Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 9 July 2026 || 19:24
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: डीजे संदीप हत्याकांड का मुख्य आरोपित बिहार के गया से गिरफ्तार, हथियार बरामद
          Headline

          Ranchi: डीजे संदीप हत्याकांड का मुख्य आरोपित बिहार के गया से गिरफ्तार, हथियार बरामद

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 27, 2024No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi:  शहर के चुटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक्सट्रीम स्पोर्ट्स बार में रविवार रात डीजे संदीप की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित अभिषेक सिंह उर्फ विक्की सिंह को बिहार के गया से गिरफ्तार किया है। उसके पास से हथियार और गोलियां बरामद की गयी हैं।

          अभिषेक के पास दो लाइेंससी हथियार है। उसका लाइसेंस असम के टेबू का है। अभिषेक रांची के सेल सिटी स्थित ई-नाइन/टू फ्लैट में रहता था। पुलिस उसके फ्लैट पर पहुंची तो ताला बंद था। पुलिस ने ताला तोड़कर पूरे घर की तलाशी ली है। घर से कई बैंक खातों के पासबुक, वाहन के कागजात सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। इसकी पुष्टि एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने सोमवार को की है।

          पुलिस ने सफेद रंग की ब्रेजा कार भी बरामद की है। इस कार पर (जेएच 01 डीएल-2400) वाला फर्जी नंबर प्लेट लगा हुआ था। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद भागते वक्त आरोपित की गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ था। सुबह करीब पांच बजे क्रेन की मदद से कार को गैरेज में पहुंचाया गया। यह कार कचहरी चौक के पास एक गैराज से बरामद हुई है। कार से चार कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस ने बार का एफएसएल टीम से जांच कराया है। साथ ही एक टीम को अभिषेक के लोकेशन के आधार पर तकनीकी शखा के सहयोग से बिहार के गया भेजा है, जहां से उसकी गिरफ्तारी हुई। पुलिस टीम आरोपित को लेकर वहां से निकल गई है।

          उल्लेखनीय है कि रांची के चुटिया स्थित एक्सट्रीम स्पोर्ट्स बार में रविवार रात एक बजकर 18 मिनट पर डीजे संदीप प्रमाणिक उर्फ सैंडी की रायफल से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। संदीप मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। उसके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। गोली मारने का आरोपित अभिषेक घटना को अंजाम देने के बाद लगभग 10 मिनट तक बार के नीचे रहा। इस दौरान उसने बार पर भी पांच गोली चलायी। इसके बाद वह फरार हो गया। सारी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गयी है। एक हाफ पैंट पहने व्यक्ति का चेहरा ढंका हुआ था। पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Extreme Sports Bar shootout
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          नवादा में फर्जी दस्तावेज से पुश्तैनी मकान पर उठा लिया 20 लाख का लोन, रिकवरी टीम के पहुॅचने के बाद हुआ खुलासा, मचा हड़कंप

          July 9, 2026

          बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार ने भरा नामांकन,एनडीए नेताओं ने दिखाई एकजुटता

          July 9, 2026

          आय से अधिक संपति के मामले में सिवान में पदस्थापित उत्पाद निरीक्षक के 5 ठिकानों पर ईओयू का छापा

          July 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          नवादा में फर्जी दस्तावेज से पुश्तैनी मकान पर उठा लिया 20 लाख का लोन, रिकवरी टीम के पहुॅचने के बाद हुआ खुलासा, मचा हड़कंप

          बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार ने भरा नामांकन,एनडीए नेताओं ने दिखाई एकजुटता

          आय से अधिक संपति के मामले में सिवान में पदस्थापित उत्पाद निरीक्षक के 5 ठिकानों पर ईओयू का छापा

          पांच माह से वेतन नहीं मिलने पर आर्थिक तंगी से परेशान होकर महिला होमगार्ड ने खाया जहर, अस्पताल में चल रहा इलाज

          जमशेदपुर DD Bar Murder: बार संचालक और भाजपा नेता नीरज सिंह समेत तीन आरोपितों को पुूलिस ने भेजा जेल, अबतक 12 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपित ने किया सरेंडर

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.