Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 25 July 2026 || 02:54
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Bihar Flood : बाढ़ से उत्तर बिहार में हाहाकार, रोज नए इलाकों में प्रवेश कर रहा पानी, अररिया में दो की मौत
          Headline

          Bihar Flood : बाढ़ से उत्तर बिहार में हाहाकार, रोज नए इलाकों में प्रवेश कर रहा पानी, अररिया में दो की मौत

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 1, 2024Updated:October 1, 2024No Comments5 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Patna News:   नेपाल की बारिश से उत्तर बिहार में आयी बाढ़ रोज नए क्षेत्रों में प्रवेश कर रही है। पश्चिम चंपारण-पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी के बाद यह अब मुजफ्फरपुर और दरभंगा के नए इलाकों में फैलने लगा है, जिससे बाढ़ क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए मुसिबत खड़ी हो गई है। अररिया जिले में मंगलवार को बाढ़ के पानी से दो शवों को निकाला गया है। अररिया में बाढ़ के पानी में डूबने से दो की मौत हो गई है। अररिया में बहने वाली नदियों के जलस्तर में इजाफा के कारण निचले इलाकों में फैले पानी के कारण उत्पन्न बाढ़ की समस्या के बीच मंगलवार को एक किशोरी समेत एक अन्य युवक के शव मिले हैं। दोनों मामले दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों रानीगंज और जोकीहाट के हैं।

          जोकीहाट थाना क्षेत्र के धनपुरा के पास बलुआ धार में डूबने से हबीबा नाम की किशोरी की मौत हो गई। दूसरा मामला, रानीगंज थाना क्षेत्र के कोशकापुर उत्तर पंचायत का है। यहां वार्ड संख्या एक नित्यानंद ऋषिदेव टोला के रहने वाले 40 वर्षीय सिकेंद्र ऋषिदेव खेत मवेशी लाने के क्रम में गहरे पानी में डूब गया।

          दरभंगा के किरतपुर और सुपौल बाढ़ प्रभावित

          दरभंगा जिलाधिकारी के मुताबिक, दरभंगा के किरतपुर और सुपौल बाढ़ से प्रभावित है। जिले में किरतपुर स्थित सहरसा सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित कोसी नदी का बांध टूट जाने से क्षेत्र के लोग प्रभावित हो गए हैं। बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है, जिससे इलाके में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पूर्वी चंपारण जिले में सुगौली उत्तरी सुगांव पंचायत के वार्ड संख्या-1 में सिकरहना नदी के टूटे रिंग बांध का मंगलवार को सदर एसडीओ स्वेता भारती ने स्थानीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को जन सुरक्षा को लेकर बांध की शीघ्र मरम्मत कराने का निर्देश दिया।

          मुजफ्फरपुर में बाढ़ पीड़ितों के लिए 38 नाव

          मुजफ्फरपुर जिले के औराई कटरा में प्रशासन ने बताया है कि 38 नाव सरकारी स्तर पर उपलब्ध कराए गए हैं। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि औराई और कटरा क्षेत्र में आधिकारिक रूप से 38 नाम की व्यवस्था कराई गई है, जो सुचारू रूप से कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का मैसेज सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुआ है। स्थानीय प्रशासन से समन्वय स्थापित कर जल्द सभी को सुरक्षित जगह पर निकाला जाएगा और उन तक सरकारी व्यवस्थाएं पहुंच जाएगी।

          दूसरी ओर स्थानीय लोग मानवता के नाते प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ बुद्धिजीवी वर्ग के लोग यह मैसेज डाले हैं कि 24 घंटे से अधिक बीतने के बाद भी औराई और कटरा के ग्रामीण क्षेत्रों में जहां काफी ज्यादा समस्याएं हैं, वहां अब तक प्रशासन के तरफ से कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है। कटरा पीएसएस में बाढ़ का पानी आने से 24 घंटा से ऊपर बीतने वाला है और बिजली प्रभावित है। स्थानीय स्तर पर किराना व्यवसायी सामानों की मुंहमांगी कीमत मांग रहे हैं।

          किशनगंज में 13 घर नदी में विलीन

          किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के चिल्हनिया पंचायत के सुहिया गांव में रतवा नदी ने कहर दिखाना प्रारंभ कर दिया है। सुहिया वार्ड संख्या-09 के नागेश्वर साह, रवि साह, रामगुनी साह, मुन्नी देवी, कौशल माझी, सागर सहनी, प्रभा देवी, राजकली देवी, शंकर सहनी, गोपाल साह, लीला देवी, कार्तिक चौधरी का घर रतवा नदी में बह गया, जिसके कारण इन परिवारों को काफी मुसीबतों का सामना करना पर रहा है।

          Handout……Patna: An aerial viw of flood affected areas in Bihar. on Tuesday oct 01, 2024 Photo/Aftab Alam Siddiqui

          मुख्यमंत्री ने बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया एरियल सर्वेे, अधिकारियाें काे दिए निर्देश

          मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का एरियल सर्वेे किया और हालात की जानकारी ली। साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिये।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि राहत और बचाव कार्य में किसी तरह की कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री के साथ मंत्री विजय चौधरी, आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सलाहकार दीपक कुमार मौजूद थे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने 20 सितंबर को भी बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया था और अधिकारियाें काे राहत कार्य जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया था। हालांकि, इसके बाद कई जिलाें में बांध टूटने का सिलसिला जारी रहा और बाढ़ की स्थिति और भी भयावह हाे गयी, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने मंगलवार काे फिर से एरियल सर्वेे किया।

          उल्लेखनीय है कि नेपाल से छाेड़े गये पानी से बिहार में बाढ़ के कारण 16 जिलों के करीब चार लाख लोग प्रभावित हो गए हैं। बाढ़ से हाहाकार की स्थिति बन गई है। जिला प्रशासन की तरफ से राहत और बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं लेकिन वह नाकाफी साबित हो रहे हैं। सरकार द्वारा प्रभावित इलाकों में लोगों के लिए तमाम तरह की मदद पहुंचाई जा रही है लेकिन बड़े स्तर पर राहत और बचाव कार्य चलाने की जरूरत है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bihar Flood Flood causes havoc in North Bihar Nepal
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.