Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 9 July 2026 || 03:28
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»patna news : बिहार में बाढ़ से हाहाकार, वाल्मीकिनगर के एयरपोर्ट और हलीपैड पर घुसा पानी, 13 लाख आबादी प्रभावित
          Headline

          patna news : बिहार में बाढ़ से हाहाकार, वाल्मीकिनगर के एयरपोर्ट और हलीपैड पर घुसा पानी, 13 लाख आबादी प्रभावित

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 29, 2024No Comments5 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          patna news :  बिहार में वाल्मीकिनगर बराज, पश्चिम चंपारण और कोसी बराज, वीरपुर सुपौल जिले से लगातार पानी आने के कारण 12 जिलों की करीब 13 लाख अबादी बाढ़ से प्रभावित हो गई है। नेपाल की सीमा से सटे पश्चिम चंपारण जिले में स्थित एक मात्र टाइगर रिजर्व वाल्मिकीनगर के हवाईअड्डा के रनवे और हेलीपैड दोनों डूब गए हैं। यह सामरीक दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण हवाईअड्डा है। क्योंकि, नेपाल सीमा पर यह स्थित है। इस एयरपोर्ट का इस्तेमाल एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के अलावा अतिविशिष्ट लोगों के इस्तेमाल के लिए किया जाता है।

          बिहार में भारी बारिश से सभी नदियां उफान पर हैं। नेपाल में भी भारी वर्षा के कारण रविवार सुबह पांच बजे कोसी बराज, वीरपुर से 6,61,295 क्यूसेक जल छोड़ा गया, जो 1968 के बाद सर्वाधिक है। तटबंधों की सुरक्षा के लिए जल संसाधन विभाग की टीमें दिन-रात तत्पर हैं। हालांकि, दोपहर में कोसी बराज में पानी का प्रवाह कम हो गया है।

          अररिया जिले के पलासी प्रखंड में बकरा नदी पर मनरेगा से बना बांध ककोड़वा और डेहटी मीरभाग के समीप कुछ हिस्से में देर रात टूट गया। डेहटी मीरभाग में लगभग 60 फीट तो ककोड़वा में 10-15 फीट बांध टूटा है। इसके कारण दक्षिण डेहटी और भिखा पंचायत में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। पानी आने से दक्षिण डेहटी पंचायत ज्यादा प्रभावित हुआ है। जिले में बकरा, नूना, परमान और कनकई नदी में पानी घटने की रफ्तार बहुत सुस्त है। बाढ़ प्रभावित सिकटी, पलासी, जोकीहाट, कुर्साकांटा और फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्रों में स्थिति अभी भी यथावत है।

          जिले में बाढ़ से दो दर्जन से अधिक पंचायत प्रभावित हैं। बाढ़ नियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता कमल कुमार ने बताया कि नदी का पानी घट-बढ़ रहा है। पलासी में बकरा नदी पर मनरेगा से बना बांध दो जगहों पर टूटा है। फिलहाल, वहां तक जाने का रास्ता नहीं होने के कारण मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ है।

          मधुबनी के जिलाधिकारी अरविंद वर्मा ने बताया कि नेपाल जल अधिग्रहण क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से मधुबनी में कोसी के जलस्तर में वृद्धि हुई है। मधेपुर प्रखण्ड के कोसी दियारा इलाके के बसीपट्टी, गढ़गांव पंचायत के दर्जन भर गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। लोग घर खाली कर ऊंचे स्थानों पर नाव से जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा ऊंचे स्थानों पर स्कूलों में आश्रय स्थल बनाया गया है, वहां लोग अपने परिवार के साथ पहुंच रहे हैं। लोगों का सारा सामान बर्बाद हो गया है। खाने-पीने का भी समान नहीं बचा है और पानी लगातार बढ़ रहा है। प्रशासन ने आश्रय स्थल पर सामुदायिक किचेन की व्ययवस्था की है।

          डीएम ने बताया कि कोसी बैराज से पानी छोड़ा गया है, जिससे मधेपुर प्रखण्ड के निचले इलाकों में पानी प्रवेश कर गया है। लोगों को घर खाली कर आश्रय स्थलों पर जाने के लिए अपील किया गया है। प्रशासन के द्वारा 25 नावों और दो मोटरबोट को लगाया गया है। एसडीआरएफ की दो टीमों को भी बाढ़ प्रभावित इलाकों में भेजा गया है। प्रशासन और सिंचाई विभाग के अधिकारी लगातार इलाके में जाकर जायजा ले रहे हैं। कंट्रोल रूम का फोन नंबर और टोल फ्री नंबर जारी किया गया है ताकि परेशानी को लेकर लोग फोन कर सके और उन्हें त्वरित सुविधाएं मुहैया करायी जा सके।

          मुजफ्फरपुर में बागमती नदी का जलस्तर तेज़ी से बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों के बीच दहशत का माहौल है। इसी दौरान एसडीओ पूर्वी अमित कुमार गायघाट पहुंचे, जहां प्रखंड पदाधिकारियों के साथ बागमती नदी का निरीक्षण किया। साथ ही बढ़ते जलस्तर का जायजा भी लिया। बागमती नदी के बढ़ते जलस्तर की वजह से मुजफ्फरपुर के औराई, कटरा और गायघाट में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

