Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 28 October 2026 || 17:19
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Nawada News: जच्चा- बच्चा मौत के मामले में चिकित्सा पदाधिकारी सहित दस  गिरफ्तार
          Headline

          Nawada News: जच्चा- बच्चा मौत के मामले में चिकित्सा पदाधिकारी सहित दस  गिरफ्तार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 4, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Nawada News:  जिले के पकरीबरावां बाजार में फर्जी तौर पर चलाये जा रहे पटना क्लीनिक में जच्चा -बच्चा की मौत के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को कौवाकोल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पंकज कुमार सहित दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया है ।इस मामले में पुलिस ने ऑपरेशन करने में शामिल राजकीय अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौआकोल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पंकज कुमार, आदित्य रंजन, हिसुआ की श्वेता कुमारी, बाजितपुर के शशिकांत उर्फ सन्नी कुमार, एम्बुलेंस के ड्राइवर गौतम को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा क्लीनिक में तोड़फोड़ करने एवं हल्ला हंगामा करने के आरोप में एरुरी के उपेन्द्र मांझी, मुफ्फसिल थाना के सिंघौल के छोटू मांझी एवं कादिरगंज थाना के ओहारी के नागा मांझी, इन्द्र मांझी, राजेन्द्र मांझी को गिरफ्तार किया

          पकरीबरामां के थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि बीते दिन थाना क्षेत्र के एरुरी गांव के मनीष कुमार मांझी की पत्नी शोभा देवी की मौत मामले में कार्रवाई की गई है। नर्सिंग होम से पुलिस ने कई कागजात जब्त किया है।  एक पक्ष से मृतका के भाई नागा मांझी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। दूसरे पक्ष से चौकीदार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। इस कार्रवाई से अवैध रूप से संचालित होने वाले नर्सिंग होम में हड़कंप मच गया है।

          मेडिकल ऑफिसर की टीम ने की मामले की जांच

          दरअसल, पकरीबरावां प्रखण्ड के एरुरी गांव के मनीष कुमार मांझी की पत्नी शोभा देवी की ऑपरेशन के बाद हुई मौत मामले के बाद पदाधिकारियों ने नर्सिंग होम की जांच की। सूचना मिलते ही एसडीओ अखिलेश कुमार, एसडीपीओ महेश चौधरी, सीओ राजेश कुमार एवं थानाध्यक्ष अजय कुमार ने नर्सिंग होम पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इसके बाद मेडिकल ऑफिसर ने मामले की जांच की। टीम में शामिल डॉ. एसकेपी चक्रवर्ती अपर उपाधीक्षक सह सहायक अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल नवादा के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ.अजय कुमार एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पकरीबरावां के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रामकुमार ने संयुक्त रूप से मामले की जांच की।

          जांच के दौरान बात सामने आई कि पटना क्लीनिक में फर्जी चिकित्सक के द्वारा ऑपरेशन आदि किया जाता था। नर्सिंग होम के संचालक बहला- फुसलाकर मरीजो को नर्सिंग होम ले जाते थे। नर्सिंग होम के संचालक मो. जसीम आलम, सुरेंद्र कुमार यादव सहित अन्य पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस बीच नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है। नर्सिंग होम से जांच टीम को किसी भी प्रकार का वैध कागजात नहीं मिला है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि इस फर्जी नर्सिंग होम में कौवाकोल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर पंकज कुमार भी इलाज करते थे ।उनकी संलिप्तता पाए जाने पर ही गिरफ्तारी की गई है।

          maternal and child death Medical Officer Patna Clinic
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर चांद के दीदार में आ सकती है बाधा, बारिश का अनुमान

          October 27, 2026

          पलामू MMCH में नवजात का श/व लेकर घूमता दिखा कु/त्ता, DC-SP पहुंचे अस्पताल,CCTV ने खोला पूरा राज….

          October 27, 2026

          बिहार विधान परिषद चुनाव: तिरहुत से भाजपा के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, दरभंगा में जनसूराज की जीत तय

          October 27, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर चांद के दीदार में आ सकती है बाधा, बारिश का अनुमान

          पलामू MMCH में नवजात का श/व लेकर घूमता दिखा कु/त्ता, DC-SP पहुंचे अस्पताल,CCTV ने खोला पूरा राज….

          बिहार विधान परिषद चुनाव: तिरहुत से भाजपा के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, दरभंगा में जनसूराज की जीत तय

          नशे की गिरफ्त में आई नई पीढ़ी तो बर्बाद हो जाएगा बिहार: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

          सहरसा में 72 हजार रुपये घूस लेते आवास सहायक को निगरानी ने किया गिरफ्तार,प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त के लिए मांग रहा था रिश्वत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.