Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 15 March 2026 || 09:53
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Nawada: ककोलत सौंदर्यीकरण का मुख्यमंत्री नीतीश ने किया लोकार्पण, अडानी सीमेंट फैक्ट्री का शिलान्यास
    Headline

    Nawada: ककोलत सौंदर्यीकरण का मुख्यमंत्री नीतीश ने किया लोकार्पण, अडानी सीमेंट फैक्ट्री का शिलान्यास

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 3, 2024Updated:August 3, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Nawada:  बिहार के कश्मीर के नाम से चर्चित प्रसिद्ध शीतल जलप्रपात ककोलत के सौंदरीकरण कार्य का शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकार्पण किया ।इस अवसर पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने की ।मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा विजय कुमार सिन्हा की उपस्थित थे।

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 5 करोड़ 71 लाख 93 हजार की लागत से ककोलत जलप्रपात में किए गए सौंदर्य करण कार्य का लोकार्पण किया ।जिसमें प्राकृतिक कुंड ,चेंजिंग रूम ,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कैफेटेरिया ,प्रशासनिक भवन ,पर्यटक सूचना केंद्र ,अमानती घर ,पार्किंग ,पेयजल केंद्र ,शौचालय आदि शामिल है। आदिकाल से नवादा जिले के गोविंदपुर प्रखंड के जंगली इलाके के एकतारा गांव के पास ककोलत जलप्रपात अवस्थित है। जहां सदियों से अनवरत शीतल जलप्रपात पर्यटकों को सुकून दे रहा है । गर्मी के दिनों में एक किलोमीटर दूर से ही पर्यटकों को ककोलत शीतलता का अनुभव कराती है।झारखंड के हजारीबाग के लोहदंड पहाड़ी के निकली लोहावर नदी से इस जलप्रपात का उद्गम स्थल है ।जहां से लगातार ठंडे जल का प्रवाह हो रही है।

    मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि दक्षिण बिहार का सबसे महत्वपूर्ण ककोलत शीतल जलप्रपात का सौंदरीकरण कार्य बहुत जरूरी था ।यहां कई राज्यों से पर्यटक आकर गर्मी के दिन में कश्मीर का आनंद लेते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि और भी कई कार्य बाकी हैं ।जिसे जल्द ही निर्माण कर दिया जाएगा। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि ककोलत का सौंदर्य करण पर्यटन की दृष्टि से बड़ा कार्य है। जिससे सरकार ने पूरा किया है । उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अब सैलानियों के लिए काफी सुविधाजनक स्थिति बन गई है।वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि सरकार ने अथक प्रयास कर ककोलत का सौंदर्य करण किया है। जो बिहार में कश्मीर के नाम से जाना जाता है ।यहां का शीतल जलप्रपात गर्मी के दिनों में सैलानियों को सुकून देता है ।उन्होंने कहा कि और भी व्यापक बनाने के लिए ककोलत में कई कार्य किए जाएंगे ।ताकि सैलानियों को और भी रमणिकता का अनुभव हो सके ।यहां पर एक बेहतर डाक बंगला बनाने की मांग की गई।

    NAWADA KE WARSALIGANJ ME CM NITISH KUMAR AMBUJA CEMENT KEFACTRORY KE SILANAYAS PROGRAM KE DAURAN

    नीतीश कुमार ने अडानी ग्रुप के सीमेंट फैक्टरी का शिलान्यास भी किया

    जिले के वारिसलीगंज में सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अडानी ग्रुप के सीमेंट फैक्टरी का शिलान्यास भी किय्या। कहा कि विकसित बिहार के निर्माण को लेकर युवाओं के लिए रोजगार का सृजन बहुत ही आवश्यक है। इसके लिए केन्द्र की सरकार ने राज्य के 70 फीसदी जिलों रोजगार मुहैया कराने के लिए संकल्पित है। शीध्र ही नवादा जिले के वारिसलीगंज की तरह अन्य जिलों में भी कल-कारखाना का निर्माण कर किए गए वायदे पूरा किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री श्री कुमार अस्तित्व विहीन हो चुके वारिसलीगंज चीनी मिल परिसर में अंबुजा सीमेंट का ग्राइंडिंग यूनिट आधार शिला रखने के बाद पत्रकारों से बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हरहाल में युवाओं को बेरोजगार होकर बैठने नहीं दिया जाएगा। केन्द्र व राज्य की एनडीए सरकार बिहार के विकास को लेकर संकल्पित है। नौकरी के अलावा शिक्षा की प्राथमिकता देते हुए एक भी युवाओं को दूसरे राज्यों में रोजगार के लिए जाना नहीं पड़ेगा।

    इससे पूर्व भारी पुलिसिया संरक्षण के बीच सड़क मार्ग तकरीबन दो बजे लाव-लस्कर के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश के बड़े व्यापारी अडानी समूह के अधिनस्थ अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री में आगमन हुआ। नवादा के प्रभारी मंत्री डॉ० प्रेम कुमार, स्थानीय विवेक ठाकुर,क्षेत्रीय विधायक अरुणा देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 72 एकड़ भू-भाग में फैले अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री का मुआयना कर उपस्थित अडानी समूह के अधिकारियों को कई निर्देश दिया।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Beautification Cement Factory Laprapat Kakolat
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    लातेहार में 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईयां समेत दो गिरफ्तार, AK-47 और नकदी बरामद

    March 14, 2026

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jasprit Bumrah को भी पड़ने लगी है मार… पाकिस्तानी सेलेक्टर की बेतुकी बयानबाजी

    Badshah Titri Song Controversy : लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

    Youth Drug Addiction in Jharkhand : विधानसभा में उठा युवाओं में बढ़ती नशे की लत का मुद्दा, विशेष टास्क फोर्स की मांग

    Jharkhand के 155 IAS अफसरों की संपत्ति का खुलासा, कई के पास अलग-अलग राज्यों में जमीन और मकान

    लातेहार में 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईयां समेत दो गिरफ्तार, AK-47 और नकदी बरामद

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.