          दरभंगा में कोसी व कमला बलान के जलस्तर में वृद्धि से दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान पूर्वी, किरतपुर, घनश्यामपुर व गौड़ाबौराम प्रखंड क्षेत्र के खेत खलिहान में तेजी से पानी फैल रहा है। कुशेश्वरस्थान पूर्वी अभी खेतों में लगी फसल सुरक्षित है। जलस्तर में वृद्धि जारी रही तो फसल डूबने की स्थिति हो जाएगी। किरतपुर प्रखंड क्षेत्र के चार पंचायत के एक दर्जन गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। गौड़ाबौराम प्रखंड में रहिटोल जाने वाली सड़क पर कमला नदी का पानी चढ़ गया है। रहिटोल के चतरा गांव के लगभग पांच सौ घरों के लोगों का आवागमन बाधित हो गया है। अब नाव ही सहारा है।

          बराज पर घटा दबाव, तटबंध के भीतर कहर ढा रही कोसी

          नेपाल में कोसी और अन्य नदियों के जल ग्रहण क्षेत्र में हुई भारी वर्षा के कारण उफनाई नदियों का जलस्तर सामान्य होने की ओर बढ़ रहा है। सुपौल जिला स्थित कोसी बराज पर जल प्रवाह घटाव की स्थिति में है। हालांकि, यहां अब भी सुबह 9:00 बजे तक 6.28 लाख और 10 बजे 6.12 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज दर्ज किया गया। कोसी बराज से करीब 50 मीटर दूर नेपाल स्थित वराह क्षेत्र में सुबह नौ बजे जलश्राव 2.90 लाख क्यूसेक रिकॉर्ड किया गया है।

          सीतामढ़ी में बागमती नदी के तेज दबाव में टूटा मधकौल बांध, कई गांव जलमग्न

          पड़ाेसी देश नेपाल में दाे दिनाें से हाे रही बारिश एवं नेपाल की आेर से छाेड़े जा रहे पानी से बिहार के कई इलाके जलमग्न हो गए है। सीतामढ़ी जिले में बहने वाली बागमती, अधवारा समूह की नदियां उफान पर है। नदी में आयी इस उफान के कारण रविवार शाम सीतामढ़ी के बेलसंड प्रखंड स्थित मधकौल बांध पानी के तेज बहाव में टूट कर बह गया।

          बेलसंड के मधकौल में बागमती नदी के उत्तर तरफ के तटबंध टूट जाने से प्रखंड के मढ़कौल, मरार, जाफरपुर, ओलीपुर गांव में बागमती का पानी तेजी से फैल रहा है। ग्रामीणों ने उक्त बांध के टूट जाने की जानकारी वरीय अधिकारी को दी है। सूचना के बाद एसडीओ मौके पर पहुंचे हैं। मधकौल बांध टूटने के बाद तीव्र गति से पानी गांव की तरफ बढ़ रहा है।आस पास के तकरीबन आधा दर्जन गांव उक्त बाढ़ से प्रभावित हो गए है, जिसमें सैकड़ो घर प्रभावित हुए है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Flood wreaks havoc in Bihar Heavy Rain Kosi Barrage Nepal Border
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पांच माह से वेतन नहीं मिलने पर आर्थिक तंगी से परेशान होकर महिला होमगार्ड ने खाया जहर, अस्पताल में चल रहा इलाज

          July 8, 2026

          जमशेदपुर DD Bar Murder: बार संचालक और भाजपा नेता नीरज सिंह समेत तीन आरोपितों को पुूलिस ने भेजा जेल, अबतक 12 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपित ने किया सरेंडर

          July 8, 2026

          डबल मर्डर से दहला समस्तीपुर, कुख्यात प्रभात चौधरी और उसके साथी की गोली मारकर ह/त्या, घटना गैंगवार या शराब कारोबार की रंजिश तलाशने में जूटी पुलिस

          July 8, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पांच माह से वेतन नहीं मिलने पर आर्थिक तंगी से परेशान होकर महिला होमगार्ड ने खाया जहर, अस्पताल में चल रहा इलाज

          जमशेदपुर DD Bar Murder: बार संचालक और भाजपा नेता नीरज सिंह समेत तीन आरोपितों को पुूलिस ने भेजा जेल, अबतक 12 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपित ने किया सरेंडर

          डबल मर्डर से दहला समस्तीपुर, कुख्यात प्रभात चौधरी और उसके साथी की गोली मारकर ह/त्या, घटना गैंगवार या शराब कारोबार की रंजिश तलाशने में जूटी पुलिस

          बांकीपुर सीट पर भाजपा का युवा चेहरा, अभिषेक कुमार बंटी को मिला टिकट

          मुजफ्फरपुर में किराना दुकान से बरामद हुई 4 किलो चरस, राशन की आड़ में चल रहा था अवैध कारोबार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.