Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 29 July 2026 || 13:19
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Palamu: मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं के लिए छात्र-छात्राओं ने किया प्रदर्शन
          Headline

          Palamu: मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं के लिए छात्र-छात्राओं ने किया प्रदर्शन

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 5, 2024No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Palamu:  मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में सेंट्रल लाइब्रेरी, सफाई, लिफ्ट, बिजली, पानी समेत अन्य मांगों को लेकर मेडिकल कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने सोमवार को घरना दिया। कॉलेज के मेन गेट को बंद कर सभी छात्र मांगों से संबंधित तख्तियां लिए हुए हैं।

          आन्दोलन की सूचना मिलने के बाद प्राचार्य डॉ. कामेन्द्र प्रसाद और प्रोफेसर डॉ. आरके रंजन समेत अन्य शिक्षकों ने आंदोलन कर रहे छात्र-छात्राओं को समझने का प्रयास किया लेकिन उनका कहना है कि लंबे समय से वह समस्याएं झेल रहे हैं। इस बार निदान होने तक आंदोलन किया जाएगा। सारे छात्र मांगों को लेकर अड़ गए हैं। दोपहर ढाई बजे तक उनका आन्दोलन चल रहा था।

          आंदोलन कर रहे छात्रों की संख्या 400 से अधिक है। इसमें सभी ईयर के स्टूडेंट शामिल हैं। सोमवार सुबह में अचानक सारे स्टूडेंट एकजुट हुए और मुख्य गेट को बंद करते हुए धरना पर बैठ गए। हंगामा और प्रदर्शन करने लगे। जमकर नारेबाजी की। छात्रों के प्रदर्शन से इमरजेंसी सेवा के लिए एमआरएमसीएच जाने वाले जूनियर रेजिडेंज डाक्टरों को अस्पताल से निकलने में परेशानी हुई। हालांकि, कुछ देर बाद दूसरे गेट से सारे डाक्टर निकले एवं एमआरएमसीएच पहुंचे।

          छात्र-छात्राओं का कहना है कि उन्हें बिजली और पानी तक मुहैया नहीं हो पा रहा है। यह बड़े ही दुर्भाग्य की बात है। इसी तरह लाइब्रेरी, लिफ्ट आदि भी नहीं है। ऊंची बिल्डिंग पर चढ़ने-उतरने में उन्हें काफी भारी परेशानी होती है। लाइब्रेरी के अभाव में उनकी पढ़ाई नहीं हो पाती। जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी, वह धरना प्रदर्शन करते रहेंगे।

          मामले में प्राचार्य डॉ. कामेन्द्र प्रसाद ने कहा कि छात्र-छात्राओं के द्वारा पूर्व में मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया था, उसे अग्रसारित कर दिया गया है। ऊपर से सारी सुविधाएं मुहैया कराई जाती है। आन्दोलन खत्म करने के लिए काफी समझाने का प्रयास किया गया लेकिन सभी मांग पूरी होने तक धरना-प्रदर्शन पर उतारू हैं। प्रोफेसर डॉ. आरके रंजन ने कहा कि मामला प्रशासनिक स्तर का हो गया, इसलिए प्रशासनिक अधिकारी ही अब छात्र-छात्राओं को समझाए तो बेहतर। उन्होंने छात्र-छात्राओं को मनाने का भरसक प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Basic Features Demonstration Medinirai Medical College
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.