Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 19 September 2026 || 19:23
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Gopalganj: श्राद्धकर्म के दौरान नहाने गये चार युवक गंडक नदी में डूबे , दो का शव बरामद
          Headline

          Gopalganj: श्राद्धकर्म के दौरान नहाने गये चार युवक गंडक नदी में डूबे , दो का शव बरामद

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 26, 2024No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Gopalganj:  बैकुंठपुर थाना के मुंजा बोल्डर के समीप श्राद्धकर्म के दौरान नहाने गये चार युवक गंडक नदी में डूब कर सोमवार को लापता हो गए।वही इस घटना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ के टीम ने लापता युवकों के तलाश में जुट गई है। दो की लाश बरामद हुई हैं, दो की तालाश जारी है।

          घटना बैकुंठपुर थाना के मुंजा बोल्डर के समीप की है। लापता युवको में 18 वर्षीय सुजीत कुमार और 14 वर्षीय सुमित कुमार,दोनो के पिता सतन राय ,19 वर्षीय निखिल कुमार,पिता- नवलेस राय और 18 वर्षीय संजीव कुमार ,पिता श्रीलाल यादव शामिल है। लापता सभी युवक एक ही परिवार के बैकुंठपुर थाना के जादोपुर मटियारी गांव के रहने वाले है।

          बताया जाता हैं कि बैकुंठपुर के जादोपुर मटियारी गांव निवासी नवलेस राय के माताजी का आज दशकर्म था।रीति रिवाज के अनुसार परिवार के सभी लोग मुंडन कराने के बाद मुंजा बोल्डर के समीप गंडक नदी में स्नान करने गए थे। गंडक नदी में नहाने के दौरान सुजीत कुमार डूबने लगा।डूबते युवक को बचाने गये तीनों युवक सुमित कुमार,निखिल कुमार और संजीव कुमार भी नदी के तेज धार में बह गए।

          इस घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ के टीम ने गंडक नदी में लापता युवकों की तलाश में जुट गई है। पीड़ित परिजन नवलेश राय ने बताया कि आज उनके मां का दशकर्म था।मुंडन करने के बाद गंडक नदी में नहाने के दौरान एक लड़का डूबने लगा ।उसे बचाने गए और तीन लड़के नदी में डूब गए।

          इस मामले में सदर एसडीएम प्रदीप कुमार ने बताया कि बैकुंठपुर के मुंजा गांव के नवलेश राय के मां का आज दशकर्म था।उसी दौरान गंडक नदी में नहाने गए चार लड़के डूब गए है।एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय प्रशासन के मदद से लापता लड़को की तलासी जारी है।अगर कोई घटना घटित होता है तो बिहार सरकार के तरफ से जो आपदा की राशि चार लाख रुपये उसे दिया जाएगा।

          Baikunthpur Police Station Gandak River Shraddhakarma
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बिहार के शिक्षण संस्थानों को 461 करोड़ की वित्तीय मदद,अनुदानित-वित्त रहित स्कूल-कॉलेजों के कर्मचारियों को राहत

          September 19, 2026

          भागलपुर में बाढ़ से 1,000 करोड़ के नुकसान का अनुमान, 9.5 लाख आबादी प्रभावित, गांवों में राहत का इंतजार

          September 19, 2026

          राजद प्रत्याशी पति का स्वागत करना पड़ा भारी, जदयू ने संगीता यादव को किया निष्कासित

          September 19, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बिहार के शिक्षण संस्थानों को 461 करोड़ की वित्तीय मदद,अनुदानित-वित्त रहित स्कूल-कॉलेजों के कर्मचारियों को राहत

          भागलपुर में बाढ़ से 1,000 करोड़ के नुकसान का अनुमान, 9.5 लाख आबादी प्रभावित, गांवों में राहत का इंतजार

          राजद प्रत्याशी पति का स्वागत करना पड़ा भारी, जदयू ने संगीता यादव को किया निष्कासित

          मुजफ्फरपुर में मजदूर की संदिग्ध मौत, दोनों आंखें क्षतिग्रस्त, किराए के कमरे में खून से लथपथ मिला शव, पत्नी-बच्चे गायब

          JDU के प्रबोधन कार्यक्रम में उठी निशांत कुमार के नेतृत्व की मांग, पार्टी के नाम पर भी चर्चा,जनता दल नीतीश’ नाम के प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय राष्ट्रीय स्तर की बैठकों में होगा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.