घाटी से बरामद, ऐसे खुला हत्या का राज

          ब्रिक्स सम्मेलन आज से, पुतिन-मोदी की होगी अहम मुलाकात, 7 साल बाद भारत आएंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा

          जमुआ में महिला से मिलने पहुंचे अधेड़ की ग्रामीणों की पिटाई

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.