Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 27 August 2026 || 04:17
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Palamu: साड़ी और कपड़ा विक्रेता बनकर चोरी व लूटपाट करने वाले उड़ीसा के चार अपराधी गिरफ्तार
          Headline

          Palamu: साड़ी और कपड़ा विक्रेता बनकर चोरी व लूटपाट करने वाले उड़ीसा के चार अपराधी गिरफ्तार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 14, 2024No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Palamu: उड़ीसा से साड़ी और कपड़ा विक्रेता बनकर छतरपुर में लूटपाट के इरादे से पहुंचे चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। वाहन चेकिंग के दौरान दो बाइक पर सवार चारों अपराधी पकड़े गये। दोनों बाइकों पर दो-दो फर्जी नंबर प्लेट लगे हुए पाए गए। पूछताछ में सामने आया कि वे चोरी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने के लिए जाली नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर इलाके की रेकी करते थे। उनके पास से वाहन संबंधित कोई कागजात नहीं मिले।

          गिरफ्तार किए गए अपराधियों ने खुलासा किया कि वे बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा समेत कई राज्यों में खुद को साड़ी और कपड़ा विक्रेता बताकर एक महीने के लिए किराए पर मकान लेते थे। इस दौरान वे क्षेत्र में रेकी करते और मौका मिलते ही दुकानों से चोरी या राह चलते लोगों से लूटपाट कर फरार हो जाते थे। यह गिरोह कई वर्षों से इस तरह की आपराधिक गतिविधियों में लिप्त था।

          गिरफ्तार किए गए अपराधियों के पास से सोना और चांदी तौलने वाली दो इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन, रिंच और लोहे का पंच बरामद किया गया। गिरफ्तार अपराधियों में सिद्धांत राव (20 ), करण राव (20 ), शांति दास (31) और मनोज दास (25 ) शामिल हैं, जो सभी उड़ीसा के जाजपुर जिले के पुरबाकोट गांव के निवासी हैं। इनके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें छत्तरपुर थाना कांड संख्या 114/24 और 104/2024 के तहत चोरी और लूट के मामले शामिल हैं। इसके अलावा, नावाबाजार थाना में भी इनके खिलाफ धारा 279 के तहत मामला दर्ज है।

          छापेमारी के दौरान पुलिस निरीक्षक अनील कुमार रजक और छत्तरपुर थाना के सशस्त्र बल सैट-32 की अहम भूमिका रही। उनकी सक्रियता और सूझबूझ से इस गिरोह का पर्दाफाश किया जा सका। छत्तरपुर थाना पुलिस की तत्परता और सतर्कता से इस गिरोह की गिरफ्तारी हुई।

          Chhattarpur Police Four criminals from Orissa arrested Looting Saree seller
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          हजारीबाग में दिल दहला देने वाली घटना, सास -बहु के झगड़े में पिता पर मासूम की ह/त्या का आरोप

          August 26, 2026

          पुलिस एसोसिएशन ने दी चेतावनी ,जयराम महतो की गिरफ्तारी नही हुई तो होगा पूरे राज्य में आंदोलन

          August 26, 2026

          नेपाल में बढ़ा बाढ़ का खतरा, बिहार में NDRF की टीमें रहेंगी तैनात,गंडक बराज के सभी 36 गेट खोले गए

          August 26, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          हजारीबाग में दिल दहला देने वाली घटना, सास -बहु के झगड़े में पिता पर मासूम की ह/त्या का आरोप

          पुलिस एसोसिएशन ने दी चेतावनी ,जयराम महतो की गिरफ्तारी नही हुई तो होगा पूरे राज्य में आंदोलन

          नेपाल में बाढ़ का कहर: 22 की मौत, 105 भारतीयों समेत 384 लापता,भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़

          नेपाल में बढ़ा बाढ़ का खतरा, बिहार में NDRF की टीमें रहेंगी तैनात,गंडक बराज के सभी 36 गेट खोले गए

          भागलपुर में बाढ़ बचाव कार्य के दौरान मजदूरों से भरी नाव गंगा में पलटी, छह लापता,12 मजदूरों ने तैरकर बचाई जान

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.