Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 July 2026 || 16:52
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi : झारखंड सरकार के संरक्षण में हो रही है आपराधिक घटनाएं : अमर बाउरी
          Headline

          Ranchi : झारखंड सरकार के संरक्षण में हो रही है आपराधिक घटनाएं : अमर बाउरी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 3, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          कानून व्यवस्था दुरुस्त करने की बजाय सरकार तुष्टिकरण की राजनीति को धार देने में जुटी

          Ranchi : नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने झारखंड सरकार के नियंत्रण से पूरी तरह बाहर हो चुकी कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर कड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा है कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है। राज्य सरकार कानून व्यवस्था दुरुस्त करने की बजाय तुष्टिकरण की राजनीति को धार देने में जुटी है। सरकार ने पूरी कानून व्यवस्था को ताक पर रख दिया है। राज्य में आम से लेकर खास, कोई भी सुरक्षित नहीं है।

          बाउरी प्रदेश कार्यालय रांची में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान उक्त बातें कहीं।  कहा कि आज सुबह जैसे ही हम लोगों की नींद खुली सोशल मीडिया के माध्यम से हम सबको पता चला कि दारोगा अनुपम कच्छप को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। कल जब विधानसभा का सत्र चल रहा था उसी समय सूचना आई कि अधिवक्ता गोपी कृष्णा को उनके मोहल्ले में चाकू गोदकर मार दिया गया है। आज थोड़ा दिन और गुजरा तो एक और दुखदाई खबर आई मिली कि धुर्वा के पूर्व पार्षद जिन्हें पूर्व में अपराधियों ने गोली मार दिया था उनका निधन दिल्ली में इलाज के दौरान हो गया। यह तीनों हत्याएं कोई आम और सामान्य नहीं है। जहां तक आम नागरिकों की बात है तो जेएमएम कांग्रेस सरकार में इनका तो कोई मोल ही नहीं है, यह सरकार आम आदमी को कीड़े मकोड़े से अधिक नहीं समझती।

          बाउरी ने कहा कि जिन तीनों लोगों की हत्या हुई है यह अपने-अपने क्षेत्र के नामचीन हैं। एक सरकार का वर्दी पहना हुआ दारोगा, दूसरा कानून की रक्षा करने वाला अधिवक्ता और तीसरा एक जनप्रतिनिधि। लगातार इस प्रकार की घटना हो रही है और राज्य सरकार विधानसभा के फ्लोर पर झूठे वादों और घोषणाओं को साबित करने में केवल कसीदे पढ़ती रही लेकिन राज्य की लचर कानून व्यवस्था पर एक शब्द भी नहीं बोलना शर्मनाक है। मुख्यमंत्री द्वारा पांचवें विधानसभा के आखिरी सत्र में फिर कई झूठे वादों की झड़ी लगाई गई। लेकिन कानून व्यवस्था पर सरकार की चुप्पी साफ बतलाती है कि सारी घटनाएं राज्य सरकार के संरक्षण में घटित हो रही है।

          बाउरी ने कहा कि अब तक 7000 दुष्कर्म की घटनाएं हो चुकी हैं। प्रदेश में प्रतिदिन पांच हत्याएं हो रही हैं। ये पीड़ित लोग कौन है ? ये लोग राज्य के आदिवासी, दलित और मूलवासी ही हैं। यहां कानून व्यवस्था की पूरी तरह धज्जियां उड़ाई जा रही है। पुलिस से आदिवासी संगठनों के नेताओं, कार्यकर्ताओं व छात्रों को पिटवाया जा रहा है क्योंकि घुसपैठियों को और भी प्रबल सुरक्षा देना है। इनको तुष्टीकरण की राजनीति को और भी धार देनी है इसलिए झारखंड के पूरे कानून व्यवस्था को ताक पर रख दिया गया है।

          बाउरी ने कहा कि स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि अब लोग कहने लगे हैं कि इस अत्याचारी और भ्रष्टाचारी सरकार से कैसे उनका और उनके प्रियजनों का जीवन सुरक्षित बच जाय। झारखंड के लोग दिन रात प्रार्थना कर रहे हैं कि किसी तरह इस सरकार के महीने दो महीने का बचा कार्यकाल निकल जाए और यह सरकार यहां से चली जाए। जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकना ही चाहती है। जितनी जल्दी इस सरकार से मुक्ति मिल जाए उतना ही भला झारखंड का और झारखंडवासियों का होगा। इस दौरान प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया सह प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह और तारिक इमरान भी मौजूद थे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          appeasement Jharkhand Government law and order
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.