Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 July 2026 || 09:58
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Gadhwa: बभनी डैम में डूबने से तीन किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
          Headline

          Gadhwa: बभनी डैम में डूबने से तीन किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 16, 2024Updated:August 16, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Gadhwa:  जिले के श्री बंशीधर नगर पंचायत क्षेत्र के बभनी खाड़ डैम में शुक्रवार को डूबने से तीन किशोर की मौत हो गई। तीनों बच्चे जंगीपुर के उरांव टोला के रहने वाले थे। मृतकों में मानदेव उरांव का पुत्र सूरज उरांव (11 ), नंदू उरांव का पुत्र मनीष मिंज (13 ) एवं स्व. उमेश उरांव का पुत्र चंद्रकांत कुमार (9) शामिल हैं।

          घटना के संबंध में बताया जाता है कि तीनों बच्चे घर से 11 बजे निकले थे। 2 बजे तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन परेशान हो गये और खोजबीन करने लगे। खोजबीन करते हुये घर से 3 किलोमीटर दूर स्थित बभनी खाड़ डैम में पहुंच गये। डैम के पश्चिम उत्तर दिशा में तीनों बच्चों का कपड़ा दिखाई दिया। इसके बाद परिजन किसी अनहोनी की आशंका को लेकर डैम में खोजबीन करने लगे। काफी देर बाद सूरज का शव पाया। इसके बाद आसपास के लोगों ने भी अन्य दो बच्चों की तलाश डैम में करने लगे। साढ़े चार बजे के करीब अन्य दो बच्चों का शव भी डैम से निकाला गया।

          उधर घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक, सीओ विकास कुमार सिंह सहित कई प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंच गये। तीनों बच्चों को लेकर पुलिस पदाधिकारी अनुमंडल अस्पताल लाये, जहां चिकित्सकों ने तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद पुलिस ने तीनों बच्चों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिये सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया।

          बभनी खांड़ डैम में तीन बच्चों की मौत के बाद जंगीपुर का उरांव टोला शोक में डूब गया है। वहीं परिजनों के चीत्कार से वहां मौजूद हर आंखों में आंसू आ गया। बच्चों की मां बार-बार रोते हुये बेहोश हो जा रही थी, जिसे आसपास की अन्य महिला सांत्वना दे रही थी।मानदेव उरांव का इकलौता चिराग बुझ गया। मानदेव उरांव का पुत्र सूरज तीन बहनों के बीच अकेला भाई था। भाई बहनों में सबसे छोटा सूरज था। मानदेव को पुत्र की चाहत था। इस कारण तीन बेटियां हो गई। घटना के बाद मानदेव और उसकी पत्नी पूरी तरह से टूट चुके हैं। बार-बार उसकी मां बेहोश हो रही थी।

          घटना की सूचना मिलने के बाद पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, झामुमो के अनुमंडल अध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय, भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण राम घटनास्थल पहुंचे। इस दौरान घटना की जानकारी लेते हुये परिजनों को सांत्वना दी। पूर्व विधायक ने कहा की घटना बहुत ही हृदयविदारक है। परिजनों को आपदा प्रबंधन से सहायता उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने कहा की इस डैम पर लगातार घटना घट रही है। डैम पर गार्ड की प्रतिनियुक्ति के लिये डीसी के साथ मुख्यमंत्री से मांग करेंगे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Babhani Dam Garhwa News Shri Banshidhar Nagar Panchayat
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.