Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 8 July 2026 || 18:25
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Saharsa: लक्ष्मी झा ने मलेशिया की सबसे लंबी चोटी माउंट किनाबालु पर फहराया तिरंगा, पहली महिला भारतीय बनी
          Headline

          Saharsa: लक्ष्मी झा ने मलेशिया की सबसे लंबी चोटी माउंट किनाबालु पर फहराया तिरंगा, पहली महिला भारतीय बनी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 11, 2024No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Saharsa:   जिले के कहरा प्रखंड स्थित बनगांव ग्राम की बेटी लक्ष्मी झा ने मलेशिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट किनाबालु पर तिरंगा फहरा कर इतिहास रच दिया है। इस चोटी पर तिरंगा फहराने वाली लक्ष्मी पहली भारतीय महिला हैं। लक्ष्मी के इस साहसिक कार्य से सहरसा का नाम देश विदेश में ऊंचा हुआ है।

          अपने इस अभियान को लेकर लक्ष्मी झा ने बताया कि उसने 4 जुलाई को दिल्ली से फ्लाइट लेकर चेन्नई पहुंची थी। चेन्नई से फिर रात दस बजे फ्लाइट लेकर 5 जुलाई को सुबह पांच बजे मलेशिया एयरपोर्ट पहुंची थी। उसी दिन यहां से शाम छह बजे डोमेस्टिक फ्लाइट से कोटा किनाबालु शाम आठ बजे पहुंच गई थी।

          लक्ष्मी ने बताया कि यहां दो दिन रेस्ट लेने के बाद 8 जुलाई को सुबह दस बजे उसने माउंट किनाबालु की चढ़ाई शुरू की दी और शाम चार बजे तक वह बेस कैंप पहुंच गई। यहां से 9 जुलाई को सुबह तीन बजे से माउंट किनाबालु की चढ़ाई का अंतिम चरण शुरू किया और छह बजकर 40 मिनट पर वह चोटी पर पहुंच गई और वहां तिरंगा फहराया।

          लक्ष्मी ने बताया कि माउंट पर चढ़ाई के दौरान बहुत सारी मुश्किलें आईं और बारिश होने के साथ ही मौसम भी बहुत खराब था। चढ़ाई दौरान मेरे घुटनों में चोट भी आई है। लक्ष्मी ने अपनी सफलता के लिए पूर्व राज्यसभा सदस्य आरके सिन्हा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हीं के प्रोत्साहन और मदद की बदौलत आज मैं मांउट किनाबालु जैसी लंबी चोटी पर चढ़ने में सफल हो सकी हूं।

          लक्ष्मी के इस सफलता पर आजाद युवा विचार मंच के शैलेश कुमार झा, अशोक झा लाल, संजीव कुमार झा, प्रणव प्रेम, नीतीश कुमार, सूर्य प्रकाश झा, शिशिर कुमार बौआ, श्यामल ठाकुर, नितेश कुमार, विकास भारती, अंकुश वत्स ने हर्ष व्यक्त किया। उन्हाेंने कहा कि लक्ष्मी की सफलता हम सभी के लिए गर्व की बात है।एक बहन ने सहरसा जिले का नाम पूरे भारत में रौशन कर रही है।

          उल्लेखनीय है कि माउंट किनाबालु बोर्नियो और मलेशिया का सबसे ऊंचा पर्वत है, जिसकी ऊंचाई 4,095 मीटर (13,435 फीट) है। यह चाेटी पृथ्वी पर एक द्वीप की तीसरी सबसे ऊंची चोटी, दक्षिण पूर्व एशिया की 28वीं सबसे ऊंची चोटी और दुनिया की 20वीं सबसे प्रमुख चाेटी है। लक्ष्मी इंडिया की पहली बेटी है, जिन्होंने माउंट किनाबालु पर चढ़ाई कर सहरसा का नाम देश एवं विदेश में ऊंचा किया है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          malaysia Mount Kinabalu the highest peak tricolor
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          डबल मर्डर से दहला समस्तीपुर, कुख्यात प्रभात चौधरी और उसके साथी की गोली मारकर ह/त्या, घटना गैंगवार या शराब कारोबार की रंजिश तलाशने में जूटी पुलिस

          July 8, 2026

          बांकीपुर सीट पर भाजपा का युवा चेहरा, अभिषेक कुमार बंटी को मिला टिकट

          July 7, 2026

          मुजफ्फरपुर में किराना दुकान से बरामद हुई 4 किलो चरस, राशन की आड़ में चल रहा था अवैध कारोबार

          July 7, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          डबल मर्डर से दहला समस्तीपुर, कुख्यात प्रभात चौधरी और उसके साथी की गोली मारकर ह/त्या, घटना गैंगवार या शराब कारोबार की रंजिश तलाशने में जूटी पुलिस

          बांकीपुर सीट पर भाजपा का युवा चेहरा, अभिषेक कुमार बंटी को मिला टिकट

          मुजफ्फरपुर में किराना दुकान से बरामद हुई 4 किलो चरस, राशन की आड़ में चल रहा था अवैध कारोबार

          कटिहार डीएम ने स्कूल में बच्चों के साथ खाया मिड-डे मील, शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

          भागलपुर में पत्नी और कथित प्रेमिका के बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, जमकर हुई मारपीट

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.