Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 7 November 2026 || 18:42
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बिहार की मुजफ्फरपुर रेलवे पुलिस ने गोरखपुर-हटिया मौर्य एक्सप्रेस से12 करोड़ की कोकीन पकड़ी, कोच अटेंडेंट गिरफ्तार
          Headline

          बिहार की मुजफ्फरपुर रेलवे पुलिस ने गोरखपुर-हटिया मौर्य एक्सप्रेस से12 करोड़ की कोकीन पकड़ी, कोच अटेंडेंट गिरफ्तार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 13, 2024No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

           बिहार के मुजफ्फरपुर रेलवे थाने की टीम ने गाड़ी संख्या 15027 गोरखपुर-हटिया मौर्य एक्सप्रेस के ए-वन कोच से कोकीन व टेट्रा पैक विदेशी शराब आज सुबह  जब्त किया है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 12 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गयी है। इस मामले में ए-वन कोच के अटेंडेंट धनंजय कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

          प्रारंभिक पूछताछ के बाद आरोपित को सोनपुर स्थित रेल कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। धनंजय के पास से एक मोबाइल, कोच अटेंडेंट का आइकार्ड मिला है। धनंजय के अनुसार वह आरा के तरारी थाना क्षेत्र के बरसी धनगांव का रहने वाला है। इसकी पुष्टि रेलवे थाना मुजफ्फरपुर के थानेदार इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने की है। उन्होंने बताया है कि यह पहला मामला है जब मुजफ्फरपुर जंक्शन पर किसी भी एजेंसी द्वारा चलती ट्रेन से इतनी बड़ी मात्रा में कोकीन जब्त हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 12 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गयी है।

          इंस्पेक्टर रंजीत कुमार के बयान पर रेलवे थाना में मादक अधिनियम के तरह प्राथमिकी दर्ज की गयी है। दारोगा जयप्रकाश को इस मामले की जांच सौंपी गयी है। आइओ रेल पुलिस की सर्विलांस टीम के साथ मिलकर लिंकेज के आधार पर तफ्तीश में जुट गये हैं। जब्त कोकीन को क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला मुजफ्फरपुर, पटना या कोलकाता से जांच करायी जाएगी। इसके बाद इसके स्ट्रेंथ की पुष्टि होगी। इसके अलावा सीसीटीवी की जांच रिपोर्ट भी पुलिस के लिए अहम होगी। पुलिस धनंजय के मोबाइल को भी खंगाल रही है।

          पूछताछ में कोच अटेंडेंट धनंजय कुमार ने रेल पुलिस को बताया कि वह करीब ढ़ाई-तीन साल से मौर्य एक्सप्रेस में बतौर कोच अटेंडेंट नौकरी कर रहा है। उसे एक युवक जो  करीब 25-30 साल का होगा, वह ओडिशा के झाड़सागुडा स्टेशन पर एक पैकेट में सफेद रंग जैसा एक सामान दिया, जिसके बदले उसे मोटी रकम भी दी। उसने कहा कि उसे छपरा-गोरखपुर रेलखंड के देवरिया सदर स्टेशन पर एक व्यक्ति को यह माल सौंपना था। उसके बारे में झाड़सागुडा वाले युवक ने विशेष कुछ नहीं बताया। एक कोड वर्ड दिया, जिससे उसकी वह आसानी से पहचान कर लेता।

          Coach Attendant Cocaine गोरखपुर-हटिया मौर्य एक्सप्रेस पुराना रेलवे स्टेशन
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पावापुरी महोत्सव में गूंजा भगवान महावीर का अहिंसा संदेश, राज्यपाल ने की पूजा-अर्चना, बोले जैन धर्म की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक

          November 7, 2026

          दिवाली पर सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, इन मंत्रों का करें जाप

          November 6, 2026

          निशा भगत की मौत के बाद आखिरी फेस/बुक लाइव चर्चा में, सरकार और प्रशासन पर लगाए थे गंभीर आरोप

          November 6, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पावापुरी महोत्सव में गूंजा भगवान महावीर का अहिंसा संदेश, राज्यपाल ने की पूजा-अर्चना, बोले जैन धर्म की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक

          दिवाली पर सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, इन मंत्रों का करें जाप

          निशा भगत की मौत के बाद आखिरी फेस/बुक लाइव चर्चा में, सरकार और प्रशासन पर लगाए थे गंभीर आरोप

          तिलैया में कोचिंग जाने निकलीं दो नाबालिग चचेरी बहनें लापता, परिजनों ने थाने में दी शिकायत, पुलिस को मिला अहम सुराग

          रामगढ़ में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार; 20 चोरी की बाइक बरामद

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.