Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 12 June 2026 || 22:51
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: अमित शाह ने झारखंड विधानसभा चुनाव का किया शंखनाद, सोरेन सरकार को बताया सबसे भ्रष्ट
          Headline

          Ranchi: अमित शाह ने झारखंड विधानसभा चुनाव का किया शंखनाद, सोरेन सरकार को बताया सबसे भ्रष्ट

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 20, 2024No Comments5 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi:  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज यहां प्रदेश भाजपा के विस्तारित कार्यसमिति सम्मेलन में जेएमएम और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमाे) की अगुवाई वाली यहां की हेमंत सोरेन सरकार देश में सबसे भ्रष्ट है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि झारखंड हमेशा नक्सलवाद से पीड़ित रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड और बिहार को नक्सलवाद से मुक्ति दिलायी है।

          अमित शाह शनिवार को राजधानी रांची के जगन्नाथ मैदान, धुर्वा में प्रदेश भाजपा के विस्तारित कार्यसमिति सम्मेलन में झारखंड के 26000 कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस के एक सांसद के घर से 300 करोड़ कैश मिलता है। एक मंत्री के पीए के घर ये 30 करोड़ कैश मिलता है। कांग्रेस पार्टी जवाब दे कि ये पैसा किसका है? कांग्रेस ऐसे भ्रष्टाचारियों को लेकर चलती है और झामुमाे भी उनके साथ है। झामुमो सरकार घपले घोटालों की सरकार है।

          शाह ने कहा कि 1000 करोड़ का मनरेगा घोटाला, 300 करोड़ का जमीन घोटाला, सेना की जमीन का घोटाला, 1000 करोड़ का खनन घोटाला, 40 करोड़ का शराब घोटाला, हजारों करोड़ों का ट्रांसफर पोस्टिंग का घोटाला इस सरकार के कार्यकाल में हुआ है। यह घोटाला और वादाखिलाफी करने वाली सरकार है। भारतीय जनता पार्टी वादाखिलाफी की एक लिस्ट लेकर राज्य की जनता के सामने जाने वाली है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि इस राज्य सरकार की वादाखिलाफी की लिस्ट और भाजपा के विकास कार्यों की सूची लेकर झारखंड के घर-घर में दस्तक देकर पार्टी के पक्ष में समर्थन जुटाएं।

          लैंड जिहाद और लव जिहाद कर भूमि का संतुलन बिगाड़ दिया

          शाह ने कहा कि एक आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आदिवासियों की चिंता करने की बजाय आदिवासियों के क्षेत्र में लैंड जिहाद और लव जिहाद कर भूमि का संतुलन भी बिगाड़ रहे हैं और जनसंख्या का संतुलन भी। हजारों घुसपैठिए आदिवासी बच्चियों के साथ शादी करते हैं, सर्टिफिकेट प्राप्त करते हैं, भूमि खरीदते हैं। अभी आदिवासियों की जनसंख्या घटी है। आने वाले दिनों में आदिवासियों की जनसंख्या और घटने वाली है। आदिवासियों की जनसंख्या केवल झारखंड में कम हो रही है। आप भाजपा की सरकार बना दो, हम जनसंख्या के मामले में एक श्वेत पत्र लाकर आदिवासी भाइयों के मामले में भूमि, जनसंख्या और आरक्षण तीनों सुरक्षित करने का काम करेंगे।

          झारखंड में घुसपैठिये यहां के युवाओं की नौकरियां हड़प रहे

          शाह ने कहा कि जिस प्रकार झारखंड में घुसपैठ हो रही है, यह यहां के युवाओं की नौकरियों को खा रही है। घुसपैठिए नौकरियों को प्राप्त कर रहे हैं और हेमंत सोरेन आंख मूंदकर वोट बैंक बढ़ाने में लगे हैं। हेमंत सोरेन के आदिवासी कल्याण का मतलब है अपने परिवार का कल्याण। शाह ने कहा कि हेमंत ने आदिवासियों का कल्याण नहीं किया परंतु भाजपा ने इस दिशा में कई उल्लेखनीय कार्य किया है। सबसे पहला आदिवासी मुख्यमंत्री भाजपा ने बाबूलाल को बनाने का काम किया। सबसे पहले आदिवासी राष्ट्रपति बनाने का काम किया तो इसी संथाल से भाजपा ने किया। संथाली भाषा को आठवीं अनुसूची में अटल बिहारी वाजपेयी ने डाला और उन्होंने ही आदिवासी कल्याण मंत्रालय बनाया। हर स्टेशन पर संथाली में घोषणा करवाने का काम नरेन्द्र मोदी ने किया।

