Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 14 March 2026 || 08:04
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Chatra: केंद्र सरकार ने झारखंड का एक लाख 36 हजार करोड़ रुपये रखा है बकाया: हेमंत सोरेन
    Headline

    Chatra: केंद्र सरकार ने झारखंड का एक लाख 36 हजार करोड़ रुपये रखा है बकाया: हेमंत सोरेन

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Chatra:  विधानसभा चुनाव में वोट खरीदने के लिए पूरे देश से बड़े-बड़े मंत्री और मुख्यमंत्री झारखंड में मंडरा रहे हैं। उनका मकसद झारखंड को लूटना है। केंद्र सरकार बकाया पैसा का सूद भी दे दे तो वे मंईंया सम्मान योजना की राशि 1 हजार से बढ़ाकर दो हजार कर देंगे। उक्त बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इटखोरी में कहीं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिले के इटखोरी प्रखंड मुख्यालय के भद्रकाली मंदिर स्थित महोत्सव मैदान में मंगलवार को आयोजित आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने चतरा एवं कोडरमा जिलों को लगभग 1500 करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात दी।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि केंद्र सरकार ने झारखंड का 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपये बकाया रखा हुआ है। अगर केंद्र सरकार इस पैसे का ब्याज भी दे देती है तो वे मंईयां सम्मान योजना की राशि 1 हजार रुपये से बढ़ाकर 2 हजार रुपये कर देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार गरीबों और कमजोरों को ताकत देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने 200 यूनिट बिजली फ्री कर दी है और बकाया बिजली बिल को भी माफ कर दिया है। भाजपा के आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मंईयां सम्मान योजना वोट लेने के लिए नहीं, बल्कि गरीबों की मदद करने के लिए शुरू की गई है। जबकि भाजपा ने कभी गरीबों के लिए कुछ नहीं किया।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि 2019 में जब से उनकी सरकार बनी है, तब से ही वे पूरे राज्य में घूम रहे हैं और देख रहे हैं कि सरकारी योजनाएँ और सेवाएं गाँवों तक पहुँच रही हैं या नहीं। चतरा जिला ऐसा दूसरा स्थान है जहाँ सबसे अधिक शिविर लगे हैं और लाखों लोगों के आवेदन आए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2021 में शुरू हुआ ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम झारखंड का पहला ऐसा कार्यक्रम है जिसके तहत राज्य के सभी बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को पेंशन दी जा रही है। इस योजना के तहत सरकार हर महीने सभी बुजुर्गों को 1000 रुपये की पेंशन दे रही है। अब मंईयां सम्मान योजना भी शुरू हो गई है।

    इसके तहत सरकार महिलाओं को भी पेंशन दे रही है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आने वाले पांच सालों में लोगों को इतना सशक्त बनाएगी कि उन्हें किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा और उन्हें सालाना एक लाख रुपये भी दिए जाएँगे। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल हमारी योजनाओं की नकल करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यह केवल एक चुनावी जुमला है। मंईयां सम्मान योजना से विपक्षी दल खलबली मचा हुआ है। झारखंड में खनिज के भंडार होने के बावजूद वहाँ के लोगों की हालत खराब है और केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाला पैसा 3-4 साल तक नहीं दिया। उन्होंने विपक्ष पर झूठे आरोप लगाने का आरोप लगाया और कहा कि सरकार लोगों को अधिकार देने का काम कर रहे हैं, जबकि विपक्षी उनके काम में बाधा डालने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सोने की चिड़िया पर कब्जा करने के लिए इन व्यापारियों का पूरा ताकत लगा हुआ है। कार्यक्रम में  विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास एवं लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का किया वितरण। इस कार्यक्रम में चतरा और कोडरमा से लाभुक पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा के भी चौबंद व्यवस्था की गई थी।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Bhadrakali Temple Central government Mainiya Samman Yojana
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    March 13, 2026

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    March 13, 2026

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    March 12, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Gas Cylinder Shortage India : रोजाना 75 लाख बुकिंग… गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर केंद्र सरकार सख्त

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.