Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 25 July 2026 || 06:33
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»बिहार»गोपालगंज»लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर डॉक्टरों से उगाही, गोपालगंज में दहशत का माहौल
          गोपालगंज

          लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर डॉक्टरों से उगाही, गोपालगंज में दहशत का माहौल

          today post liveBy today post liveNovember 2, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          लॉरेंस बिश्नोई
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          देशभर में खौफ का पर्याय बन चुके लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम अब गोपालगंज में रंगदारी की मांग के लिए इस्तेमाल हो रहा है। हाल ही में मुंबई में कांग्रेस नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद यह गैंग एक बार फिर चर्चा में आया है। इसी बीच गोपालगंज जिले के बरौली बाजार स्थित दो डॉक्टरों से लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी की मांग की गई है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। दोनों डॉक्टरों को वीडियो कॉल के जरिए डेढ़-डेढ़ लाख रुपये की डिमांड की गई है, और पैसे नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई है।

          डॉक्टरों के परिवार में बढ़ी चिंता, पुलिस ने शुरू की जांच

          जान से मारने की धमकी के बाद दोनों डॉक्टर भयभीत और सदमे में हैं। डॉक्टरों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच के अनुसार, डॉक्टरों को किए गए कॉल में अपराधियों ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया और रंगदारी की मांग की। पुलिस कॉल करने वाले के मोबाइल नंबर और वीडियो कॉल से जुड़े डाटा की जांच कर रही है।

          लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बिहार से कनेक्शन

          लॉरेंस गैंग का गोपालगंज से पुराना संबंध रहा है। इससे पहले, प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में इस गैंग के एक शूटर को गोपालगंज से गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा, इसी वर्ष गोपालगंज में लॉरेंस गैंग के दो अन्य गुर्गों को भी पकड़ा गया था, जिनके पास से चार अत्याधुनिक ग्लोक पिस्टल बरामद की गई थी। इनमें से एक अपराधी राजस्थान के अजमेर और दूसरा बिहार के मुजफ्फरपुर का था।

          गैंग के नाम का डर या उगाही का नया तरीका?

          यह सवाल भी उठता है कि क्या लॉरेंस गैंग वाकई में बिहार में सक्रिय है या फिर कुछ अपराधी सिर्फ इस नाम का डर दिखाकर अवैध उगाही कर रहे हैं। इससे पहले भी गोपालगंज में एक आरा मशीन संचालक से 20 लाख की रंगदारी मांगी गई थी, जहां अपराधी ने खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताया था। लेकिन बाद में पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि वह एक छात्र था, जो इस गैंग से असल में जुड़ा नहीं था।

          पुलिस की सख्ती और इलाके में बढ़ती दहशत

          डॉक्टरों से रंगदारी की मांग की खबर के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है और मामले की गहराई से जांच कर रही है। वहीं, स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। गोपालगंज में लॉरेंस गैंग के नाम पर उगाही की इस घटना से यह सवाल खड़ा होता है कि क्या लॉरेंस गैंग का बिहार में प्रभाव बढ़ रहा है या फिर कुछ अपराधी इस नाम का डर फैलाकर अपनी हरकतों को अंजाम दे रहे हैं

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bihar News Gangster Lawrence Vishnoi Gopalganj News Lawrence Vishnoi Gang
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          July 22, 2026

          2.50 लाख लेकर रचाई फर्जी शादी, लूटेरी दुल्हन समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

          July 20, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.