Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 08:26
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Hazaribagh: मुख्यमंत्री ने दिया सात जिलों के 13 लाख 94 हजार महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की सौगात, कहा झारखंड की आधी आबादी को सम्मान दिया है
    Headline

    Hazaribagh: मुख्यमंत्री ने दिया सात जिलों के 13 लाख 94 हजार महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की सौगात, कहा झारखंड की आधी आबादी को सम्मान दिया है

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 24, 2024Updated:August 24, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    module:1facing:0; ?hw-remosaic: 0; ?touch: (-1.0, -1.0); ?modeInfo: ; ?sceneMode: 32768; ?cct_value: 0; ?AI_Scene: (13, -1); ?aec_lux: 0.0; ?hist255: 0.0; ?hist252~255: 0.0; ?hist0~15: 0.0; ?module:1facing:0; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: 32768; cct_value: 0; AI_Scene: (13, -1); aec_lux: 0.0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Hazaribagh : झारखंड में डबल इंजन की सरकार भाजपा ने चलाई। उससे पहले भी भाजपाई सत्ता में रहे लेकिन उन्होंने सिर्फ अपने व्यापारियों की सुरक्षा देखी। मैं झारखंड में सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहा हूं। यही वजह है कि झारखंड की आधी आबादी को सम्मान दिया है। यह बात शनिवार को हजारीबाग के सिंदूर मैदान में आयोजित झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम में सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कही‌।इस मौके पर अनूप सिंह, फागू बेसरा, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, बेबी देवी, दीपिका पांडे सिंह, विधायक उमाशंकर अकेला, अंबा देवी, विनोद सिंह, मथुरा महतो सहित कई लोग मौजूद थे।

    हेमत सोरेन ने कहा कि सिर्फ 15 दिनों में दिन-रात एक कर पूरे राज्य की 42 लाख महिलाओं को इस योजना में जोड़ा गया है। यह आंकड़े भी अब पुराने हो चुके हैं। नया आंकड़ा एक नया रिकॉर्ड बना रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के 33 लाख बुजुर्गों को पहले से पेंशन सरकार दे रही है। अब मंईयां सम्मान योजना में हर महिला को 12,000 रुपये सालाना मिलेगा। जिस घर में तीन महिलाएं हैं और दो बुजुर्ग हैं तो सालाना 60,000 सरकार उनके घर में उनके खाते में भेज रही है। ऐसा कोई घर झारखंड में नहीं है, जहां सरकार की कोई न कोई योजना नहीं पहुंची हो। कोरोना की जंग में भी जनता ने सरकार को पूरा सहयोग किया। इन्हीं महिलाओं ने खाना बनाकर क्वॉरेंटाइन हुए मजदूरों को भोजन उपलब्ध कराया है। आज झारखंड सरकार एक बेटी के जन्म से लेकर उसकी मृत्यु तक की पूरी योजना रेखांकित कर चुकी है।

    उन्होंने कहा कि आज भी झारखंड सरकार लगातार मुसीबत झेल रही है। बीजेपी ने राज्य को लूटने के लिए इस सरकार पर कई आरोप लगाए। मुझे झूठे आरोप में जेल भेज दिया। उनके वकील और जज सारे दोस्त हैं । वे झारखंड के आदिवासियों को मूर्ख समझते हैं और उन पर शासन करने का प्रयास करते हैं लेकिन मैने हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक की लड़ाई लड़ी और कोर्ट ने उनके सारे मंसूबों को विफल कर दिया। उनके सारे आरोप झूठे निकले। जेल से निकलने के बाद मैं फिर से लोगों की सेवा में निकल चुका हूं।

    सोरेन ने कहा कि आज झारखंड में गरीब गुर्बे रह रहे हैं और परिवार का आधा से ज्यादा बोझ महिलाएं उठा रही हैं। दसवीं कक्षा के बाद बेटियों को ब्याहने की तैयारी शुरू कर दी जाती है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। आप सभी अपने बेटे और बेटियों को पढ़ाइए, उनका सारा खर्चा सरकार उठाएगी। उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ने के लिए बिना गारंटी के 15 लाख तक तक का लोन बैंक से मिलेगा। आज हर आदिवासी परिवार के बच्चों को शिक्षित होना बेहद जरूरी है।

    कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड विधानसभा चुनाव पर भी अपना निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगले दो महीने बाद चुनाव होने वाला है। भाजपा और विपक्ष के लोग आएंगे। लोगों के बीच अपने षड़यंत्र का जाल बिछाएंगे लेकिन झारखंड की जनता को अभी से ही सतर्क हो जाना है। वे लोग बरसाती मेंढक की तरह आएंगे और कई तरह का प्रलोभन देंगे लेकिन उन लोगों से सावधान रहना है। यदि आप अपने परिवार को आगे बढ़ना चाहते हैं और इन सारी योजनाओं को आगे अनवरत रखना चाहते हैं तो इसी सरकार को दोबारा वापस लाना होगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में मेहनतकश लोग रहते हैं। इसके बावजूद दूसरे राज्यों से मछली और मांस का आयात करना पड़ता है जबकि राज्य सरकार पशुपालन, मत्स्य पालन, कुकुट पालन के लिए लोगों को सहयोग कर रही है। लोग अपने घरों में सारे पशुओं को रखें और उसे अपने आमदनी का साधन बनाएं।

    सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार ने अपने वादे के मुताबिक लोगों को नौकरी देने का प्रयास कर रही है । आज हर जिले में शिक्षक, सिपाही, सहायक इंजीनियर, पारा शिक्षक, चौकीदार, वनरक्षी, उत्पाद सिपाही की बहाली चल रही है लेकिन भाजपा ने सबसे अधिक बहाली वाले रास्ते को बंद कर दिया। पहले फौज में, कोल इंडिया में, बैंक में, रेल में भारी मात्रा में बहाली होती थी। वह सारे रास्ते केंद्र सरकार ने युवाओं के लिए बंद कर दिया है। यही वजह है कि राज्य सरकार पर बोझ बढ़ गया है। केंद्र सरकार ने सरकारी संपत्ति को निजी हाथों में बेच दिया और चोर मचाए शोर वाली कहावत को चरितार्थ कर दिया। आरक्षण जैसे संवेदनशील मुद्दों पर आदिवासियों को ठगा जा रहा है। आदिवासियों, दलितों, गरीबों का हक अधिकार लूटने की साजिश रची जा रही है। लव जिहाद, शिक्षा जिहाद के बाद अब बाढ़ जिहाद जैसे मामले को भाजपा हवा दे रही है। चुनाव के दौरान समाज विरोधी उन ताकतों को सबक सिखाना है।

    बहनों ने हेमंत को बांधी राखी, तो मिला रक्षाबंधन का सौगात : कल्पना

    कार्यक्रम के दौरान कल्पना सोरेन मुर्मू ने भी राज्य सरकार और महिलाओं के बीच सीधा संबंध जोड़ दिया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन अभी खत्म हुआ है और राज्य की महिलाओं ने हेमंत सोरेन को राखी बांधी है। आज इसकी सौगात मिली है। महिला सुरक्षा के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है। जो पैसे महिलाओं को मिल रहे हैं उससे वह अपने बच्चों का फीस जमा कर सकती हैं। बुजुर्गों के लिए दवा खरीद सकती हैं और यहां तक की अपने स्वास्थ्य पर भी बेहतर ध्यान दे सकती हैं।

    सात जिलों के 13 लाख 94 हजार लोगों को मिली सौगात

    कार्यक्रम के दौरान हजारीबाग, रामगढ़, चतरा, कोडरमा, बोकारो, धनबाद और गिरिडीह जिले के महिलाओं को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सौगात दी। कार्यक्रम में 13 लाख 94 हजार 82 महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए। हजारीबाग जिले के 2,29,835, रामगढ़ जिले के 1,30,078, चतरा जिले के 1,38,237 कोडरमा जिले के 99,378 बोकारो जिले के 2,66,537 धनबाद जिले के 2,63,751 और गिरिडीह जिले के 2,95,966 महिलाओं को उनके खाते में 1000 रुपये भेजे गए हैं।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Chief Minister Hemant Soren Jharkhand Government Mainiya Samman Scheme
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.