Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 7 November 2026 || 06:03
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: पुरी की तर्ज पर भगवान जगन्नाथ का भव्य रथ हुआ तैयार, सात जुलाई को भगवान जाएंगे मौसी के घर
          Headline

          Ranchi: पुरी की तर्ज पर भगवान जगन्नाथ का भव्य रथ हुआ तैयार, सात जुलाई को भगवान जाएंगे मौसी के घर

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 19, 2024No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Ranchi: राजधानी रांची में भगवान जगन्नाथ के भव्य रथ को लगभग तैयार कर लिया गया है। सात जुलाई को भगवान जगन्नाथ अपने भव्य रथ पर अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ अपनी मौसी के घर जाएंगे।

          भगवान जगन्नाथ के लिए इस वर्ष भी भव्य रथ तैयार किया जा रहा है। ओडिशा से आए कारीगर दिन-रात मेहनत करके रथ को तैयार कर चुके हैं, अब सिर्फ रथ की सजावट बाकी है। मंदिर कमेटी के सदस्य ठाकुर सुधांशु सहदेव ने बताया कि भगवान जगन्नाथ के रथ को तैयार करने के लिए विशेष रूप से हर वर्ष पूरी से कारीगर आते हैं। पिछले एक महीने से पुरी से आए कारीगर अपने अथक मेहनत से रथ को तैयार कर चुके हैं। अब केवल रात में रंग रोगन बाकी है, जिसे अगले हफ्ते तक पूरा कर लिया जाएगा। भगवान जगन्नाथ के रथ को तैयार करने में 35 से 40 लाख रुपये का खर्च आया है।

          रांची के जगन्नाथपुर में पुरी की तर्ज पर वर्षों से रथयात्रा निकाली जाती है। मंदिर ट्रस्ट के लोग बताते हैं कि रांची में जगन्नाथपुर मंदिर से 300 वर्षों से रथ यात्रा निकाली जा रही है। इस वर्ष सात जुलाई को भगवान जगन्नाथ अपनी बहन और भाई के साथ रथ पर सवार होकर अपनी मौसी के घर जाएंगे। रथ यात्रा के दौरान जगन्नाथपुर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ते है। पूरे जगन्नाथपुर क्षेत्र में भव्य मेले का आयोजन किया जाता है।

          इस साल सात से 17 जुलाई तक ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ मेले का आयोजन होना है। जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति रांची के प्रतिनिधियों के साथ मेले के बेहतर आयोजन के प्रस्ताव पर उपायुक्त ने कई निर्देश जारी किये। मेले से संबंधित निविदा की सूचना जारी करने को लेकर उपायुक्त ने निर्देश दिये। मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के तहत सीसीटीवी लगाने, मंदिर के आसपास लाइट की व्यवस्था, रथ एवं मंदिर में दो-दो पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिये गये। डीसी ने कहा कि जगन्नाथपुर रथ मेले के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति रांची के साथ हमेशा खड़ा रहा है। मेले का आयोजन भव्य तरीके से संपन्न हो, इसकी सारी व्यवस्था की जायेगी।

          Lord Jagannath Puri Rath Festival
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          दिवाली पर सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, इन मंत्रों का करें जाप

          November 6, 2026

          निशा भगत की मौत के बाद आखिरी फेस/बुक लाइव चर्चा में, सरकार और प्रशासन पर लगाए थे गंभीर आरोप

          November 6, 2026

          तिलैया में कोचिंग जाने निकलीं दो नाबालिग चचेरी बहनें लापता, परिजनों ने थाने में दी शिकायत, पुलिस को मिला अहम सुराग

          November 6, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          दिवाली पर सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, इन मंत्रों का करें जाप

          निशा भगत की मौत के बाद आखिरी फेस/बुक लाइव चर्चा में, सरकार और प्रशासन पर लगाए थे गंभीर आरोप

          तिलैया में कोचिंग जाने निकलीं दो नाबालिग चचेरी बहनें लापता, परिजनों ने थाने में दी शिकायत, पुलिस को मिला अहम सुराग

          रामगढ़ में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार; 20 चोरी की बाइक बरामद

          हजारीबाग में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, राहुल दुबे गिरोह का सदस्य अंशु दुबे घायल

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.