रांची।
सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ला स्थित शिव मंदिर के पिलर से दुपट्टे के सहारे लटकी एक युवती का शव मिलने पर सनसनी फैल गई। शव शुक्रवार की सुबह मंदिर के पुजारी ने देखा। इस पर उसने शोर मचाकर स्थानीय लोगो को घटना की जानकारी दी। शिव मंदिर के सामने ही युवती का मोबाईल और स्कूटी भी बरामद किया गया है। सूचना पर सुखदेव नगर थाना के अधिकारी इंस्पेक्टर सुनील तिवारी और डीएसपी यशोधरा मौकेपर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मोबाईल खोलने का प्रयास किया गया पर सफलता नहीं मिली है। पुलिस के अनुसार स्कूटी रामरतन प्रसाद के नाम से निबंधित है युवती की पहचान गया निवासी मधु गुंजन के रूप में की गई है। वह कैजुअल के रूप में दूरदर्शन से जुड़ी थी। आर्टिस्ट भी थी। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम हेतु रिम्स भेजा है।

