Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 13 June 2026 || 12:34
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Nawada: महादलित बस्ती में आगजनी के मामले में मुख्य आरोपी नंदू पासवान सहित 15 गिरफ्तार, पुलिस कर रही कैम्प
          Headline

          Nawada: महादलित बस्ती में आगजनी के मामले में मुख्य आरोपी नंदू पासवान सहित 15 गिरफ्तार, पुलिस कर रही कैम्प

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 19, 2024Updated:September 19, 2024No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Nawada:  जिले के मुफस्सिल थाना इलाके के देदौर पंचायत की कृष्णा नगर महादलित टोले में  दलित दबंगों द्वारा  बुधवार की शाम को फायरिंग करते हुए लगभग करीब दो दर्जन घरों में की गई आगजनी के मामले में पुलिस ने गुरुवार की सुबह तक 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है ।जिसकी पुष्टि नवादा के एसपी अभिनव धीमन ने की है । डीएम आशुतोष वर्मा का कहना है की घटना के बाद पुलिस पहुंचकर सख्त कार्रवाई की है ।दंडाधिकारियों के नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिस बल को प्रभावित गांवों में तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी अनहोनी की घटना को अंजाम नहीं दिया जा सके। उन्होंने अभी बताया कि इस अग्निकांड के मुख्य आरोपी नंदू पासवान सहित 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे ।सभी को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तारी के क्रम में दोषियों के पास से 03 देशी कट्टा, 03 मिस्ट फायर राउण्ड, 02 खोखा, 01 पिलेट एवं 06 मोटर साईकिल बरामद किया गया है।अन्य दोषियों के गिरफ्तारी हेतु छापामारी एवं विधि सम्मत् कार्रवाई की जा रही है।

           जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर महादलित टोले में निकट के ही प्राणबीघा दलित टोले के नंदू पासवान के नेतृत्व में 100 से भी अधिक बंदूक धारियों ने गांव को घेर कर आग के हवाले कर दिया था ।जिलाधिकारी आशुतोष वर्मा ने भी 21 घरों को पूर्ण रूप से जलने की पुष्टि की है । एक दर्जन से अधिक मवेशी की मौत आग में झुलस कर हो चुकी है। जिसके बाद बड़ी संख्या में मौके पर पुलिस कैंप कर रही है। पूरा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है। इस घटना में कई मवेशी भी जलकर मर गई।

          पीड़ित ग्रामीणों ने बताया कि आगजनी में कई मवेशी आदि जलकर मर गईं।घर का सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया है. लोगों के समक्ष खाने-पीने, रहने-सहने की समस्या हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि अचानक हुई घटना के कारण लोग कुछ भी नहीं समझ पाए। अचानक गांव पहुंच कर दनादन गोली चलाना शुरू कर दी। जिसके बाद अफरातफरी मच गई। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग सहम उठे। जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। इसी बीच घरों में आग लगा दी गई। इस दौरान वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया गया है।

          एक साल पहले भी हुई थी गोलीबारी

          ग्रामीणों ने यह भी बताया कि गत साल नवंबर महीने में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था। तब पुलिस ने मामले में कोई ध्यान नहीं दिया. कोर्ट में प्राथमिकी दर्ज कराई गई. इसके बावजूद पुलिस पूरी तरह निष्क्रिय बनी रही। जिसका नतीजा है कि आज गांव को आग के हवाले कर दिया गया है।

          इन लोगों की घरों में लगाई आग

          घटना में गोरेलाल, झपसी मांझी, संजय मांझी, नितय मांझी, रामचंद्र मांझी, भोला मांझी, तारा मांझी, ललिता देवी, अवधेश मांझी, मनोज मांझी, डोमा मांझी, डोमा रविदास, गेंदो मांझी, सुरेश मांझी, विजय रविदास, शोभा देवी, सरिता देवी, सुरुप मांझी, नवल मांझी, निलेश मांझी, रंजीत मांझी, साहेब मांझी, रंगुना मांझी, भोला मांझी, धर्मेंद्र मांझी, अनिल मांझी, रामवृक्ष रविदास, सूरज रविदास, किशोरी रविदास, सिया रविदास, राजेंद्र मांझी आदि के घरों को फूंक दिया गया. तकरीबन 80-85 लोगों के घरों में आग लगाने की बात कही जा रही है। घर तथा सामान जलकर राख होने के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान में जीने को मजबूर है ।उनके पास खाने को दाने भी नहीं है। गांव में अभी तनाव का माहौल कायम है। भारी संख्या में पुलिस बल तनाव किए गए।

          दलित बस्ती  अग्नि कांड की प्रमंडलीय आयुक्त व आईजी ने की  जांच,सुरक्षा के दिये निर्देश

          नवादा में बुधवार की रात्रि मुफासिल थाना क्षेत्र स्थित कृष्णा नगर महादलित टोला में दबंगों द्वारा दो दर्जन से अधिक घरों में भूमि विवाद को लेकर गरीब दलित परिवार के आशियाना को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया था।

          घटना की सूचना वरीय पदाधिकारी के कानों में गई तो पुलिस के आलाधिकारी,मगध प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, आई जी क्षत्रनिल सिंह ने घटनास्थल की जांच कर प्रभावितों से बयान लिया ।जिला प्रशासन को सुरक्षा के कई निर्देश दिए ।डीएम एसपी ने आज घटना स्थल पर दौरा कर पीड़ित परिवार की जुबानी सुनी तथा वरीय पदाधिकारी ने पीड़ित को न्याय दिलाने की बाते कही।

          मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कमिश्नर ने बताया कि इस घटना में जो भी दोषी है, विधि सम्मत कारवाई की जाएगी। इस कांड में मुख्य आरोपी सहित 15 की गिरफ्तारी हुई है ।दोषी बख्से नही जायेगे। अपर समाहर्ता चंद्रशेखर आजाद ने अधिकारियों की अगवानी कर हर कदम उनके साथ रहे तथा जानकारी को अद्यतन किया।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          fire accident Krishna Nagar Mahadalit Tole Nawada News
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, कोडरमा समेत 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

          June 12, 2026

          लातेहार में जमीन विवाद ने ली जान, बड़े भाई की ह/त्या,टांगी से हमला: पत्नी और भतीजा गंभीर, आरोपी फरार

          June 12, 2026

          मुजफ्फरपुर में 4 हजार डायजेपाम इंजेक्शन जब्त, नेपाल तस्करी नेटवर्क का खुलासा

          June 12, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, कोडरमा समेत 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

          लातेहार में जमीन विवाद ने ली जान, बड़े भाई की ह/त्या,टांगी से हमला: पत्नी और भतीजा गंभीर, आरोपी फरार

          मुजफ्फरपुर में 4 हजार डायजेपाम इंजेक्शन जब्त, नेपाल तस्करी नेटवर्क का खुलासा

          बिहार में भीषण सड़क हादसा : बेगुसराय में खड़े ट्रक से टकराई कार, तीन थानाध्यक्ष और चालक की मौत

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.