Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 12 March 2026 || 01:29
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Ranchi: झारखंड में 22 जून को मानसून की इंट्री, तेज हवाओं के साथ वर्षा-वज्रपात का अलर्ट
    Headline

    Ranchi: झारखंड में 22 जून को मानसून की इंट्री, तेज हवाओं के साथ वर्षा-वज्रपात का अलर्ट

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ranchi:   भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए अच्छी खबर है। राज्य का मौसम करवट ले रहा है। राज्य में 22 जून को मानसून की इंट्री होने की संभावना है। ऐसे में लंबे समय से गर्मी का आलम झेल रहे राज्यवासियों को गर्मी से राहत मिलने वाली है।मानसून के झारखंड में प्रवेश करने से पहले ही मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कुछ जिलों में बारिश-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही उत्तर पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्वी भागों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बुधवार को बताया कि गुरुवार को झारखंड में कुछ जगहों पर गरज और तेज हवाओं के साथ वज्रपात हो सकता है। इस दौरान वर्षा भी होगी। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। राज्य के उत्तर पूर्वी एवं दक्षिण पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

    रांची में भी गुरुवार को बादल छाए रहेंगे। एक से दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है।अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की उम्मीद है। पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा जिले को भी लू यानी हीट वेव से राहत मिल सकती है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने वर्षा-वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। यहां 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकतीं हैं। कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकता है।

    इसके बाद 23 जून तक झारखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश होती रहेगी। 21 जून को उत्तर-पूर्वी भागों में, तो 23 जून को उत्तर पूर्वी, दक्षिण पश्चिमी और उससे सटे इलाकों में भारी वर्षा होने की संभावना है। 22 जून को कुछ जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। कुछ जगहों पर वज्रपात हो सकता है। इस दौरान लोग सावधान रहें। किसान खेतों की ओर न जाएं। पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें।

    आनंद ने बताया कि अगले दो दिन के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी। उच्चतम पारा दो से तीन डिग्री सेंटीग्रेड तक घट जाएगा। इसके बाद तीन दिन तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इस समय झारखंड के 14 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेंटीग्रेड या उससे अधिक है। 20 जून से 24 जून तक झारखंड के सभी जिलों के लिए वर्षा-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Jharkhand Monsoon weather station
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    March 11, 2026

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.