Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 9 July 2026 || 01:01
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Patna:डीजीपी आलोक राज ने किया महिलाओं के लिए ‘सुरक्षित सफर सुविधा’ का शुभारंभ
          Headline

          Patna:डीजीपी आलोक राज ने किया महिलाओं के लिए ‘सुरक्षित सफर सुविधा’ का शुभारंभ

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 5, 2024No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          – पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर राज्य के 06 जिलों में डायल 112 की नई सेवा ‘सुरक्षित सफर सुविधा’ की हुई शुरुआत

          – 15 सितम्बर से प्रदेशभर की महिलाओं को डायल 112 के माध्यम से इस नई सुविधा का मिलेगा लाभ

          Patna:  बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आलोक राज ने गुरुवार को पटना स्थित ईआरएसएस के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में नागरिक केन्द्रित सेवाओं के अंतर्गत डायल 112 में जुड़ी नई सेवा ‘सुरक्षित सफर सुविधा’ का शुभारंभ किया। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर राज्य के 06 जिले पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, बेगूसराय एवं नालन्दा में इस नई सुविधा की शुरुआत की गई। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, (तकनीकी एवं वितंतु सेवाएं), बिहार, निर्मल कुमार आजाद एवं अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

          इस सुविधा का शुभारंभ करते हुए डीजीपी आलोक राज ने कहा कि आगामी 15 सितम्बर से प्रदेशभर की महिलाओं को ‘सुरक्षित सफर सुविधा’ का लाभ मिलेगा। महिलाओं के सफर पर बिहार पुलिस की 24X7 निगरानी रहेगी, जो पूरी तरह से नि:शुल्क है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के दिशा-निर्देश पर बिहार पुलिस द्वारा यह नई पहल की गई है। इस सेवा का मुख्य उद्देश्य कॉलेज जाने वाली लड़कियों, काम पर जाने वाली महिलाओं और बच्चियों के अंदर आत्मविश्वास लाना है। साथ ही महिलाएं जब भी घर से बाहर कहीं भी निकलती हैं, तो वे पुलिस की सहायता से अपने गंतव्य तक सुरक्षित पहुंच सकें।

          डीजीपी राज ने कहा कि यात्रा के दौरान असुरक्षित महसूस होने पर डायल करें 112 पूरी यात्रा के दौरान कॉन्टैक्ट में रहेगी। बिहार पुलिस, हर 15 मिनट पर फीडबैक लेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाएं जब भी अपने घर से बाहर यात्रा के दौरान असुरक्षित महसूस करती हैं तो वे 112 पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकती हैं।

          उल्लेखनीय है कि दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ के अवसर पर महिलाओं का आवागमन बढ़ जाता है। पर्व-त्योहारों की खरीदारी को लेकर महिलाएं देर रात्रि तक यात्रा करती हैं। ऐसे में आगामी त्योहारों को देखते हुए बिहार पुलिस की ओर से राज्य की महिलाओं के लिए ‘सुरक्षित सफर सुविधा’ उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि वह अपने घर के बाहर भी सुरक्षित महसूस करने के साथ-साथ हर्षोल्लास के साथ त्योहार मना सकें।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bihar Police Pilot Project Safe travel facility
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पांच माह से वेतन नहीं मिलने पर आर्थिक तंगी से परेशान होकर महिला होमगार्ड ने खाया जहर, अस्पताल में चल रहा इलाज

          July 8, 2026

          जमशेदपुर DD Bar Murder: बार संचालक और भाजपा नेता नीरज सिंह समेत तीन आरोपितों को पुूलिस ने भेजा जेल, अबतक 12 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपित ने किया सरेंडर

          July 8, 2026

          डबल मर्डर से दहला समस्तीपुर, कुख्यात प्रभात चौधरी और उसके साथी की गोली मारकर ह/त्या, घटना गैंगवार या शराब कारोबार की रंजिश तलाशने में जूटी पुलिस

          July 8, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पांच माह से वेतन नहीं मिलने पर आर्थिक तंगी से परेशान होकर महिला होमगार्ड ने खाया जहर, अस्पताल में चल रहा इलाज

          जमशेदपुर DD Bar Murder: बार संचालक और भाजपा नेता नीरज सिंह समेत तीन आरोपितों को पुूलिस ने भेजा जेल, अबतक 12 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपित ने किया सरेंडर

          डबल मर्डर से दहला समस्तीपुर, कुख्यात प्रभात चौधरी और उसके साथी की गोली मारकर ह/त्या, घटना गैंगवार या शराब कारोबार की रंजिश तलाशने में जूटी पुलिस

          बांकीपुर सीट पर भाजपा का युवा चेहरा, अभिषेक कुमार बंटी को मिला टिकट

          मुजफ्फरपुर में किराना दुकान से बरामद हुई 4 किलो चरस, राशन की आड़ में चल रहा था अवैध कारोबार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.