Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 July 2026 || 06:39
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Palamu : नितेश यादव के दस्ते का 13 लाख का इनामी माओवादी जोनल कमांडर गिरफ्तार,झारखंड और बिहार में कुल 51 मामले दर्ज
          Headline

          Palamu : नितेश यादव के दस्ते का 13 लाख का इनामी माओवादी जोनल कमांडर गिरफ्तार,झारखंड और बिहार में कुल 51 मामले दर्ज

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 9, 2024No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Palamu : नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पलामू पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के झरगड़ा गांव से सटे झपिया पहाड़ से प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर सीताराम रजवार उर्फ रमन रजवार (65 ) को गिरफ्तार किया है। सीताराम रजवार माओवादी संगठन के 15 लाख के इनामी नितेश यादव के दस्त के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए वहां रुका हुआ था। गुप्त सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस टीम को देखकर मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर नितेश का दस्ता भाग निकला, लेकिन सीताराम रजवार पकड़ में आ गया।

          एसपी रीष्मा रमेशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुक्रवार को बताया कि सीताराम रजवार के खिलाफ झारखंड और बिहार मिलाकर कुल 51 मामले दर्ज हैं। झारखंड में 10 लाख, जबकि बिहार में तीन लाख का इनाम घोषित था। पलामू जिले में 28 कांडों में वांछित था, जबकि औरंगाबाद और गया जिला के विभिन्न स्थानों में 23 मामले दर्ज हैं। बिहार -झारखंड के 10 महत्वपूर्ण मामलों में सीताराम रजवार की संलिप्तता रही है। उसकी उम्र 65 वर्ष है। करीब 35 से 40 वर्ष से वह माओवादी दस्ते में शामिल था। उसके खिलाफ वर्ष 1995 में पहला मुकदमा दर्ज किया गया था। उसके पास से उसके सहयोगी माओवादी नक्सली राजेंद्र सिंह के द्वारा भेजी गई एक चिट्ठी मिली है। अपने रास्ते में वह एके-56 लेकर चला करता था। पुलिस को लंबे समय से सीताराम रजवार की तलाश थी। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है।

          उल्लेखनीय है कि हार्डकोर नक्सली सीताराम रजवार उर्फ रमन रजवार सलैया, थाना एनटीपीसी खैरा, जिला औरंगाबाद बिहार का रहने वाला है। वर्तमान में प्रतिबंधित माओवादी संगठन में जोनल कमाण्डर के पद पर था। उसे जोन नंबर-2 का कमान सौंपा गया था, जिसके अंतर्गत छत्तरपुर- हुसैनाबाद मुख्य सड़क के उत्तर दिशा छत्तरपुर से देवरी की सिमेंट फैक्ट्री तक का उत्तरी क्षेत्र, जिसमें छत्तरपुर से हरिहरगंज होते हुए अंबा से कुटुम्बा, नबीनगर होते हुये तेतरिया मोड़ से पतरघाटा होते हुये सोन नदी के बीच का क्षेत्र का जिम्मा मिला था।

          इन बड़े कांडों में रही है संलिप्तता

          वर्ष 2001 में बिहार के माली थाना में लूटकांड को अंजाम दिया गया था, जिसमें इनके संगठन के द्वारा छः पुलिसकर्मियों की नृसंश हत्या कर पूरा हथियार लूट लिया गया था। देव, औरंगाबाद थाना अंतर्गत एक राजपूत जमींदार को मारने में शामिल था। मोनबार में चार व्यक्ति दो महिला एवं दो पुरूष को फांसी देने में शामिल था। वर्ष 2009 में विधानसभा चुनाव के समय माहुर मोहम्मदगंज थाना अंतर्गत पोलिंग पार्टी को आईडी ब्लास्ट कर उड़ाने में शामिल था। वर्ष 2016 में कालापहाड़ में पुलिस पार्टी वाहन को उड़ाने में शामिल था जिसमें आइइडी नागेन्द्र यादव के द्वारा लगाया गया था। वर्ष 2017 में कौड़िया विश्रामपुर में टीपीसी से मुठभेड़ ने शामिल थे जिसमें टीपीसी के 16 सोलह सदस्य मारे गए थे।

          वर्ष 2023 अगस्त-सितम्बर माह में मेन रोड छतरपुर से महुदंड मोड़ से कालापहाड होते हुए महुदंड तक रोड़ निर्माण किया जा रहा, जिसके ठिकेदार से लेवी मांगा गया, नहीं देने कारण हाईवा, टैक्टर गाड़ी को जलाने में शामिल था। वर्ष 2023 में ही लोहबंधा में सत्येन्द्र यादव के खेत में एयरटेल का टावर लग रहा था, जिसमें पूरे संगठन के साथ जाकर लेवी मांगने और लेवी नही देने पर जान से मारने की धमकी देकर काम रोकने की घटना में शामिल था। वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव में हुसैनाबाद, हैदरनगर एवं पाण्डू थाना क्षेत्र में चुनाव बहिष्कार से संबंधित पोस्टर चिपकवाने में शामिल था। वर्ष 2024 में बिनु सिंह का हैदरनगर थाना अंतर्गत सड़ेया से डंडीला तक रोड निर्माण कार्य में लेवी नहीं देने के कारण हाईवा, टैक्टर गाड़ी को जलाने में शामिल था।

          एसडीपीओ मुकेश महतो ने बताया कि गिरफ्तार प्रतिबंधित माओवादी संगठन पर सरकार द्वारा 10 लाख का इनाम घोषित था। गिरफ्तार माओवादी के पास से नक्सली के सहयोगी राजेन्द्र सिंह के द्वारा भेजी गयी एक लिखित चिटठी बरामद की गयी है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bihar Palamu Police Rewarded Maoist Zonal Commander
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.