          2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी

          उन्होंने कहा कि झारखंड के हर बूथ से कार्यकर्ता आए हैं। मैं आप सभी का हृदय से अभिनंदन करता हूं। आपकी ताकत से ही झारखंड में भाजपा 9 सीटें जीती है। मैं झारखंड की जनता काे भी प्रणाम करता हूं, आभार जताता हूं। 2014 हो, 2019 हो या 2024 हो, मोदी के नेतृत्व में आपने हमेशा हमारी झोली कमल से भर दी है। झारखंड में 81 में से 52 सीटों पर लोकसभा में भाजपा को बढ़त मिली है, जो बताता है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार प्रचंड बहुमत के साथ बनेगी। मैं आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों के साथ समस्त झारखंड की जनता के लिए अपील करने आया हूं कि इस घोटालेबाज प्रदेश सरकार को उखाड़ कर मोदी के नेतृत्व में कमल के फूल की सरकार बनाइए। उन्होंने झामुमो-कांग्रेस गठबंधन को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि वे लोग लिखकर रख लें 2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है।

          बिरसा मुंडा के पैतृक गांव जाने वाले मोदी पहले प्रधानमंत्री बने

          शाह ने कहा कि भाजपा कोई चुनाव जीतती है तो उसका कारण बूथ का कार्यकर्ता होता है, जो 24 घंटे सजग रहता है। मैं आपको भरोसा देने आया हूं, चाहे मोदी सरकार हो, बाबूलाल मरांडी की सरकार हो, अर्जुन मुंडा की सरकार हो या फिर रघुवर दास की सरकार हो, भाजपा सरकार ने कुछ ऐसा नहीं किया, जिससे आपको (भाजपा कार्यकर्ता) सिर झुकाना पड़े। भाजपा सरकार ने ऐसा शासन किया है, जिससे आप (भाजपा कार्यकर्ता) जनता के बीच शान से सिर उठा कर जा पाएं। उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस के 10 वर्ष के शासन में झारखंड के विकास के लिए मात्र 84000 करोड़ दिये गये और मोदी ने 3 लाख 84 हजार करोड़ रुपये झारखंड के विकास के लिए दिए। प्रधानमंत्री ने झारखंड के लिए 18000 करोड़ रेलवे, 1000 करोड़ एयरपोर्ट के लिए दिया, एम्स दिया। बिरसा मुंडा के पैतृक गांव जाने वाले मोदी पहले प्रधानमंत्री बने।

          अमित शाह ने कहा कि लोकतंत्र में कई लोगों में विजय के बाद अहंकार आता है। झारखंड में भी ऐसे लोग सत्ता में बैठे हैं परंतु पराजय के बाद अहंकार आया है, ऐसा मैं पहली बार देख रहा हूं। देश में सरकार भाजपा की बनी, चुनाव भाजपा जीती और अहंकार कांग्रेस पार्टी को आया। संसद में राहुल गांधी का कार्यकलाप देश की जनता ने देखा है। इतना अहंकार दो तिहाई बहुमत के बाद भी कोई नहीं पालता है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Amit Shah Jharkhand JMM and Congress
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, कोडरमा समेत 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

          June 12, 2026

          लातेहार में जमीन विवाद ने ली जान, बड़े भाई की ह/त्या,टांगी से हमला: पत्नी और भतीजा गंभीर, आरोपी फरार

          June 12, 2026

          मुजफ्फरपुर में 4 हजार डायजेपाम इंजेक्शन जब्त, नेपाल तस्करी नेटवर्क का खुलासा

          June 12, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, कोडरमा समेत 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

          लातेहार में जमीन विवाद ने ली जान, बड़े भाई की ह/त्या,टांगी से हमला: पत्नी और भतीजा गंभीर, आरोपी फरार

          मुजफ्फरपुर में 4 हजार डायजेपाम इंजेक्शन जब्त, नेपाल तस्करी नेटवर्क का खुलासा

          बिहार में भीषण सड़क हादसा : बेगुसराय में खड़े ट्रक से टकराई कार, तीन थानाध्यक्ष और चालक की मौत

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.