Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 March 2026 || 21:51
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Khunti: कांग्रेस और झामुमो को झारखंड से विदा करना है और भाजपा के नेतृत्व में नया झारखंड बनाना है-हिमंत विस्वा सरमा
    Headline

    Khunti: कांग्रेस और झामुमो को झारखंड से विदा करना है और भाजपा के नेतृत्व में नया झारखंड बनाना है-हिमंत विस्वा सरमा

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 16, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Khunti : असम के मुख्यमंत्री और विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के झारखंड सह प्रभारी हिमंत विस्वा सरमा ने कहा कि देश में ऐसा कानून बनना चाहिए, जिससे घुसपैठिए आदिवासियों की बेटियों से शादी न कर सकें। बांग्लादेशी घुसपैठिए आदिवासियों की बेटियों से शादी कर उनकी जमीन हड़प रहे हैं। हमें इसे मुस्लिमों का जमाई टोला नहीं बनाना है। वे मंगलवार को तोरपा में भाजपा के कार्यकर्ता सम्मान सह विजय संकल्प सभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

    राज्य की हेमंत सरकार पर तीखा हमला करते हुए हिमंत विस्व सरमा ने कहा कि अपने पांच साल के कार्यकाल में राज्य सरकार अपना एक भी वादा पूरा नहीं कर सकी। उन्होंन कहा कि हेमंत ने विधानसभा चुनाव के समय जो वादा किया, सब भूल गये। हेमंत सोरेन ने कहा था कि पांच लाख युवाओं को नौकरी देंगे लेकिन एक लाख को भी नौकरी नहीं मिली। उन्होंने कहा, मेरा चैलेंज है कि आप फिर सीएम बन गये हैं, अब दो महीने का समय है, आप अभी भी जो दे सकते हैं, झारखंड की जनता को दे दीजिये। हिमंत विश्व सरमा ने कहा कि झारखंड का गणित उल्टा है। लोकसभा चुनाव में हमने 14 में नौ सीटों पर जीत हासिल की और कांग्रेस-झामुमो को पांच सीटें मिली, फिर भी वे जीत ये और भाजपा हार गई। लगता है झारखंड में नौ से बड़ा पांच होता है।

    असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में झारखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चमत्कार दिखा दिया है। नौ सीटें दिलाकर मोदी को पीएम बनाया। देश में माहौल ऐसा है कि 240 सीटें भाजपा को मिली और कांग्रेस को मात्र 99 सीटों पर जीत मिली लेकिन कांग्रेस ऐसी खुशी मना रही है जैसे 100 सीटों में कांग्रेस ने 99 सीटें जीत ली हो। सरमा ने कहा, अरे राहुल बाबा 542 में आपको 99 सीटें मिली हैं, सौ में नहीं। उन्होंने कहा कि राहुल बाबा का ज्ञान शुरुआत से कम था, आगे भी कम रहेगा। राहुल बाबा कहते है 240 लेकर हार गये और 99 लेकर जीत गये।

    सरमा ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू के बाद नरेन्द्र मोदी ही लगाार तीसरी बार पीएम बने हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का जोश बरकरार रहना चाहिए। कांग्रेस और झामुमो को झारखंड से विदा करना है और भाजपा के नेतृत्व में नया झारखंड बनाना है। हेमंत सोरेन पर कटाक्ष करते हुए हिमंत ने कहा, हेमंत जेल गये। कोई स्वतंत्रता आंदोलन करके जेल नहीं गये। वो भ्रष्टाचार करके जेल गये। चम्पाई सोरेन की तारीफ करते हुए सरमा ने कहा कि चम्पाई सोरेन सरकार ने कोई भ्रष्टाचार नहीं किया था। सोरेन का लगा कि चम्पाई सीएम रहेंगे, तो दलाली नहीं चलेगी। इसलिए चम्पाई को कुर्सी से हटा कर खुद सीएम बन गये।

    सरमा ने कहा कि हेमंत सरकार ने लोगों के साथ धोखा किया। लगता है कि यह सरकार सिर्फ बालू की तस्करी के लिए बनी है। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति काफी खराब है। यह बात हाई कोर्ट भी कहा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी आदिवासी के घर नहीं, आलमगीर आलम के घर से 35 करोड़ रुपये बरामद होते हैं। आदिवासी तो हर दिन जीने का संग्राम कर रहा है। आलमगीर आलम घुसपैठियों का सरदार है। साथ ही कहा कि कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य के यहां से 300 करोड़ रुपये बरामद होते हैं, यह पैसा आम जनता का है।

    खटाखट बाली मशीन लगा दीजिए राहुल बाबा

    हिमंत ने कहा कि राहुल बाबा ने बोला था कि खटाखट पैसा आयेगा। ये खटाखट की मशीन कहां गायब हो गई। कृपाकर खटाखट की मशीन जल्दी लगा दीजिए। सरमा ने कहा कि राहुल भी झूठ बोलते हैं। हेमंत सोरेन भी झूठ बोलते हैं। इसलिए दोनों में दोस्ती है। उन्होंने कहा कि झामुमो का घोषणा पत्र पढ़ने से तो ऐसा लगता है कि झामुमो की सरकार आ जायेगी तो कोई तकलीफ में नहीं रहेगा लेकिन पांच साल में ऐसा नहीं हुआ। हिमंता सरमा ने कहा कि झारखंड से घुसपैठियों को भगाने और राज्य के सुनहरे भविष्य के लिए हेमंत सोरेन की सरकार को बदलकर भाजपा की सरकार को लाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव के बाद झारखंड में भाजपा का मुख्यमंत्री होगा।

    कार्यक्रम को विधायक कोचे मुंडा और राज्यसभा सदस्य आदित्य कुमार साहू ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन दीपक तिग्गा ने किया। इस मौके पर संतोष जायसवाल, बिनोद भगत, शशांक राय, सत्यनारायण सिंह, केएस बेहरा, रेड़ा मुंडा, दुलार मुंडा, कामेश्वर सिंह, रामध्यान सिंह, ओमीन सिंह, निखिल कंडुलना, गंदौरी गुड़िया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    chief minister of assam Himanta Biswa Sarma tribals
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    March 11, 2026

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.