Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 29 July 2026 || 08:40
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Araria: बिहार में रेलवे ट्रैक व पुल की चोरी के बाद अब अररिया में पीसीसी सड़क की हुई चोरी
          Headline

          Araria: बिहार में रेलवे ट्रैक व पुल की चोरी के बाद अब अररिया में पीसीसी सड़क की हुई चोरी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 2, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Araria:  ई बिहार है भईया! यहाँ सबकुछ गजबे है ,आपने बिहार में रेलवे ट्रैक व पुल की चोरी सुनी ही होगी अब ऐसा ही एक मामला अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र की भंगही पंचायत के हनुमान नगर वार्ड एक से सामने आयी है। बताया जा रहा है की पांच लाख 26 हजार रुपये की लागत से पंचम वित्त आयोग योजना से बनी पीसीसी ढलाई सड़क की चोरी हो जाने से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। बताया जा रहा है की सरकार के फाइल में पंचम वित्त आयोग योजना से ये कागजों पर सड़क बन चुकी है।

          इस मामले में बताया जा रहा है की सड़क के लिए सरकार द्वारा आवंटित 5 लाख 26 हजार रुपयै की राशि में से 4 लाख 57 हजार 500 रुपये की निकासी हो चुकी है। स्थानीय ग्रामीण और पंचायत के वर्तमान मुखिया मनोरंजन कुमार मंडल ने बताया कि चोरों ने बड़ी ही चालाकी से पंचम वित्त आयोग योजना के तहत बनी पीसीसी सड़क को गायब कर दिया है। गायब सड़क का सुराग अब सिर्फ पंचम वित्त आयोग योजना की वेबसाइट और जिस जगह से सड़क चोरी हुई है, वहां की स्थल जांच पर ही मिल पा रहा है। अब इस गांव के लोग और पंचायत के वर्तमान मुखिया मनोरंजन मंडल गायब पीसीसी सड़क को खोजने के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराने में जुटे हुए हैं।

          अररिया के नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भंगही पंचायत के हनुमान नगर में विकास को गति देने और गांव तक पहुंचाने के लिए पंचम वित्त आयोग योजना से पिच रोड से महेंद्र यादव के घर तक पीसीसी ढलाई सड़क का निर्माण होना था।  साल 2019- 2020 में सरकार की ओर से पंचम वित्त आयोग योजना से सड़क का आवंटन कर दिया गया, लेकिन गांव वालों को इन बातों की भनक तक नहीं लगी और गांव वाले सोचते रहे कि अब सड़क बनेगी, लेकिन जब वर्तमान मुखिया मनोरंजन मंडल और स्थानीय ग्रामीणों को यह जानकारी मिली कि साल 2019- 2020 में सरकार की ओर से पंचम वित्त आयोग योजना से सड़क का आवंटन कर दिया गया है।

          कागजों पर सड़क बनाकर तैयार भी हो गई है। साथ ही राशि का भी उठाव कर लिया गया है तो पंचायत के मुखिया सहित ग्रामीण भौचक रह गये। सड़क नहीं बनने पर गांव वालों का गुस्सा फूट पड़ा है वही, अब इस गांव के लोग अब सड़क को लेकर आंदोलन की तैयारी में जुट गये हैं।  वहीं वर्तमान मुखिया मनोरंजन मंडल ने इसे बड़ी लापरवाही व सरकारी राशि का गबन बताकर डीएम सहित संबंधित विभाग के अधिकारियों से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

          इस मामले के संदर्भ में पंचायती राज पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि भंगही पंचायत में एक सड़क में अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है. जो की 2019-2020 का मामला है. इसमें तत्कालीन पंचायत सचिव उसमें अभिकर्ता थे. 5 लाख 26 हजार रुपये का स्कीम था. इसमें रुपये की निकासी कर ली गयी है और कार्य पूरा नहीं हुआ है. आधा अधूरा कार्य कर फाइनल कर दिया गया था. प्रथम दृष्टया मामले में जो साक्ष्य सामने आया है. अभिलेख का अवलोकन किया जा रहा है और जो भी दोषी होंगे उसपर कार्रवाई की जायेगी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Fifth Finance Commission PCC Road Theft
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.