Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 29 July 2026 || 14:09
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: नये नियम और नये समय के साथ 10 से दोबारा शुरू होगी उत्पाद सिपाही की बहाली: एडीजी
          Headline

          Ranchi: नये नियम और नये समय के साथ 10 से दोबारा शुरू होगी उत्पाद सिपाही की बहाली: एडीजी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 5, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi:  झारखंड में उत्पाद सिपाही बहाली की परीक्षा 10 सितंबर से दोबारा शुरू की जाएगी। सिपाही बहाली के दौरान दौड़ में भाग लेने वाले 12 अभ्यर्थियों की मौत के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री के निर्देश पर बहाली की प्रक्रिया रोक दी गई थी। लेकिन अब नए नियमों और बदले समय के साथ बहाली की प्रक्रिया फिर से शुरू की जा रही है।

          इस संबंध में गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में एडीजी हेडक्वार्टर आरके मल्लिक ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि बहाली की प्रक्रिया में कई तरह के बदलाव किए गए हैं। 10 सितंबर से बहाली शुरू की जाएगी। इसके साथ ही पलामू जिला में बहाली के लिए दौड़ का आयोजन नहीं किया जाएगा। पलामू के अभ्यर्थियों की दौड़ दूसरे जिलों में आयोजित कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि छह जिलों में बहाली के लिए कैंप लगाए गये हैं। इनमें रांची के स्मार्ट सीटी क्षेत्र, रांची के झारखंड जगुआर, गिरिडीह के पुलिस केन्द्र, हजारीबाग के पदमा के जेएपीटीसी, जमशेदपुर के मुसाबनी के सीटीसी, साहेबगंज में झारखंड सशस्त्र पुलिस बल (जैप -2 )शामिल है।

          उन्होंने बताया कि शेष अभ्यर्थियों के शारीरिक दक्षता परीक्षा 10 सितंबर से प्रारम्भ होगी। इन छः केन्द्रों पर जिन अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 03 सितम्बर, 2024 से होनी थी अब वो प्रतिदिन तीन-तीन हजार के दर से 10 से 11 सितम्बर को होगी। इसी प्रकार इन छः केन्द्रों पर जो शारीरिक दक्षता परीक्षा 04 सितम्बर को होनी थी वो अब तीन-तीन हजार की दर से 12 एवं 13 सितम्बर को होगी। उन्होंने कहा कि पलामू में कोई शारीरिक दक्षता परीक्षा नहीं होगी। वहां के शेष बचे अभ्यर्थियों जिनका परीक्षा 03 सितम्बर से 09 सितम्बर, से होनी थी वे अब शेष छः चयन पर्षद में अलग-अलग स्थानों पर की जाएगी। ये परीक्षा दिनांक 19 एवं 20 सितम्बर, को सम्पन्न होगी। उन्होंने बताया कि इन सभी अभ्यर्थियों के लिए नया एडमिट कार्ड झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के जरिये अतिशीघ्र निर्गत किया जाएगा।

          समीक्षा के दौरान यह बात स्पष्ट हुई कि अभी तक जिन अभ्यर्थियों की मृत्यु हुई है, उनके मृत्यु का कारण स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। अंत्यपरीक्षण के बाद आगे की जांच हो रही है। यह अनुमान लगाया गया कि जिनका भी आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण हुआ है, उसका कारण सम्भवतः हृदय गति का रूकना हो सकता है। इसलिए यह निर्णय लिया गया कि सभी प्रतिभागी जो आने वाले दिनों में शारीरिक दक्षता परीक्षण में शामिल होने वाले है। उन्हें कई परामर्श भी दिए गए हैं। इनमें अगर उन्हें कोई लम्बी बीमारी हुई हो अथवा कभी सांस फूलने की बीमारी हुई हो तो वे निश्चित रूप से अपने चिकित्सक से परामर्श कर लें। साथ ही यदि उन्हें हृदय गति तेज होने की शिकायत रही हो अथवा दौड़ते समय कठिनाई होती है तो वे अपने चिकित्सक से परामर्श कर लें। सभी परीक्षण केन्द्रों पर प्राप्त मात्रा में आक्सीमीटर एवं रक्तचाप मापने का मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। जो भी अभ्यर्थियों को दौड़ के पहले कोई चिकित्सा की परेशानी हो तो वे अपना जांच करा लें।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Excise Constable Recruitment Jharkhand physical efficiency test
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.