Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 8 September 2026 || 21:43
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Jehanabad: आईएनडीआई गठबंधन घोटालेबाजों का गठजोड़, आधे नेता जेल में तो आधे बेल पर : जेपी नड्डा
          Headline

          Jehanabad: आईएनडीआई गठबंधन घोटालेबाजों का गठजोड़, आधे नेता जेल में तो आधे बेल पर : जेपी नड्डा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 26, 2024Updated:May 26, 2024No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Jehanabad:  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को जहानाबाद में एनडीए प्रत्याशी चंदेश्वर चंद्रवंशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए राजद और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में देश में बहुत तरह के सकारात्मक परिवर्तन हुए हैं, जिसे आप सब भी महसूस कर रहे हैं।

          नड्डा ने कहा कि 10 साल पहले जाति, धर्म, तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति होती थी। आज मोदी के नेतृत्व में विकासवाद और रिपोर्ट कार्ड की राजनीति हो रही है। मोदी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का मंत्र दिया है। उन्होंने आईएनडीआई गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि आईएनडीआई गठबंधन के आधे नेता जेल में और बाकी बचे नेता बेल पर हैं। बिहार में लालू यादव ने चारा घोटाला किया। नौकरी के बदले जमीन घोटाला किया। बंगाल में टीएमसी मंत्री के घर से कैश बरामद हुआ। शिक्षक भर्ती घोटाला हुआ। बचे केजरीवाल तो उन्होंने शराब और दवा घोटाला कर बैठा।

          भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड में सरकार के मंत्री के पीएस के नौकर के घर से रुपये बरामद हुए। कांग्रेस ने चावल, चीनी, कोयला ओैर अगस्ता वेस्ट लैंड घोटाला के साथ टू जी तथा थ्री जी घोटाला किया। आईएनडीआई गठबंधन घोटालेबाजों का गठजोड़ है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी, लालू यादव, संजय सिंह, पी चिंदम्बर और उनके बेटे बेल पर हैं जबकि आम आदमी पार्टी और टीएमसी के नेता जेल में हैं।

          जेपी नड्डा ने कहा कि आईएनडीआई गठबंधन में परिवारवादियों का जमावड़ा है। ये सब दलितों और आदिवासियों का आरक्षण हटाकर मुस्लिमों को आरक्षण दिलाने की मंशा रखते हैं लेकिन संविधान के अनुसार धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं मिल सकता। आरक्षण तो सामाजिक समानता के आधार में मिलता है। जब तक मोदी की सरकार है आईएनडीआई गठबंधन के मंसूबे कभी पूरे नहीं हो सकते। क्योंकि, मोदी के रहते आरक्षण कभी खत्म नहीं हो सकता।

          INDI Alliance JP Nadda NDA candidate
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सिजुआ में फिर फटी धरती, भूधसान में मासूम की मौत; कई घर जमींदोज

          September 8, 2026

          गिरीडीह: सड़क निर्माण कंपनी के अपहृत मुंशी का शव बिहार-झारखंड सीमा जमुई के जंगल से बरामद , बालू ठेके के विवाद में हत्या की आशंका, 5 हिरासत में

          September 8, 2026

          सिवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट, गोली लगने पर भी बदमाश दबोचा, दूसरे अपराधी को लोगों ने दबोचा

          September 8, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सिजुआ में फिर फटी धरती, भूधसान में मासूम की मौत; कई घर जमींदोज

          गिरीडीह: सड़क निर्माण कंपनी के अपहृत मुंशी का शव बिहार-झारखंड सीमा जमुई के जंगल से बरामद , बालू ठेके के विवाद में हत्या की आशंका, 5 हिरासत में

          सिवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट, गोली लगने पर भी बदमाश दबोचा, दूसरे अपराधी को लोगों ने दबोचा

          सुल्तानगंज-भागलपुर रेलखंड पर अकबरनगर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आया परिवार, पति-पत्नी समेत मासूम बेटी की मौत

          भागलपुर में बाढ़ का कहर: गांवों से पॉश कॉलोनियों तक डूबा शहर, संकट बढ़ा,गोराडीह में दो दर्जन गांव जलमग्न, सड़क पर दो फीट पानी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.