Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 25 July 2026 || 23:56
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»दुमका विधानसभा सीट पर उम्मीदवारी को लेकर सुनील सोरेन और लुईस मरांडी के समर्थक भिड़े, चाकूबाजी में एक कार्यकर्ता घायल
          Headline

          दुमका विधानसभा सीट पर उम्मीदवारी को लेकर सुनील सोरेन और लुईस मरांडी के समर्थक भिड़े, चाकूबाजी में एक कार्यकर्ता घायल

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 17, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          dumka news :  झारखंड विधानसभा के चुनाव की तिथि घोषित होने के बावजूद अभी तक झारखंड के प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की है। लगभग 36 घंटे से सोशल मीडिया से लेकर मीडिया तक भाजपा के प्रत्याशियों की सूची वायरल हो रही है। वायरल सूची के आधार पर उपराजधानी दुमका के चौक चौराहों पर चर्चा तेज हो गई है।

          चाय की चुस्की के साथ जीत हार का समीकरण बनाया और बिगड़ा जा रहा है। अमूमन चुनाव के वक्त दो अलग-अलग राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और समर्थक के बीच तीखी नोंक-झोंक और मारपीट की घटना भी घटित होती है। लेकिन इससे अलग दुमका में भाजपा कार्यकर्ता ही आपस में उलझ गए। दुमका भाजपा की गुटबाजी जग जाहिर है। चुनाव कोई भी हो दो प्रमुख नेता एक दूसरे के प्रतिद्वंद्वी माने जाते हैं। दोनों के अपने-अपने समर्थक भी हैं। एक तरफ पूर्व सांसद सुनील सोरेन तो दूसरी ओर पूर्व मंत्री लुईस मरांडी का नाम आता है।

          लोकसभा चुनाव की बात करें तो दोनों की अपनी अपनी दावेदारी थी। केंद्रीय नेतृत्व ने पहले सुनील सोरेन को प्रत्याशी बनाया। लेकिन सीता सोरेन के भाजपा में शामिल होते ही सुनील सोरेन से टिकट वापस लेते हुए सीता सोरेन को मैदान में उतार दिया था। कहा जा रहा है कि भाजपा के अंतर्कलह के कारण ही सीता सोरेन की हार हुई। अब जबकि विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है, तो फिर दोनों नेता की दावेदारी दुमका विधानसभा सीट पर है। पार्टी द्वारा प्रत्याशी के नाम की घोषणा भले ही नहीं हुई हाे, लेकिन प्रत्याशियों की सूची वायरल होते ही चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। वायरल सूची में सुनील सोरेन को दुमका विधानसभा से प्रत्याशी दर्शाया गया है, जिसके आधार पर एक तरफ जहां सुनील सोरेन के समर्थक अति उत्साहित नजर आ रहे हैं। वही लुईस मरांडी के समर्थकों में निराशा भी देखी जा रही है। दोनों के समर्थकों के बीच न केवल सोशल मीडिया पर जंग छिड़ा हुआ है, बल्कि जमीनी स्तर पर भी दोनों के समर्थक एक दूसरे के खून के प्यासे नजर आने लगे हैं।

          ताजा मामला बुधवार देर रात की है। बताया जा रहा है कि नगर थाना क्षेत्र के इंदिरानगर, जरूवाड़ीह मोहल्ला में वायरल सूची के आधार पर सुनील सोरेन और लुईस मरांडी के समर्थक के बीच तीखी बहस हो गई। सीताराम मिश्रा पूर्व सांसद सुनील सोरेन के समर्थक बताए जा रहे हैं, तो अनुज सिंह पूर्व मंत्री लुईस मरांडी के समर्थक। दोनों के बीच इतनी तीखी नोक-झोंक हुई की नौबत मारपीट तक पहुंच गई। आरोप है कि सीताराम मिश्रा ने वायरल सूची में सुनील सोरेन को दुमका विधानसभा का प्रत्याशी बनाए जाने पर खुशी का इजहार करते हुए डॉ लुईस मरांडी के बारे में अनर्गल बातें बोल रहा था। जिसका विरोध अनुज सिंह ने किया। बात नोक-झोंक से मारपीट पर आ गई। इसी बीच आवेश में आकर सीताराम मिश्रा और उसके बेटे ने अनुज सिंह पर चाकू से वार कर दिया। ताबड़तोड़ चाकू का वार उसके पेट पर किया गया।

          घटना के बाद परिजन अनुज सिंह को लेकर फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया। परिजन अनुज सिंह को लेकर दुर्गापुर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने स्थिति खतरे से बाहर बताया। दुर्गापुर में इलाज के बाद अनुज सिंह को वापस दुमका लाया गया, फिलहाल वह अपने घर में है। मामले की जानकारी नगर थाना को दी गई। नगर थाना की पुलिस अनुज सिंह के घर पहुंचकर मामले की जानकारी लेते हुए कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस पुरी रात जरूवाडीह में कैंप करती रही। फिलहाल पुलिस कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          assembly elections Jharkhand Jharkhand Assembly Elections
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.