Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 14 May 2026 || 00:31
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Koderma: जहां-जहां परिवर्तन यात्रा होती है वहां भाजपा की सरकार बनना तय हो जाता है- केशव प्रसाद मौर्य
          Headline

          Koderma: जहां-जहां परिवर्तन यात्रा होती है वहां भाजपा की सरकार बनना तय हो जाता है- केशव प्रसाद मौर्य

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 22, 2024No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Koderma:  : भाजपा की परिवर्तन यात्रा रविवार को कोडरमा पहुंची। परिवर्तन सभा में मुख्य वक्ता के रूप में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल हुए और उन्होंने हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने की हुंकार भरी। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि फिलहाल झारखंड में जमानत वाली सरकार है। यहां के मुख्यमंत्री बेल पर हैं, ऐसी सरकार से राज्य का भला नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि राज्य में जब डबल इंजन की सरकार होगी तो रफ्तार भी डबल होगी, और इसे साकार करने का समय आ गया है। वही मीडिया से बात करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जहां-जहां परिवर्तन यात्रा होती है वहां भाजपा की सरकार बनना तय हो जाता है और यहां भी इस परिवर्तन यात्रा के जरिए सत्ता का परिवर्तन का रास्ता तय हो गया है।

          कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और भाजपा के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। ना सहेंगे, ना कहेंगे अब बदल के रहेंगे, के नारे के साथ जनसभा की शुरुआत हुई।  केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि हेमंत सरकार के 5 साल पूरे होने को है, लेकिन जितने वादे सरकार बनने से पूर्व किए गए थे, सारे वादे अभी भी अधूरे हैं और राज्य की जनता ठगी हुई महसूस कर रही है। उन्होंने इस परिवर्तन रैली के जरिए हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने और भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लोगों को दिलाया।

          वहीं विधायक डॉ. नीरा यादव ने  संबोधित करते हुए हेमंत सरकार की नाकामियों को गिनाया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण देते हुए जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि राज्य में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी, जिसमें कोडरमा विधानसभा में भी कमल खिलेगा। इसके लिये जनता मन बना चुकी है। कार्यक्रम को लोकसभा प्रभारी राकेश प्रसाद सहित भाजपा के कई नेताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री शिवेन्द्र सिन्हा एवं धन्यवाद ज्ञापन विजय यादव ने किया।

          मौके पर नितेश चंद्रवंशी, अभिमन्यु प्रसाद, रमेश सिंह, रामचंद्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार झुन्नू, रमेश हर्षधर, अशद खान, जूही दास गुप्ता, सुनीति सेठ, राजकुमार यादव, राजेश सिंह, गोपाल कुमार, डॉ. नरेश पंडित, सूरज प्रताप मेहता, शशिभूषण प्रसाद, गोपाल कुमार, सुधीर सेठ, मुकेश राम, अजय पांडेय, संजू शर्मा, नवीन चौधरी, सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          afghanistan vs south africa live andile phehlukwayo BJP's journey of change national cricket team rahmanullah gurbaz
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बाबूलाल मरांडी का बड़ा आरोप, झारखंड में पुलिस-माफिया गठजोड़, एनआईए जांच की मांग

          May 12, 2026

          बिहार में आर्केस्ट्रा गिरोह पर छापा, 22 आरोपी गिरफ्तार,गोपालगंज में 40 से अधिक नाबालिग मुक्त करायी गई

          May 12, 2026

          नीट यूजी-2026 रद्द होने पर तेजस्वी यादव का केंद्र पर हमला, बोले- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

          May 12, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बाबूलाल मरांडी का बड़ा आरोप, झारखंड में पुलिस-माफिया गठजोड़, एनआईए जांच की मांग

          बिहार में आर्केस्ट्रा गिरोह पर छापा, 22 आरोपी गिरफ्तार,गोपालगंज में 40 से अधिक नाबालिग मुक्त करायी गई

          नीट यूजी-2026 रद्द होने पर तेजस्वी यादव का केंद्र पर हमला, बोले- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

          पटना में 14 मई को होगा ब्लैकआउट और सिविल डिफेंस मॉकड्रिल, 15 मिनट के लिए छा जाएगा अंधेरा

          जमशेदपुर ट्रिपल मर्डर: परिवार को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी पुलिस से मांग रहा है मौत की सजा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.