Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 13 March 2026 || 10:03
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Palamu: बाइक की स्कॉर्पियों से टक्कर के बाद औरंगाबाद के युवक की पीट-पीटकर हत्या, दुर्घटना का रूप देने का प्रयास
    Headline

    Palamu: बाइक की स्कॉर्पियों से टक्कर के बाद औरंगाबाद के युवक की पीट-पीटकर हत्या, दुर्घटना का रूप देने का प्रयास

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Palamu:  जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के बेलौदर मोड़ के समीप औरंगाबाद के एक 23 वर्षीय युवक की कुछ लोगों द्वारा पीट-पीटकर हत्या किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना का अंजाम देने वाले लोगों ने हत्या को दुर्घटना का रूप देने की भी कोशिश की। मृतक की पहचान औरंगाबाद जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के कांडी गांव निवासी लूटन सिंह का पुत्र अंकित सिंह के रूप में हुई है।

    बताया जाता है कि इस घटना में शिशु कुमार, पप्पू तिवारी, निखिल कुमार, सोनम कुमार सहित कई अन्य लोग भी जख्मी हुए हैं। मंगलवार की सुबह सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि अंकित अपने छह दोस्तों के साथ सोमवार की शाम हरिहरगंज में पार्टी करने गया था। एनएच 139 पर बेलौदर मोड़ के समीप बाइक एक स्कॉर्पियो से टकरा गयी। इसी बात को लेकर स्कॉर्पियो पर सवार लोगों ने अंकित व उसके दोस्तों पर हमला कर दिया। तमाम दोस्त किसी तरह भाग निकले, लेकिन अंकित अकेला पड़ गया। उक्त लोगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की।

    इसकी सूचना मिलने पर हरिहरगंज पुलिस ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेजा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। परिजनों ने बताया कि स्कार्पियो सवार लोगों ने साक्ष्य छिपाने के लिए बेलौदर मोड़ मेन रोड़ पर बाइक के साथ उसे फेंक दिया, ताकि दुर्घटना में मौत प्रतीत हो सकें। परिजनों ने घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

    पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि बेलौदर मोड़ के समीप बाइक व स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद घटना हुई है। अंकित कुमार नामक युवक के साथ मारपीट हुई, जिसमें इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। दुर्घटनाग्रस्त बाइक के साथ-साथ स्कॉर्पियो को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उधर, औरंगाबाद नगर थाना की पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों के हवाले कर दिया है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Aurangabad beating to death Palamu News young man
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    March 12, 2026

    झारखंड-बिहार सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई

    March 12, 2026

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    झारखंड-बिहार सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.