Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 July 2026 || 20:48
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Nawada: आडाणी की सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में वारिसलीगंज बंद का व्यापक असर , नागरिकों ने जताया आक्रोश
          Headline

          Nawada: आडाणी की सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में वारिसलीगंज बंद का व्यापक असर , नागरिकों ने जताया आक्रोश

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 27, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Nawada:   जिले के वारिसलीगंज में 29 जुलाई को आयोजित होनेवाले  आडाणी समूह के  सीमेंट फैक्ट्री के शिलान्यास के पहले विरोध तेज हो गया है।   फैक्ट्री के स्थापना के खिलाफ शनिवार को आयोजित वारिसलीगंज बंद का व्यापक असर देखा गया। दुकानें आम तौर पर बंद रही। बंद शांतिपूर्ण आयोजित करने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। 12 स्थानों पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बलों की तैनाती की गई थी।

          बंद के दौरान किसी प्रकार की जोर-जबरदस्ती नहीं की गई। बंद के समर्थन में भी बहुत कम लोग सड़क पर उतरे। हालांकि, स्थानीय लोगों का समर्थन मिला और दुकानें बंद रखी गई। किसान संघर्ष समिति के बैनर तले बंद का आह्वान किया गया था। अध्यक्ष गणेश सिंह, महासचिव राम पदारथ सिंह, सचिव द्रोण प्रसाद के नेतृत्व में दर्जन भर लोग बाजार का भ्रमण कर बंद को सहयोग व समर्थन देने की अपील की गई। पटेल चौक, गुमटी रोड, जय प्रकाश चौक, अंदर बाजार के प्राय: दुकानदार स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान को बंद कर आहूत बंद का समर्थन करते देखे गए। सीमेंट फैक्ट्री की जगह कृषि अधारित फैक्ट्री लगाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर सीपीआई के कार्यकर्ताओं ने वारिसलीगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया।

          उल्लेखनीय है कि वारिसलीगंज की बंद चीनी मील की भूमि काे पहले वियाडा को सौंपी गई थी। वियाडा द्वारा भूमि अडानी समूह को सीमेंट फैक्ट्री लगाने के लिए आवंटित कर दिया गया है। अडानी समूह यहां अंबुजा सीमेंट का प्लांट लगा रही है। करीब 1400 करोड़ रुपये अडानी समूह द्वारा यहां इन्वेस्ट करने की बात कहीं जा रही है। 29 जुलाई को शिलान्यास होना है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यहां पहुंचने वाले हैं। इसकी तैयारियां जोर-शोर से हो रही है। लेकिन, स्थानीय लोगों में से एक बड़े समूह को सीमेंट फैक्ट्री की स्थापना रास नहीं आ रही है।

          विरोध की दो वजहें प्रमुखता से गिनाई जा रही है। पहली ये कि विरोध कर रहे लोगों का मानना है कि वारिसलीगंज का इलाका कृषि प्रधान है। चीनी मिल की भूमि पर चीनी मिल की ही स्थापना होनी चाहिए थी। चीनी मिल की स्थापना संभव नहीं हो रही थी ,तो कृषि आधारित उद्योग लगाया जाना चाहिए था। इससे स्थानीय किसानों को लाभ होता। विरोध की दूसरी वजह स्वास्थ्य समस्या बताया जा रहा है। लोगों का मानना है कि सीमेंट प्लांट से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

          फिलहाल, तो शिलान्यास की तैयारियां की जा रही है। जो जानकारी छनकर सामने आ रही है उसमें बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे । साथही अडानी समूह के चीफ गौतम अडानी भी आ रहे हैं। वियाडा परिसर में दो हेलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है। एक हेलीपैड पर सीएम नीतीश कुमार और दूसरे पर गौतम अडानी का हेलीकॉप्टर लैंड करेगा.

          मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर फैक्ट्री प्रबंधन दिन रात एक कर तैयारियों में जुटे रहे हैं। बड़ा सा भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। सीएम की की सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो इसके लिए मगध प्रक्षेत्र के आइजी क्षत्रनील सिंह, डीएम आशुतोष कुमार वर्मा तथा एसपी अम्बरीष राहुल सहित जिले के अन्य पदाधिकारी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर चुके हैं। पटना से लेकर जिले के पदाधिकारियों का आने का सिलसिला जारी है। इसी दौरान सीमेंट फैक्ट्री लगाने के विरोध में वारिसरीगंज बंद कराया गया, जो उत्साह को फीका कर गया। हो सकता है नीतीश की सभा में भी हंगामा हो जाए ,जो परिस्थितियों वारसलीगंज में पैदा हो रही है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Adani Group Cement Factory Oppose
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.