Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 27 July 2026 || 10:09
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Kuwait City : लेबर कैंप में भीषण आग, कई भारतीयों समेत 45 प्रवासी श्रमिकों की मौत
          Headline

          Kuwait City : लेबर कैंप में भीषण आग, कई भारतीयों समेत 45 प्रवासी श्रमिकों की मौत

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 12, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया

          Kuwait City :  दक्षिणी कुवैत के मंगफ शहर में बुधवार तड़के एक कंपनी के श्रमिक शिविर में भीषण आग लगने से 45 प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गई और कम से कम 50 लोग झुलस हो गए। अधिकतर भारतीयों में से कुछ की हालत गंभीर है, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बेहतर चिकित्सा मुहैया कराने के लिए आश्वस्त किया है।

          कुवैत के दक्षिणी अहमदी गवर्नरेट के मंगफ क्षेत्र में स्थित छह मंजिला इमारत की रसोई के अंदर बुधवार सुबह करीब 4:00 बजे आग लग गई। संदेह है कि चौकीदार के कमरे में रखे गैस सिलेंडर से लगी थी। आग लगने के समय एक ही कंपनी के शिविर में लगभग 160 कर्मचारी थे। अधिकारियों को सुबह करीब छह बजे आग लगने की सूचना दी गई, जब ज्यादातर लोग सो रहे थे।

          गृह मंत्री शेख फहद अल-यूसेफ अल-सबाह ने घटनास्थल का दौरा किया और इमारत के मालिक, चौकीदार और श्रमिकों के लिए जिम्मेदार कंपनी के मालिक को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। गृह मंत्री ने कुवैत नगर पालिका और मेनपॉवर के लिए सार्वजनिक प्राधिकरण को इसी तरह के उल्लंघनों के लिए तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसमें आवासीय भवनों में भीड़भाड़ रोकने और भविष्य की घटनाओं को रोकने के लिए सभी सुरक्षा आवश्यकताओं को सुनिश्चित करना शामिल है।

          मंगफ श्रमिक शिविर में हुई इस दर्दनाक घटना के मद्देनजर भारतीय दूतावास ने 965-65505246 पर एक आपातकालीन हेल्पलाइन शुरू की है। सभी संबंधित पक्षों से अनुरोध किया गया है कि वे किसी भी अपडेट के लिए इस हेल्पलाइन का उपयोग करें। कुवैत में भारतीय राजदूत डॉ. आदर्श स्वाइका ने घटनास्थल का दौरा करके पूर्ण सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की और कहा कि दूतावास हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

          भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, “कुवैत शहर में आग लगने की घटना की खबर से गहरा सदमा लगा है। बताया गया है कि 40 से अधिक मौतें हुई हैं और 50 से अधिक अस्पताल में भर्ती हैं। हमारे राजदूत शिविर में गए हैं। हम आगे की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। इस दुर्घटना में जिनकी दर्दनाक मौत हुई है, उन लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना। घायलों के जल्द और पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना करता हूं। हमारा दूतावास इस संबंध में सभी संबंधितों को पूरी सहायता प्रदान करेगा।”

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Fire Mangaf city Southern Kuwait
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.