Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 April 2026 || 18:09
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: राज्य सरकार ने चुनाव आयोग से शिवराज और हिमंता के खिलाफ की शिकायत, लिखा पत्र
          Headline

          Ranchi: राज्य सरकार ने चुनाव आयोग से शिवराज और हिमंता के खिलाफ की शिकायत, लिखा पत्र

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 10, 2024No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi:  राज्य सरकार ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ चुनाव आयोग में लिखित शिकायत की है। इस पत्र में राज्य सरकार ने दोनों नेताओं पर झारखंड के विभिन्न समुदायों के बीच में नफरत फैलाने का आरोप लगाया है। साथ ही राज्य के शीर्ष अफसरों को धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पत्र में राज्य सरकार की ओर से मांग की गयी है कि दोनों नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाये।

          इस संबध में सरकार के प्रधान सचिव वंदना डाडेल ने दो सितंबर को पत्र चुनाव आयोग को लिखा गया है। इसमें कहा है कि हिमंता बिस्वा सरमा ने झूठे बयान दिये। ऐसे बयान से राज्य के शीर्ष अफसरों और सरकारी पदाधिकारियों का चरित्र हनन करने की बात कही गयी है। पत्र के अनुसार दोनों नेताओं के दौरे के दौरान यह पाया गया है कि उनके भाषण और बयान उत्तेजक, शत्रुतापूर्ण, झारखंड राज्य के प्रशासन के खिलाफ होते हैं। डीजीपी, एसएसपी, एसपी जैसे शीर्ष अधिकारियों की गतिविधियों के खिलाफ उनके बयान होते हैं।

          पत्र में कहा है कि दोनों नेता कई गांवों का दौरा कर रहे हैं। रैलियां कर रहे हैं और इस तरह के बयान देते रहते हैं। इस कारण सरकारी अधिकारियों में प्रतिशोध का डर है और वह कर्तव्य का पालन करने में हतोत्साहित हो रहे हैं। पत्र के साथ हिमंता बिस्वा सरमा और शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य भाजपा नेताओं के जरिये सोशल मीडिया पर किये गये पोस्ट की स्क्रीनशॉट भी चुनाव आयोग को भेजी गयी है। साथ ही कहा गया है कि भाजपा नेताओं के बयान सांप्रदायिक तनाव पैदा करने वाले हैं।

          राज्य सरकार की तरफ से लिखे गये पत्र में कहा गया है कि अभी तक राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू नहीं हुई है लेकिन भाजपा ने 17 जून को शिवराज सिंह चौहान को प्रभारी और हिमंता बिस्वा सरमा को सह प्रभारी नियुक्त किया है। इसके बाद से दोनों नेता हर सप्ताह झारखंड दौरे पर आते हैं। दोनों नेता जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति है। शिवराज सिंह केंद्रीय मंत्री हैं जबकि हिमंता बिस्वा सरमा असम के मुख्यमंत्री हैं।

          उल्लेखनीय है कि शिवराज सिंह चौहान झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के प्रभारी हैं जबकि हिमंता सह प्रभारी है। दोनों नेता लगातार झारखंड आ रहे हैं। विभिन्न कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं और लोगों से मिल रहे हैं। इस दौरान दोनों नेताओं की प्रेस कांफ्रेंस और सभा भी हो रही है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma election Commission state government Union Minister Shivraj Singh Chouhan
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          नवादा मुठभेड़: 50 हजार का इनामी डॉक्टर हत्याकांड का फरार आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गो/ली

          April 26, 2026

          रजरप्पा मंदिर का होगा भव्य पुनर्विकास, बनेंगे नए घाट और प्रवेश द्वार

          April 25, 2026

          गोइलकेरा में पूर्व नक्सली की बेरहमी से ह/त्या, गांव में दहशत

          April 25, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          नवादा मुठभेड़: 50 हजार का इनामी डॉक्टर हत्याकांड का फरार आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गो/ली

          रजरप्पा मंदिर का होगा भव्य पुनर्विकास, बनेंगे नए घाट और प्रवेश द्वार

          गोइलकेरा में पूर्व नक्सली की बेरहमी से ह/त्या, गांव में दहशत

          सरायकेला में जंगली हाथी के हमले से मां-बेटी की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल

          भागलपुर में 16 वर्षीय केशव लापता, 10 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली,बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा परिवार, एसएसपी से लगाई गुहार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.