Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 11 June 2026 || 13:53
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ramgarh: फर्जी डॉक्टर के नाम पर एनआरएचएम का करोड़ों हड़पने वाला अनुसेवक गिरफ्तार
          Headline

          Ramgarh: फर्जी डॉक्टर के नाम पर एनआरएचएम का करोड़ों हड़पने वाला अनुसेवक गिरफ्तार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 28, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ramgarh:  स्वास्थ्य विभाग में फर्जी डॉक्टरों के नाम पर  राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन का करोड़ों रुपया हड़पने वाला अनुसेवक अमजद हुसैन गिरफ्तार कर लिया गया है। रामगढ़ थाने में बुधवार को अमजद हुसैन से पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा गठित की गई टीम पूछताछ कर रही है। जिन पांच डॉक्टरों के नाम पर पिछले डेढ़ वर्षो से अवैध निकासी की जा रही थी, उनके बैंक खातों का पूरा डिटेल भी निकाला जा रहा है। अलग-अलग बैंकों में अमजद हुसैन और उसकी पत्नी के नाम पर फिलहाल पांच खातों का पता चला है। इसमें लगातार वेतन के नाम पर पैसे ट्रांसफर किए जा रहे थे। उसने यह गोरखधंधा कितने वर्षों तक किया है, इसका पता लगाया जा रहा है। बैंक खाता सिर्फ रामगढ़ में ही है या दूसरे जिले में रखे गए हैं इस बिंदु पर भी जांच चल रही है।

          कैसे हासिल किए गए थे डॉक्टर के पैन कार्ड और अन्य दस्तावेज

          अधिकारियों की टीम इस बात की भी जांच कर रही है कि अमजद हुसैन ने देश के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के पैन कार्ड और अन्य दस्तावेज कैसे हासिल किया। जबकि रामगढ़ जिले में वह चिकित्सक कभी मौजूद ही नहीं रहे हैं। महाराष्ट्र के डॉक्टर राहुल उमरे के अलावा डॉक्टर संगीता बडाईक, डॉ वीणा कुमारी, डॉक्टर टी चक्रवर्ती और सरिता कुमारी अलग-अलग जगह के रहने वाले हैं।

          जांच के दौरान प्रथम दृष्ट्या यह पता चला है कि चार चिकित्सक और एक स्वास्थ्य कर्मी को डेढ़ वर्षो में 90 लाख 26 हजार 840 रुपए ट्रांसफर किए गए हैं। दिसंबर 2022 से डॉक्टर राहुल उमरे को अब तक बैंक ऑफ़ इंडिया के अकाउंट में 19 लाख 40 हजार 135 रुपए, डॉक्टर संगीता बडाईक को स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के खाते में 24 लाख 86 हजार 135 रुपए, डॉक्टर वीणा कुमारी को बैंक ऑफ़ बड़ौदा के खाते में 22 लाख 65 हजार 110 रुपए, डॉक्टर टी चक्रवर्ती को एचडीएफसी बैंक के खाते में 19 लाख 87 हजार 385 रुपए और सरिता कुमारी को स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के खाते में 3 लाख 48 हजार 75 रुपए ट्रांसफर किए गए हैं। ऐसी संभावना जताई गई है कि लगभग 10 करोड़ का गबन किया जा चुका है।

          कई अधिकारियों पर लटक रही तलवार

          डीसी चंदन कुमार ने यह संभावना जताई है कि सिर्फ एक अनुसेवक अकेले इतना बड़ा घोटाला नहीं कर सकता है। इस मामले में कई बड़े अधिकारियों की संलिप्तता अवश्य होगी। यही वजह है कि जांच कमेटी पिछले 10 वर्षों में स्वास्थ्य विभाग में वित्तीय लेनदेन और वेतन को लेकर सारी संचिका खंगालेगी। जिन अधिकारयों की भी संलिप्तता उजागर होगी, उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। डीसी ने यह भी संभावना जताई है कि घोटाले का यह खेल सिर्फ रामगढ़ जिले तक ही सीमित नहीं है। राज्य सरकार को भी इस मामले में पत्र लिखा जाएगा। अन्य जिलों में भी अगर जांच की जाए तो ऐसे घोटाले जरूर सामने आएंगे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Fake doctor health Department National Rural Health Mission
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          NGT प्रतिबंध के बावजूद धनबाद में अवैध बालू खनन जारी, दो वाहन जब्त

          June 11, 2026

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          June 10, 2026

          साकची से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची आफरीन 14 दिन बाद पुरुलिया से सकुशल बरामद,संतान की चाह में किया अपहरण

          June 10, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          NGT प्रतिबंध के बावजूद धनबाद में अवैध बालू खनन जारी, दो वाहन जब्त

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          साकची से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची आफरीन 14 दिन बाद पुरुलिया से सकुशल बरामद,संतान की चाह में किया अपहरण

          रिशु श्री टेंडर घोटाला: एसवीयू ने तीन अधिकारियों को किया गिरफ्तार, आईएएस संजीव हंस की तलाश जारी, जांच तेज

          हजारीबाग के स्वर्ण व्यवसायी विक्की सोनी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, जीजा समेत दो गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.