Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 July 2026 || 01:26
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमंत ने रांची को दी कांटाटोली फ्लाईओवर की सौगात
          Headline

          Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमंत ने रांची को दी कांटाटोली फ्लाईओवर की सौगात

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 4, 2024No Comments5 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          शहर की यातायात व्यवस्था सुगम करना राज्य सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

          रांची सहित पूरे राज्य के लिए 3264 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास

          Ranchi News:  नवरात्र  के दूसरे दिन शुक्रवार को भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के लोगों को एक बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बहुप्रतीक्षित कांटाटोली ओवरब्रिज का उद्घाटन किया। माैके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि सभी के सहयोग, सहभागिता एवं राज्य सरकार की प्रतिबद्धता से ही योगदा सत्संग आश्रम-बहुबाजार-कांटा टोली-शांतिनगर, कोकर फ्लाईओवर के निर्माण का रास्ता साफ हो सका। इस कार्य के लिए मैं वैसे सभी लोगों के प्रति आभार एवं धन्यवाद प्रकट करता हूं, जिन्होंने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से अपना सहयोग दिया है।

           सोरेन ने कहा कि रांची शहर में कोई भी मूलभूत सुविधा का निर्माण चुनौतीपूर्ण होता है। जब तक सभी का सहयोग प्राप्त न हो तब तक निर्माण कार्य करना आसान नहीं होता है। आज इस फ्लाईओवर के प्रारंभ होने से राजधानीवासियों को आए दिन होने वाली ट्रैफिक समस्या से निजात मिलेगी। हमारी सरकार सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाओं को निरंतर सुदृढ़ और मजबूत कर रही है। आने वाले दिनों में राज्य के कई जगहों पर सड़क और फ्लाईओवर निर्माण के कार्य किए जाएंगे।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर में जिस तरह से विभिन्न कार्यों से लोगों का आवागमन बढ़ रहा है, उसी प्रकार यातायात की भी चुनौती भी बढ़ रही है। मूलभूत व्यवस्थाओं में सड़कों के जाल के अतिरिक्त और कई चीजें हैं, उन सभी चीजों को हमें व्यवस्थित करने की आवश्यकता है। शहर की यातायात व्यवस्था सुगम करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। राजधानी रांची में ट्रैफिक व्यवस्थाओं को निरंतर सुगम और सुलभ बनाने को लेकर हमारी सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

          मुख्यमंत्री शुक्रवार काे संत पॉल कैथेड्रल मैदान, सिरमटोली, रांची में पथ निर्माण विभाग तथा नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा आयोजित “योगदा सत्संग आश्रम-बहुबाजार-कांटा टोली-शांतिनगर, कोकर फ्लाईओवर, रांची परियोजना (लम्बाई-2240 मी.), सहजानन्द चौक-जज कॉलोनी फ्लाईओवर, सिरमटोली-कांटाटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर, बिरसा चौक-धुर्वा गोल चक्कर 4 लेन पथ तथा मटकुरिया फ्लाईओवर एवं कांको चौक-विनोद बिहारी चौक-गोल बिल्डिंग 8-लेन पथ, धनबाद सहित कुल 31 परियोजनाओं के उद्घाटन-सह-शिलान्यास कार्यक्रम काे संबाेधित कर थे।

          विकास कार्यों में सभी की सहभागिता जरूरी

          मुख्यमंत्री ने कहा कि कई मायनों में देखें तो यह बहुत स्पष्ट रूप से दिखाई देता है कि कानून भी हम जैसे लोग बनाते हैं और कानून हम जैसे लोग ही तोड़ते हैं। यह हमसभी को स्वीकार करने की जरूरत है कि अपने कर्तव्य का निर्वहन ईमानदारी के साथ करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि साफ-सफाई की समस्या हो, आवागमन की समस्या या बात अपने गली-मोहल्ले की हो, ढेर सारी समस्याएं ऐसी हैं जिसे हमसभी लोग मिलजुलकर आपसी सहभागिता से सुधार सकते हैं।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी-कभी लोग अपने ही हाथों से कुछ नुकसान कर बैठते हैं, जिसका असर पूरी व्यवस्था पर होता है। मैं किसी की शिकायत नहीं कर रहा हूं लेकिन लोहे की भार से रांची स्थित ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में बड़ा झंडा लगाया गया, जिस कारण पहाड़ी मंदिर का अस्तित्व खतरे में आ गया। इसलिए हमें पूरे वैज्ञानिक रूप से चीजों को समझने और जानने की जरूरत है ताकि उसका नफा-नुकसान का आकलन कर कार्यों को अंजाम दी जा सके।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फ्लाईओवर आने वाले समय 5 किलोमीटर का होने जा रहा है। अभी सिरमटोली चौक के पास एक ऐसा पुल हमलोग बना रहें हैं, जो देश के इतिहास में रेलवे क्रॉसिंग पर इस तरह का पुल शायद ही देखने को मिले।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्य बहुत ही चुनौती भरा है लेकिन राज्य सरकार के प्रयास से यह सभी कार्य हो रहें हैं। आने वाले दो-तीन महीने के अंदर कांटाटोली-सिरमटोली-मेकॉन चौक तक बनाए जा रहे फ्लाईओवर निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा तथा रांचीवासियों की सेवा में समर्पित रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज शिलान्यास हो रहे दो और महत्वपूर्ण फ्लाईओवर का निर्माण कार्य अगले डेढ़ वर्ष में बनकर तैयार हो जाएगा।

          मुख्यमंत्री ने इन परियोजनाओं की दी सौगात

          मुख्यमंत्री ने जुडको लि. के जरिए राजधानी रांची में राज्य निधि अन्तर्गत योगदा सत्संग आश्रम, बहुबाजार से ‘शांतिनगर, कोकर (वाया कांटाटोली चौक) तक राज्य में सेगमेंटल बॉक्स गर्डर प्रणाली से निर्मित प्रथम फ्लाईओवर परियोजना (लम्बाई 2240 मी., लागत राशि रू. 224.94 करोड़) का उद्घाटन, कांको विनोद बिहारी चौक-गोल बिल्डिंग भाया मेमकों मोड़ 8-लेन पथ (परियोजना लागत 461.90 करोड़) का उद्घाटन, बिरसा चौक से धुर्वा गोलचक्कर स्मार्ट पथ (परियोजना लागत 47.33 करोड़) का उद्घाटन, सिरमटोली-मेकॉन चौक-कांटाटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर (परियोजना लागत 213.35 करोड़) का शिलान्यास, रांची शहर अंतर्गत सहजानन्द चौक-कांके रोड फ्लाईओवर (परियोजना लागत 430.75 करोड़) का शिलान्यास सहित पथ निर्माण विभाग की अन्य 25 योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास कार्य सम्पन्न हुआ।

          इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, मंत्री बन्ना गुप्ता, सांसद महुआ माजी, विधायक सीपी सिंह, विधायक राजेश कच्छप, विधायक कल्पना सोरेन, प्रधान सचिव पथ निर्माण विभाग सुनील कुमार, योगदा मठ आश्रम के स्वामी ईश्वरानंद, संत पॉल के फादर एस डेविड सहित अन्य गणमान्य लोग तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Chief Minister Hemant Soren Inauguration of Kantatoli Overbridge Navratri Ranchi News
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.