Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 25 July 2026 || 01:56
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: भगवान जगन्नाथ 22 जून को करेंगे सहस्त्र धारा स्नान, 14 दिनों तक नहीं देंगे दर्शन
          Headline

          Ranchi: भगवान जगन्नाथ 22 जून को करेंगे सहस्त्र धारा स्नान, 14 दिनों तक नहीं देंगे दर्शन

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 20, 2024No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi:  भगवान जगन्नाथ भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा संग महास्रान और श्रृंगार कर 15 दिनों के लिए एकांतवास में जायेंगे। ज्येष्ठ पूर्णिमा 22 जून को प्रसिद्ध जगन्नाथपुर मंदिर में नेम-निष्ठा से स्नान यात्रा अनुष्ठान कराया जायेगा। मंदिर के पुजारी कौस्तुभ मिश्रा ने बताया कि दिन के डेढ़ बजे से अनुष्ठान शुरू होगा।

          मंदिर के पुरोहित वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान को 108 कलश में रखे वनौषधि और सुगंधित जल से स्नान करायेंगे। श्रृंगार-पूजन कर 108 दीपों से आरती उतारी जायेगी। ढाई बजे परंपरानुसार आदिवासी पाहन और श्रद्धालु भी दूध, जल और सुगंधित द्रव्य आदि से प्रभु को स्नान करायेंगे। इसके बाद विग्रहों का स्पर्श दर्शन कर मंगल कामनाएं की जायेगी। फिर विग्रहों को पुजारी गर्भ गृह में ले जायेंगे। उन्होंने बताया कि प्रभु गर्भगृह में छह जुलाई तक रहेंगे। दर्शन सुलभ नहीं होगा। दर्शनार्थी श्रीगणेश, श्रीकृष्ण रूप का दर्शन और पूजन कर सकेंगे। प्रभु की सांकेतिक पूजा होगी। गर्भगृह में विग्रहों का रंग-रोगण किया जायेगा।

          छह को नेत्रदान,रथ यात्रा सात जुलाई को

          आषाढ़ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा छह जुलाई को जगन्नाथ स्वामी का एकांतवास समाप्त होगा। मंदिर के गर्भगृह से बाहर आने के बाद भगवान का नेत्रदान किया जायेगा। साथ ही भगवान सर्वदर्शन शुलभ हो जायेंगे। कौस्तुभ ने बताया कि नेत्रदान अनुष्ठान शाम साढ़े चार बजे से शुरू होगा। सात जुलाई को रथ यात्रा निकाली जायेगी।

          बीमार होंगे भगवान, चलेगा उपचार

          मान्यतानुसार भगवान स्नान करने से बीमार पड़ जाते हैं। ऐसे में उनका उपचार किया जाता है। पुजारी के द्वारा खास काढ़ा बनाकर पिलाया जाता है। इसमें सोठ, पिंपली, दाल चीनी, गुल मिर्च से बनाया हुआ काढ़ा भगवान श्री जगन्नाथ को पिलाया जाता है।

          नौ दिनों तक गुलजार रहेगा मेला

          रथ यात्रा मेला नौ दिनों तक गुलजार रहेगा. भक्त भक्ति आनंद के साथ मेले का भी लुफ्त उठायेंगे। तरह-तरह के झूले, नाटक-नवटंकी वालों के साथ खाने-पीने का स्टॉल सब को लुभायेगा। पारंपरिक साजो समानों की जमकर बिक्री होगी। पशु-पक्षी और ढोल-नगाड़ा से लेकर खेती-गृहस्थी तक का साजो-सामान भी मिलेगा। इस तरह का बाजार सिर्फ रथ यात्रा मेले के दौरान ही लगाया जाता है। यही कारण है कि नौ दिनों तक मेला में भारी भीड़ रहती है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Lord Jagannath Rath Yatra Fair
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.