Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 28 April 2026 || 11:32
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: ग्रामीण विकास मंत्री ने की विभाग की फ्लैगशिप योजनाओं एवम् नीतियों और कार्यक्रमों की समीक्षा , दिए कई अहम निदेश
          Headline

          Ranchi: ग्रामीण विकास मंत्री ने की विभाग की फ्लैगशिप योजनाओं एवम् नीतियों और कार्यक्रमों की समीक्षा , दिए कई अहम निदेश

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 10, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं गति, समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को मिले योजनाओं का लाभ 

          Ranchi: ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री इरफान अंसारी ने  विभागीय अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर ग्रामीणों को योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचाने हेतु संबंधित योजनाओं पर तेज गति से कार्य करने का निदेश दिया। मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि विकास की गति तेज करने में आपका अहम रोल है। ऐसे में विभाग इस बात का विशेष ख्याल रखें कि योजनाएं तय समय सीमा में पूरी हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का निदेश है कि समाज के अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुँचे। इसलिए हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए कि लोगों को योजनाओं का लाभ ससमय मिले।

          अबुआ आवास योजना में लाभुकों को निर्माण सामग्री उपलब्ध कराने की करें पहल

          मंत्री इरफ़ान अंसारी ने अबुआ आवास योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि इस योजना के लाभुक गरीब और जरूरतमंद होते हैं । ऐसे में न्यूनतम दर पर उन्हें आवास निर्माण के लिए बालू जैसी निर्माण सामग्री उपलब्ध कराने की पहल करें। उन्होंने अबुआ आवास योजना के तहत पहले चरण में स्वीकृत किए गए 2 लाख आवास और इसकी पहली क़िस्त की राशि जारी होने के उपरांत आवास निर्माण के प्रगति की जानकारी ली और इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि लाभुकों के चयन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता रखें।

          योजनाओं के क्रियान्वयन में लायें तेजी

          ग्रामीण विकास मंत्री इरफ़ान अंसारी ने निदेश दिया कि बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत पौधे लगाने के साथ उसके रख- रखाव एवं संरक्षण की पूरी व्यवस्था करें। बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना के तहत इस वर्ष नवंबर के पहले तक एक लाख कूपों का निर्माण पूर्ण करें। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत अपूर्ण और लंबित आवासों का निर्माण कर जल्द से जल्द पूरा करें।जेएसएलपीएस से जुड़ी सखी मंडलों और उससे संबंधित महिलाओं को मोबिलाइजेशन करें।

          15वें वित्त आयोग की राशि का व्यय शत प्रतिशत सुनिश्चित करें

          मंत्री इरफ़ान अंसारी ने पंचायती राज विभाग की समीक्षा करते हुए निदेश दिया कि राज्य के सभी पंचायत सचिवालयों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं। बिजली, इंटरनेट, सोलर पैनल, कम्प्यूटर सेट एवं प्रज्ञा केंद्र स्थापित हो यह सुनिश्चित करें। राज्य के सभी पंचायतों में अपना पंचायत भवन होनी चाहिए। सभी पंचायत सचिवालयों तक पहुंच पथ हो यह भी सुनिश्चित करें। सभी पंचायत सचिवालय पूर्णतः क्रियाशील हो, यह सुनिश्चित करें । 15वें वित्त आयोग की राशि का व्यय शत प्रतिशत हो, इस निमित्त 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत सभी योजनाओं का संचालन ससमय पूरा करें। 15वें वित्त आयोग के तहत होने वाले कार्यों में तेजी लाएं।

          बैठक में पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव विनय चौबे, ग्रामीण विकास सचिव के० श्रीनिवासन, मनरेगा आयुक्त श्रीमती राजेश्वरी बी, सीईओ जेएसएलपीएस संदीप सिंह, अपर सचिव श्रीमती शैलप्रभा कुजूर, संयुक्त सचिव श्री अवध प्रसाद, अरुण कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Departmental Officers Irfan Ansari Minister of Rural Development
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बंगाल चुनाव के अंतिम दिन पीएम मोदी का वादा—भर्ती, रोजगार और विकास पर जोर

          April 27, 2026

          प्रचार के अंतिम दिन Mamata Banerjee का कोलकाता में मेगा रोड शो, पांच सीटों से गुजरी रैली

          April 27, 2026

          बोकारो ट्रेजरी घोटाला: फर्जी वेतन निकासी में CID की बड़ी कार्रवाई: एसपी ऑफिस के अकाउंट सेक्शन में तैनात होमगार्ड जवान गिरफ्तार,1 करोड़ से ज्यादा ट्रांजेक्शन का खुलासा

          April 27, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बंगाल चुनाव के अंतिम दिन पीएम मोदी का वादा—भर्ती, रोजगार और विकास पर जोर

          प्रचार के अंतिम दिन Mamata Banerjee का कोलकाता में मेगा रोड शो, पांच सीटों से गुजरी रैली

          बंगाल चुनाव: दूसरे चरण का प्रचार खत्म, 29 अप्रैल को वोटिंग,142 सीटों पर मतदान, 3.21 करोड़ मतदाता तय करेंगे बंगाल का भविष्य

          बोकारो ट्रेजरी घोटाला: फर्जी वेतन निकासी में CID की बड़ी कार्रवाई: एसपी ऑफिस के अकाउंट सेक्शन में तैनात होमगार्ड जवान गिरफ्तार,1 करोड़ से ज्यादा ट्रांजेक्शन का खुलासा

          सोशल मीडिया से शुरू हुआ प्यार, फिलिपींस की लड़की बनी भागलपुर की बहू,हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.